Monday, November 10, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home TOP NEWS

UP News : शारदीय नवरात्रों में हो कड़ी निगरानी…CM Yogi ने मिशन शक्ति की घोषणा कर अधिकारियों को दिए आदेश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि मिशन शक्ति सिर्फ एक सरकारी योजना नहीं, बल्कि यह महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए चलाया जा रहा एक व्यापक सामाजिक आंदोलन है। उन्होंने मिशन शक्ति के पांचवें चरण को प्रभावी रूप से सफल बनाने के निर्देश दिए और ज़ोर देकर कहा कि प्रदेश की हर बेटी को सुरक्षा और सम्मान की पूरी गारंटी दी जानी चाहिए।

Gulshan by Gulshan
September 18, 2025
in TOP NEWS, उत्तर प्रदेश
UP News
492
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

UP News :  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आगामी शारदीय नवरात्र से महिला सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को समर्पित मिशन शक्ति के पाँचवें चरण की शुरुआत की घोषणा की है। बुधवार को उच्चस्तरीय बैठक में उन्होंने बताया कि वर्ष 2020 में शुरू हुआ यह अभियान अब तक चार सफल चरण पार कर चुका है और इसने प्रदेश में महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा व सशक्तिकरण के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति दिखाई है। अब पाँचवां चरण 22 सितंबर से शुरू होकर अगले 30 दिनों तक प्रदेशभर में व्यापक स्तर पर संचालित किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि इस चरण में सभी संबंधित विभागों के सहयोग से संयुक्त प्रयास किए जाएं। उन्होंने पुलिस की गश्त को और अधिक प्रभावी बनाने, पीआरवी-112 की सक्रियता बनाए रखने और वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को फील्ड में जाकर जनता से सीधे संवाद करने के निर्देश दिए। उन्होंने ज़ोर देते हुए कहा कि आम नागरिकों को हर हाल में यह विश्वास होना चाहिए कि सरकार उनकी सुरक्षा के लिए हमेशा तत्पर है।

RELATED POSTS

Mirzapur train accident

Mirzapur train accident : कालका-हावड़ा एक्सप्रेस की चपेट में आने से गई 8 श्रद्धालुओं की जान, CM योगी ने दिए जांच के आदेश

November 5, 2025
UP News

UP News : BF संग कोर्ट मैरिज करने जा रही थी महिला, तभी आ धमका पति, हाई वोल्टेज ड्रामा सोशल मीडिया पर वायरल

November 2, 2025

कानून का भय अपराधियों में दिखना चाहिए

सीएम योगी ने दो टूक कहा कि अपराधियों के भीतर कानून का डर होना ज़रूरी है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि अपराध करने वाला चाहे पुरुष हो या महिला, कार्रवाई में कोई भेदभाव नहीं होना चाहिए। उन्होंने बताया कि राज्य में इस समय 44,177 महिला पुलिसकर्मी सेवा में हैं, जो प्रदेश की कानून-व्यवस्था को मज़बूती देने में अहम भूमिका निभा रही हैं।

गांव-गांव भेजे जाएंगे महिला बीट पुलिस अधिकारी

मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि अभियान के दौरान प्रदेश की सभी 57,000 ग्राम पंचायतों और 14,000 शहरी वार्डों में महिला बीट पुलिस अधिकारियों की चरणबद्ध तैनाती हो। ये अधिकारी ग्राम प्रधान, आशा, एएनएम और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के साथ भ्रमण कर महिलाओं और किशोरियों से संवाद करें, उनकी समस्याओं को समझें और उन्हें सरकारी योजनाओं व उनके अधिकारों की जानकारी दें। साथ ही, आपातकालीन स्थितियों में किससे और कैसे मदद ली जा सकती है, इसकी जानकारी भी दी जाए।

हर जिले में जागरूकता का माहौल 

सीएम योगी ने कहा कि हर जिले में महिला सुरक्षा से जुड़ी गोष्ठियाँ और संवाद कार्यक्रम आयोजित किए जाएँ। इसमें अस्पतालों, शिक्षण संस्थानों और औद्योगिक इकाइयों के प्रतिनिधियों की भागीदारी सुनिश्चित की जाए। स्कूलों व कॉलेजों में लघु फिल्मों के माध्यम से छात्रों को लैंगिक समानता और महिला सुरक्षा के प्रति जागरूक किया जाए।

यह भी पढ़ें : सरकार का उद्देश्य,जनता को मिले सीधे लाभ, दुकानदारों को कीमतों…

उन्होंने यह भी कहा कि जेलों में बंद असहाय महिलाओं को विधिक सहायता दिलाने के प्रयास और सशक्त किए जाएँ। महिला अपराधों के मामलों में सख्त अभियोजन सुनिश्चित किया जाए ताकि अपराधियों को शीघ्र सजा मिले। उन्होंने महिला हेल्पलाइन 1090 की कार्यप्रणाली पर भी विशेष ज़ोर दिया और कहा कि हर कॉल को

Tags: UP News
Share197Tweet123Share49
Gulshan

Gulshan

Related Posts

Mirzapur train accident

Mirzapur train accident : कालका-हावड़ा एक्सप्रेस की चपेट में आने से गई 8 श्रद्धालुओं की जान, CM योगी ने दिए जांच के आदेश

by SYED BUSHRA
November 5, 2025

MirzapurTrainAccident:मिर्जापुर के चुनार रेलवे स्टेशन पर बुधवार सुबह बड़ा रेल हादसा हो गया। कालका-हावड़ा एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने...

UP News

UP News : BF संग कोर्ट मैरिज करने जा रही थी महिला, तभी आ धमका पति, हाई वोल्टेज ड्रामा सोशल मीडिया पर वायरल

by Gulshan
November 2, 2025

UP News : उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर से एक विवादित और चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां एक शादीशुदा...

Home Near Jewar Airport

UP News : बनाना चाहते हैं जेवर एयरपोर्ट के पास अपना घर ? YEIDA की नई हाउसिंग स्कीम से आपका सपना होगा साकार

by Gulshan
October 24, 2025

Home Near Jewar Airport :  ग्रेटर नोएडा की यमुना सिटी में अपने सपनों का घर बसाने की चाह रखने वालों...

UP News

दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर दिखा ‘खतरनाक सफर’ का मंजर! बस की छत पर 40 यात्री, ई-रिक्शा पर लटके लोग – वीडियो वायरल

by Gulshan
October 21, 2025

UP News : उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में एक बार फिर सड़क सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठने लगे हैं।...

UP News

UP News : योगी सरकार का बंपर दिवाली गिफ्ट, सभी EV खरीदारों को रिफंड होगा रोड टैक्स, देखें क्या कहते हैं नियम ?

by Gulshan
October 21, 2025

UP News : उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य में इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री को बढ़ावा देने के लिए ग्राहकों को...

Next Post
India-Bangladesh

‘हिल्सा’ मछली से बढ़ेगी भारत-बांग्लादेश की दोस्ती, भेजी गई 8 ट्रक मछलियां...

Meta AI Smart Glasses

लॉन्च हुआ Meta का धमाकेदार AI स्मार्ट ग्लास, मिलेगी कास डिस्प्ले के साथ रिस्टबैंड कंट्रोलर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version