Friday, June 19, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

UP News: सीएम योगी के इस मंत्री पर भड़के अजय मिश्र टेनी, कहा ‘सैकड़ों गांव डूबे, फिर भी मंत्री जी को नहीं दिखी बाढ़’

स्वतंत्रदेव सिंह इस बयान पर अब उन्हीं की पार्टी के दिग्गज नेता और पूर्व केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र टेनी ने जमकर निशाना साधा है।

by Vinod
September 13, 2025
in Latest News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
Share on FacebookShare on Twitter

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। उत्तर प्रदेश के कई जिले बाढ़ की चपेट में हैं। नदियां उफान पर हैं, ऐसे में सैकड़ों गांव पानी से लबालब भरे हैं। खुद सीएम योगी आदित्यनाथ और सरकार के मंत्री बाढ़ पर नजर बनाए हुए हैं। इसी कड़ी में लखीमपुर खीरी जिले में बाढ़ का निरीक्षण करने आए प्रदेश के जलशक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह ने एक बयान दिया, जो बयान इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है। मंत्री ने शारदानगर में मीडिया से बातचीत के दौरान कहा था कि जिले में बाढ़ आई ही नहीं है। इस बयान पर अब उन्हीं की पार्टी के दिग्गज नेता और पूर्व केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र टेनी ने जमकर निशाना साधा है।

पूर्व केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र टेनी शुक्रवार को बेलरायां में आयोजित बीजेपी की बैठक में शामिल हुए। इस मौके पर उन्होंने मंत्री के बयान पर कटाक्ष करते हुए कहा कि जिले के सैकड़ों गांव प्रभावित हैं। सैकड़ों एकड़ जमीन सहित करीब 60 मकान नदियों में समा चुके हैं और प्रशासन लगातार राहत सामग्री बांट रहा है। इसके बावजूद मंत्री जी को बाढ़ दिखाई नहीं दे रही। टेनी ने कहा कि प्रशासन लगातार बाढ़ राहत किट भी बांट रहा है। इसके बावजूद जिले के दौरे पर आए मंत्री जी को बढ़ नहीं दिखाई दे रही। अरे जब बाढ़ नहीं है तो फिर राहत किट क्यों बांटी जा रही है। रेल बाढ़ की वजह से ही नहीं चल पा रही। और मंत्री जी कह रहे बाढ़ नहीं है। पूर्व केंद्रीय मंत्री ने बिना नाम लिए यह बात कही।

RELATED NEWS

Uttar Pradesh News: दिल्ली आग हादसे के बाद सीएम योगी सख्त, यूपी में ऊंची इमारतों और होटलों की होगी विशेष जांच

Uttar Pradesh News: दिल्ली आग हादसे के बाद सीएम योगी सख्त, यूपी में ऊंची इमारतों और होटलों की होगी विशेष जांच

June 4, 2026
: No PUC No Fuel Rule UP NCR

No PUC No Fuel: अक्टूबर से दिल्ली-एनसीआर के आठ जिलों में लागू होगी नई व्यवस्था, प्रदूषण कम करने पर सरकार का फोकस

June 4, 2026

टेनी बोले मंत्री जी ने जहां शिलान्यास किया वहां बाढ़ बहुत है, शायद इसीलिए नहीं गए। पूर्व केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र टेनी ने अपने संबोधन में आगे कहा कि मंत्री जी जहां शिलान्यास करके आए थे वहां बहुत बाढ़ है शायद वह इसलिए वहां नहीं गए। अपने संबोधन के दौरान टेनी ने कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही के ‘खाद बहुत है’ वाले पुराने बयान का जिक्र करते हुए कहा कि सरकार के मंत्रियों को जिम्मेदारी से बयान देना चाहिए। पूर्व केंद्रीय मंत्री टेनी का अपनी ही सरकार के जल शक्ति मंत्री और कृषि मंत्री पर तंज करते हुए वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है इससे राजनीतिक भूचाल आने की संभावना जताई जा रही है।

अभी करीब 2 दिन पहले ही उत्तर प्रदेश सरकार में जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह जिले के दौरे पर आए थे उन्होंने शारदा नगर स्थित बैराज पर अधिकारियों के साथ बैठक कर जानकारी ली थी। उनके साथ कई भाजपा विधायक और अधिकारी मौजूद थे इस दौरान मीडिया को बयान देते हुए मंत्री ने कहा कि जिले में इस बार बाढ़ नहीं आई है। मंत्री के इस बयान से हर कोई हैरान रह गया था। करीब 5 दिन पहले सदर तहसील के नौव्वापुर नकहा में नाव पर सवार होकर बाढ़ राहत किट लेने जा रहे बीस लोग अधूरे पड़े पुल में नाव टकरा जाने के कारण बाढ़ में बह गए हालांकि 18 लोगों को बचा लिया गया लेकिन पिता पुत्री आज भी लापता है जिनकी तलाश में टीमें लगाई गई है, लेकिन अभी तक उनका कोई सुराग नहीं लग पाया है।

Tags: CM Yogi Adityanathfloods in UPformer Union Minister of State for Home Ajay Mishra TeniSwatantradev SinghUP GovernmentUP News
Share198Tweet124Share49

Vinod

Related Posts

Uttar Pradesh News: दिल्ली आग हादसे के बाद सीएम योगी सख्त, यूपी में ऊंची इमारतों और होटलों की होगी विशेष जांच

Uttar Pradesh News: दिल्ली आग हादसे के बाद सीएम योगी सख्त, यूपी में ऊंची इमारतों और होटलों की होगी विशेष जांच

by Sadaf Farooqui
June 4, 2026

Uttar Pradesh: दिल्ली के मालवीय नगर स्थित एक रेस्टोरेंट में हाल ही में लगी आग की घटना के बाद उत्तर...

: No PUC No Fuel Rule UP NCR

No PUC No Fuel: अक्टूबर से दिल्ली-एनसीआर के आठ जिलों में लागू होगी नई व्यवस्था, प्रदूषण कम करने पर सरकार का फोकस

by SYED BUSHRA
June 4, 2026

Government's Big Step To Control Pollution: दिल्ली-एनसीआर में लगातार बढ़ते वायु प्रदूषण को देखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार ने एक...

U P Bridge Collapse: हमीरपुर में निर्माणाधीन पुल गिरा, आंधी-तूफान के बीच बड़ा हादसा, मलबे में दबकर पांच मजदूरों की मौत

U P Bridge Collapse: हमीरपुर में निर्माणाधीन पुल गिरा, आंधी-तूफान के बीच बड़ा हादसा, मलबे में दबकर पांच मजदूरों की मौत

by SYED BUSHRA
May 29, 2026

Hamirpur Bridge Collapse: उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। यहां तेज आंधी...

Uttar Pradesh: योगी सरकार का बड़ा प्लान, चारबाग बनेगा दिल्ली के राजीव चौक जैसा इंटरचेंज

Uttar Pradesh: योगी सरकार का बड़ा प्लान, चारबाग बनेगा दिल्ली के राजीव चौक जैसा इंटरचेंज

by Sadaf Farooqui
May 20, 2026

Uttar Pradesh की योगी सरकार सड़क और एक्सप्रेसवे के साथ-साथ सार्वजनिक परिवहन को भी लगातार मजबूत करने में जुटी है।...

Uttar Pradesh के इस जिले में पेट्रोल-डीजल खरीदने के नियम बदले, प्रशासन ने लगाई रोक

Uttar Pradesh के इस जिले में पेट्रोल-डीजल खरीदने के नियम बदले, प्रशासन ने लगाई रोक

by Sadaf Farooqui
May 20, 2026

Uttar Pradesh : Firozabad में बढ़ते ईंधन संकट और पेट्रोल-डीजल की कालाबाजारी को रोकने के लिए प्रशासन ने बड़ा कदम...

Next Post
लड़के ने लड़की बनने के लिए काटा अपना प्राईवेट पार्ट, कौन है ‘वो’ जिसके कहने पर खुद का किया ऑपरेशन

लड़के ने लड़की बनने के लिए काटा अपना प्राईवेट पार्ट, कौन है ‘वो’ जिसके कहने पर खुद का किया ऑपरेशन

Mizoram Rail Line

मिज़ोरम को मिली नई सौगात, 3 ट्रेनों के साथ आसान होगा आइजोल का सफर

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist