बुधवार, अगस्त 19, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Breaking

Firozabad News : पुलिस एनकाउंटर में मारा गया नरेश पंडित, ASP अनुज चौधरी के बुलेट प्रूफ जैकेट में धंसी गोली

फिरोजाबाद पुलिस ने बदमाश नरेश पंडित को एनकाउंटर में किया ढेर, मारे गए अपराधी पर था 50 हजार का इनाम, मुठभेड़ के वक्त एसएचओ को भी लगी गोली।

by Vinod
अक्टूबर 5, 2025
in Breaking, क्राइम
Share on FacebookShare on Twitter

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में रविवार की रात पुलिस और बदमाश के बीच भीषण मुठभेड़ हुई। दोनों तरफ से कई राउंड फायरिंग हुई। तभी पुलिस की गोली लगने से बदमाश नरेश पंडित उर्फ पंकज मारा गया। एनकाउंटर के वक्त एसपी ग्रामीण अनुज चौधरी बाल-बाल बचे। उनके सीने पर बदमाश ने फायर किए। एएसपी की बुलेट प्रूफ जैकेट में गोली धंस गई। वहीं, थाना रामगढ़ प्रभारी संजीव दुबे गोली लगने से घायल हो गए। मारे गए बदताश पर 50 हजार का इनाम घोषित था। उसने कुछ दिन पहले एक बड़ी लूट की घटना को अंजाम दिया था।

एएसपी अनुज चौधरी के सुचना मिली थी बदमाश नरेश मक्खनपुर क्षेत्र छिपा हुआ है। पुलिसबल के साथ एएसपी ने उसे घेर लिया। पुलिस ने बदमाश को सरेंडर करने को कहा। जिस पर उसने फायरिंग शुरू कर दी। करीब 20 मिनट तक दोनों तरफ से फायरिंग हुई। गोलीबारी रूकी तो बदमाश पुलिस की गोली लगने से ढेर हो गया था। बदमाश नरेश पर 2 करोड़ रुपए लूटने का आरोप था। वह पुलिस कस्टडी में था। पुलिस रविवार दोपहर माल बरामदगी के लिए उसे ले जा रही थी, तभी वह चकमा देकर फरार हो गया। इसके बाद से पुलिस उसकी तलाश में थी। उस पर लूट और डकैती समेत 9 मुकदमे दर्ज थे।

RELATED NEWS

Migraine Care Tips: माइग्रेन से परेशान हैं तो इन चीजों से बना ले दूरी, नहीं तो हो सकती है ज़्यादा दिक्कत

Migraine Care Tips: माइग्रेन से परेशान हैं तो इन चीजों से बना ले दूरी, नहीं तो हो सकती है ज़्यादा दिक्कत

अगस्त 19, 2026
Unsafe Spices in India: भारत की इन मसाला कंपनियों पर उठा बड़ा सवाल, जांच में केवल इतने मसाले खाने के लिए ही असुरक्षित मिले

Unsafe Spices in India: भारत की इन मसाला कंपनियों पर उठा बड़ा सवाल, जांच में केवल इतने मसाले खाने के लिए ही असुरक्षित मिले

अगस्त 19, 2026

अलीगढ़ के अरनी का रहने वाले नरेश ने 30 सितंबर को 2 करोड़ रुपए की लूट की थी। उस दिन कानपुर से आगरा जा रही जीके कंपनी की कैश वैन को नरेश ने अपने साथियों को लूट लिया था। पुलिस ने शनिवार रात इस मामले का खुलासा करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया था। इनमें नरेश भी था। बदमाशों के पास से लगभग 1 करोड़ रुपए और दो कारें बरामद की थीं। रविवार दोपहर रामगढ़ थाने के इंस्पेक्टर चमन शर्मा तीन सिपाहियों के साथ आरोपी नरेश को माल बरामदगी के लिए ले जा रहे थे। थाना मक्खनपुर क्षेत्र के खेड़ा गणेशपुर के पास नरेश ने पेट दर्द का बहाना बनाया। पुलिस ने उसे बाजरे के खेत में हथकड़ी लगाकर बैठाया और सिपाही पानी लेने चले गए। इसी दौरान नरेश खेतों के रास्ते फरार हो गया।

घटना की जानकारी मिलते ही एसएसपी सौरभ दीक्षित ने जिलेभर में हाई अलर्ट घोषित कर दिया। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए चार टीमें गठित की गईं। पुलिस ने उसकी तलाश शुरू की। रात करीब 8 बजे थाना मक्खनपुर क्षेत्र में पुलिस टीम ने आरोपी नरेश को घेर लिया। खुद को बचाने के लिए नरेश ने पुलिस पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। इस दौरान एक गोली थाना प्रभारी संजीव दुबे को लगी और दूसरी एसपी ग्रामीण अनुज चौधरी की बुलेट प्रूफ जैकेट में फंस गई। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली नरेश के सीने में लगी। उसे गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बदमाश को शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

एसएसपी सौरभ दीक्षित ने बताया पूछताछ में नरेश ने बताया था कि लूट का पैसे कार के दो सीक्रेट कंपार्टमेंट में रखे थे। एक कंपार्टमेंट से बदमाशों ने रुपए निकाल लिए थे। दूसरे कंपार्टमेंट से नरेश ने रुपए निकाले थे। इस रुपए को दूसरे बदमाशों से छिपाकर अपने यूज के लिए कहीं रखा था। नरेश की बताई जगह से पुलिस ने 30 लाख रुपए और बरामद किए थे। दोबारा पूछताछ में और कैश छिपाने की बात पुलिस को बताई। पुलिस नरेश को लेकर माल बरामदगी के लिए जा रही थी। उसने रुपए घटना स्थल के पास कहीं छिपाए थे। रास्ते में वह पेट दर्द का बहाना बनाकर पुलिस को चकमा देकर भाग गया था। पुलिस ने केस दर्ज करते हुए आरोपी की तलाश शुरू कर दी थी। रात आठ बजे चेकिंग के दौरान पुलिस को बदमाश दिखाई दिया। पुलिस को देखते ही उसने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में उसे गोली लगी। उसे जिला अस्पताल लाया गया। यहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

एसपी ग्रामीण अनुज चौधरी के बुलेट प्रूफ जैकेट में गोली लगी। एसएचओ रामगढ़ घायल हैं। उनका इलाज चल रहा है। नरेश पर आज फरार होने पर 50 हजार का इनाम घोषित किया था। नरेश दुर्दांत अपराधी था। हत्या और लूट जैसी संगीन मामलों में शामिल था। यह और लोगों को अपने गिरोह में शामिल करता जा रहा था। बता दें, यूपी पुलिस ने बीते 8 दिन में नरेश को मिलाकर 3 अपराधी एनकाउंटर में ढेर किया है। 3 अक्टूबर को मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना क्षेत्र में एक लाख रुपए के इनामी बदमाश मेहताब को पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया। 28 सितंबर को मुजफ्फरनगर पुलिस ने 1 लाख के इनामी अपराधी नईम कुरैशी को एनकाउंटर में मार गिराया था।

 

Share197Tweet123Share49

Vinod

Related Posts

Migraine Care Tips: माइग्रेन से परेशान हैं तो इन चीजों से बना ले दूरी, नहीं तो हो सकती है ज़्यादा दिक्कत

Migraine Care Tips: माइग्रेन से परेशान हैं तो इन चीजों से बना ले दूरी, नहीं तो हो सकती है ज़्यादा दिक्कत

by Sadaf Farooqui
अगस्त 19, 2026

Migraine Care Tips: आजकल माइग्रेन की समस्या कई लोगों को परेशान कर रही है। यह एक न्यूरोलॉजिकल समस्या है, जिसमें...

Unsafe Spices in India: भारत की इन मसाला कंपनियों पर उठा बड़ा सवाल, जांच में केवल इतने मसाले खाने के लिए ही असुरक्षित मिले

Unsafe Spices in India: भारत की इन मसाला कंपनियों पर उठा बड़ा सवाल, जांच में केवल इतने मसाले खाने के लिए ही असुरक्षित मिले

by Sadaf Farooqui
अगस्त 19, 2026

Unsafe Spices in India: भारतीय मसालों का स्वाद पूरी दुनिया में पसंद किया जाता है, लेकिन अब इनकी गुणवत्ता को...

IndiGo की ऑनलाइन हुई सर्विस ठप, टिकट बुकिंग और कई तकनिकी समस्याओं का यात्रियों को करना पड़ा सामना

IndiGo की ऑनलाइन हुई सर्विस ठप, टिकट बुकिंग और कई तकनिकी समस्याओं का यात्रियों को करना पड़ा सामना

by Sadaf Farooqui
अगस्त 19, 2026

IndiGo Technical Glitch: देश की बड़ी एयरलाइन IndiGo की ऑनलाइन सेवाएं बुधवार, 19 अगस्त को तकनीकी समस्या के कारण प्रभावित...

दिल्ली के CNG स्टेशन पर बड़ा धमाका, 3 की मौत और कई लोगों के घायल होने मची मची अफरा-तफरी

दिल्ली के CNG स्टेशन पर बड़ा धमाका, 3 की मौत और कई लोगों के घायल होने मची मची अफरा-तफरी

by Sadaf Farooqui
अगस्त 19, 2026

Delhi CNG Blast: राजधानी दिल्ली के टिकरी कलां इलाके में बुधवार को एक CNG स्टेशन पर बड़ा हादसा हो गया।...

शेयर बाजार में फिर भूचाल, सेंसेक्स 326 अंक टूटा; निफ्टी भी फिसला

शेयर बाजार में फिर भूचाल, सेंसेक्स 326 अंक टूटा; निफ्टी भी फिसला

by Kirtika Tyagi
अगस्त 19, 2026

भारतीय शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन कमजोरी देखने को मिली। 19 अगस्त को कमजोर वैश्विक संकेतों के बीच सेंसेक्स...

Next Post
सहारनपुर में पुलिस का बड़ा एक्शन, एक लाख के इनामी बदमाश इमरान को एनकाउंटर में किया ढेर

सहारनपुर में पुलिस का बड़ा एक्शन, एक लाख के इनामी बदमाश इमरान को एनकाउंटर में किया ढेर

हसबैंड-वाइफ में हो अनबन तो करवा चौथ पर करें ये उपाय, खत्म हो जाएगी रार और रिश्ते में आएगी मिठास

हसबैंड-वाइफ में हो अनबन तो करवा चौथ पर करें ये उपाय, खत्म हो जाएगी रार और रिश्ते में आएगी मिठास

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist