शनिवार, सितम्बर 5, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

यूपी के स्टूडेंट्स को CM योगी की तरफ से मिल रहा दिवाली गिफ्ट, 4 लाख से ज़्यादा छात्रों को मिलेगा फायदा

उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार इस साल समय से पहले छात्रों को छात्रवृत्ति प्रदान करेगी। सीएम योगी आज 4 लाख से ज़्यादा छात्रों को लाभान्वित करेंगे।

by Gulshan
सितम्बर 26, 2025
in Latest News, उत्तर प्रदेश
Yogi Adityanath
Share on FacebookShare on Twitter

Yogi Adityanath : उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार प्रदेश में शिक्षा के स्तर को ऊंचा उठाने और छात्रों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए लगातार ठोस कदम उठा रही है। इन्हीं प्रयासों की कड़ी में सरकार ने इस वर्ष छात्रों को पूर्व निर्धारित समय से पहले छात्रवृत्ति देने का बड़ा फैसला लिया है, ताकि वे अपनी पढ़ाई को बिना किसी वित्तीय बाधा के जारी रख सकें।

आज, 26 सितंबर, लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान स्थित जूपिटर हॉल में एक विशेष समारोह आयोजित किया जा रहा है, जिसमें स्वयं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की उपस्थिति में प्रदेश के 4 लाख से अधिक छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी। यह कार्यक्रम विद्यार्थियों के लिए न केवल आर्थिक सहायता, बल्कि एक प्रकार का प्रेरणास्रोत भी बनेगा।

RELATED NEWS

UP Relief: बलिया बाढ़ के बीच पहुंचे योगी, बुजुर्ग महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा समेत कई बड़ी बातें बताईं

UP Relief: बलिया बाढ़ के बीच पहुंचे योगी, बुजुर्ग महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा समेत कई बड़ी बातें बताईं

अगस्त 30, 2026
Raksha Bandhan Yogi Adityanath

Raksha Bandhan: मुख्यमंत्री आवास में बेटियों ने सीएम योगी को बांधी राखी, उन्होंने लिया इनके उज्ज्वल भविष्य का संकल्प

अगस्त 28, 2026

मार्च की जगह अब सितंबर में ही मिल जाएगी छात्रवृत्ति

पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नरेन्द्र कश्यप ने जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में छात्रवृत्ति वितरण की व्यवस्था में ऐतिहासिक बदलाव किया गया है। जहां पहले यह सहायता राशि फरवरी या मार्च में मिलती थी, अब उसे सितंबर माह, यानी नवरात्रि के पावन अवसर पर उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने इसे छात्रों के लिए एक प्रकार का दीपावली उपहार बताया, जिससे वे समय पर शैक्षणिक जरूरतों को पूरा कर सकें और पढ़ाई में किसी प्रकार की वित्तीय रुकावट न आए।

यह भी पढ़ें : दिल्ली में बदले लाउडस्पीकर के नियम! जानिए आपके राज्य…

राज्यमंत्री ने बताया कि वर्ष 2024 में पिछड़ा वर्ग, अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के लगभग 59 लाख छात्रों को छात्रवृत्ति प्रदान की गई थी। लेकिन वर्ष 2025 में यह संख्या बढ़कर 70 लाख से अधिक पहुंचने की उम्मीद है। इससे साफ है कि सरकार इस योजना के दायरे और प्रभाव को निरंतर बढ़ा रही है।

कार्यक्रम में कौन-कौन रहेगा उपस्थित ? 

इस विशेष अवसर पर कई वरिष्ठ मंत्रीगण भी समारोह में शामिल होंगे, जिनमें शामिल हैं:

  • ओम प्रकाश राजभर, मंत्री, अल्पसंख्यक कल्याण

  • नरेन्द्र कश्यप, राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार), पिछड़ा वर्ग कल्याण

  • असीम अरुण, राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार), समाज कल्याण

  • संजीव गोंड, राज्य मंत्री, समाज कल्याण

  • दानिश आज़ाद अंसारी, राज्य मंत्री, अल्पसंख्यक कल्याण

यह पहल न सिर्फ शिक्षा को प्रोत्साहन देने वाली नीति का हिस्सा है, बल्कि यूपी सरकार की छात्र-केंद्रित सोच को भी दर्शाती है। इससे लाखों छात्रों को न सिर्फ समय पर सहायता मिलेगी, बल्कि आत्मनिर्भर बनने की राह भी खुलेगी।

Tags: Yogi Adityanath
Share198Tweet124Share50

Gulshan

Related Posts

UP Relief: बलिया बाढ़ के बीच पहुंचे योगी, बुजुर्ग महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा समेत कई बड़ी बातें बताईं

UP Relief: बलिया बाढ़ के बीच पहुंचे योगी, बुजुर्ग महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा समेत कई बड़ी बातें बताईं

by Kirtika Tyagi
अगस्त 30, 2026

शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बाढ़ की स्थिति का जायजा लेने बलिया पहुंचे। उन्होंने प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण किया...

Raksha Bandhan Yogi Adityanath

Raksha Bandhan: मुख्यमंत्री आवास में बेटियों ने सीएम योगी को बांधी राखी, उन्होंने लिया इनके उज्ज्वल भविष्य का संकल्प

by SYED BUSHRA
अगस्त 28, 2026

Affection Bonding Program: रक्षाबंधन के पावन पर्व पर शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास का माहौल बेटियों की मौजूदगी और उत्साह से...

UP Development Projects

UP Development: योगी ने परियोजनाओं की समीक्षा कर अफसरों को दिए सख्त निर्देश, जमीन अधिग्रहण से जनकल्याण तक पर फोकस

by SYED BUSHRA
अगस्त 28, 2026

लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को स्टेट ट्रांसफॉर्मेशन कमीशन की बैठक में प्रदेश की प्रमुख विकास परियोजनाओं और...

Free Bus Travel

Free Bus Travel: यूपी में बुजुर्ग महिलाओं को बड़ी सौगात, रोडवेज बसों में मिलेगा निःशुल्क यात्रा का लाभ,सीएम योगी आज करेंगे शुभारंभ

by SYED BUSHRA
अगस्त 26, 2026

Free Bus Travel for Women:उत्तर प्रदेश में 60 वर्ष और उससे अधिक उम्र की महिलाओं के लिए रोडवेज बसों में...

CM योगी का राहुल गांधी पर तीखा हमला, बोले- नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी निभाने में हो रहे विफल

CM योगी का राहुल गांधी पर तीखा हमला, बोले- नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी निभाने में हो रहे विफल

by Sadaf Farooqui
अगस्त 24, 2026

Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी...

Next Post
Navratri 2025 Maha Ashtami Kanya Pujan

Navratri 2025: नवरात्रि की अष्टमी शक्ति उपासना का पावन अवसर,कैसे करे महागौरी की आराधना और कन्या पूजन से पाए सुख-समृद्धि का आशीर्वाद

Delhi News

दिल्ली के प्रशासनिक ढांचे में बड़ा बदलाव, अब से राजधानी में होंगे 13 जिले

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist