शनिवार, अगस्त 22, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

स्कूटी पर सवार पान खाते रावण का वीडियो वायरल, नई सदी के लंकापति के नाम से हुए फेमस

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में रामलीला में रावण का किरदार निभाने वाले टिल्लू पंडित अपनी स्कूटी पर पान खाने निकल पड़े। उनका अनोखा अंदाज़ अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

by Gulshan
सितम्बर 24, 2025
in Latest News, उत्तर प्रदेश
UP News
Share on FacebookShare on Twitter

UP News : उत्तर प्रदेश के सहारनपुर से रामलीला के मंचन से पहले एक दिलचस्प और हंसी से भरपूर वाकया सामने आया है। लंकापति रावण का किरदार निभा रहे टिल्लू पंडित उस समय चर्चा का केंद्र बन गए जब वह शो शुरू होने से पहले पान खाने की चाह में स्कूटी लेकर सड़क पर निकल पड़े। पूरी रावण की पोशाक में, भारी गहनों और लंबी मूंछों के साथ स्कूटी पर घूमते टिल्लू पंडित को देखकर राहगीर दंग रह गए। किसी ने इस मज़ेदार पल को कैमरे में कैद कर लिया और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।

वायरल वीडियो में टिल्लू पंडित पारंपरिक रावण के वेश में नजर आ रहे हैं – भारी पोशाक, सजी-धजी मूंछें और सिर पर मुकुट। स्कूटी स्टार्ट करते ही उन्होंने ज़ोर से ‘हर हर महादेव’ का नारा लगाया और हल्की मुस्कान के साथ स्कूटी दौड़ा दी। देखने वालों को एक पल के लिए लगा मानो रामलीला की कोई सीन चल रही हो। सोशल मीडिया पर किसी ने मजाक में लिखा, “पुष्पक विमान शायद आज गैरेज में गया है, इसलिए लंकापति स्कूटर पर निकले हैं!”

RELATED NEWS

Mayawati Press Conference

Mayawati ने छात्रों के विरोध-प्रदर्शन को लेकर zen Z को किससे सावधान रहने की अपील की, BJP-RSS पर साधा निशाना

अगस्त 11, 2026
Allahabad High Court: धर्म परिवर्तन करने वाली दो बहनों को मिली आजादी, लाखों का मुआवजा भी हुआ तय

Allahabad High Court: धर्म परिवर्तन करने वाली दो बहनों को मिली आजादी, लाखों का मुआवजा भी हुआ तय

अगस्त 11, 2026

पान के लिए निकले, टैक्स वसूली पर लौटे

टिल्लू पंडित ने बताया कि रामलीला के जुलूस से पहले उन्हें पान खाने की तीव्र इच्छा हुई। चूंकि मंचन के दौरान घंटों तक मौका नहीं मिलता, इसलिए वे अपने मुंशी को पीछे बैठाकर पान की दुकान की ओर निकल पड़े। दिलचस्प बात यह है कि पान खाने के बाद रावण हाथी पर सवार होकर शहर में व्यापारियों से प्रतीकात्मक टैक्स वसूलने के ‘नाटक’ पर भी लौटे, जो रामलीला की परंपरा का हिस्सा है।

यह भी पढ़ें : क्या फाइनल में भारत-पाकिस्तान फिर आमने-सामने आ सकते है जानिए…

सोशल मीडिया पर धमाल

वीडियो के वायरल होते ही नेटिज़न के मजेदार कमेंट्स की भरमार लग गई। किसी ने लिखा, “अब रावण भी डिजिटल इंडिया के साथ अपडेट हो गया है!” तो किसी ने मजाक में कहा, “हार गए राम से, लेकिन स्टाइल में जीत गए रावण!”
कुछ यूज़र्स ने लिखा कि यह दृश्य बताता है कि किस तरह पारंपरिक किरदार भी अब नए अंदाज़ में सामने आ रहे हैं और लोगों को हंसी और मनोरंजन का नया ज़रिया दे रहे हैं।

Tags: UP News
Share198Tweet124Share50

Gulshan

Related Posts

Mayawati Press Conference

Mayawati ने छात्रों के विरोध-प्रदर्शन को लेकर zen Z को किससे सावधान रहने की अपील की, BJP-RSS पर साधा निशाना

by SYED BUSHRA
अगस्त 11, 2026

BSP Stand : बहुजन समाज पार्टी प्रमुख मायावती ने मंगलवार को छात्रों और Gen Z के मुद्दे पर अपनी बात...

Allahabad High Court: धर्म परिवर्तन करने वाली दो बहनों को मिली आजादी, लाखों का मुआवजा भी हुआ तय

Allahabad High Court: धर्म परिवर्तन करने वाली दो बहनों को मिली आजादी, लाखों का मुआवजा भी हुआ तय

by Sadaf Farooqui
अगस्त 11, 2026

Allahabad High Court: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने स्वेच्छा से इस्लाम धर्म अपनाने वाली दो बालिग बहनों को कथित तौर पर अवैध...

Burqa Kanwar Case:  संभल में बुर्का पहन कांवड़ लाने वाली पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, SDM कोर्ट से जारी हुआ नोटिस

Burqa Kanwar Case: संभल में बुर्का पहन कांवड़ लाने वाली पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, SDM कोर्ट से जारी हुआ नोटिस

by SYED BUSHRA
अगस्त 4, 2026

Burqa Kanwar Case : उत्तर प्रदेश के संभल में बुर्का पहनकर कांवड़ यात्रा करने के बाद चर्चा में आईं तमन्ना...

Gorakhpur Engineer Attack: सिंचाई विभाग के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर पर हमला, निलंबित क्लर्क पर गंभीर आरोप

Gorakhpur Engineer Attack: सिंचाई विभाग के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर पर हमला, निलंबित क्लर्क पर गंभीर आरोप

by Kirtika Tyagi
जुलाई 25, 2026

Gorakhpur Attack: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में सिंचाई विभाग के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर के साथ मारपीट का मामला सामने आया है।...

Shocking News: तीन बहनों ने एक युवक से की शादी, रामपुर में पंचायत का अजब ‘तीन-तीन दिन’ का फैसला, दो पत्नियों के बीच बांटा पति

Shocking News: तीन बहनों ने एक युवक से की शादी, रामपुर में पंचायत का अजब ‘तीन-तीन दिन’ का फैसला, दो पत्नियों के बीच बांटा पति

by SYED BUSHRA
जुलाई 23, 2026

UP Shocking News: उत्तर प्रदेश के दो जिलों से सामने आए दो अलग-अलग मामलों ने लोगों का ध्यान अपनी ओर...

Next Post
Ladakh

'थ्री इडियट्स' का आंदोलन बना 'GenZ क्रांति', लेह में हिंसा का तांडव: क्या भारत में भी अब शुरू होगा युवा विद्रोह?

Kabul Kid Reaches Delhi Airport

Space for Plane Tyre: प्लेन के टायर के पास क्यों छोड़ी जाती है जगह? जिसमें बैठ काबुल से दिल्ली कौन आ गया था

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist