Monday, November 10, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

फतेहपुर के मुकेश ने हमीरपुर की गुड़िया का सीना किया छलनी, सनकी ने फिर तमंचे से खुद के सिर पर भी मारी गोली

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में देररात सनकी पति ने सनसनीखेज वारदात को अंजाम दे डाला। पति ने पहले अपनी पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। फिर तमंचे से खुद को गोली मारकर सुसाइड कर लिया।

Vinod by Vinod
October 12, 2025
in Latest News, उत्तर प्रदेश, क्राइम
492
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में देररात सनकी पति ने सनसनीखेज वारदात को अंजाम दे डाला। पति ने पहले अपनी पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। फिर तमंचे से खुद को गोली मारकर सुसाइड कर लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस घटना की वजह खंगालने में जुटी है। ग्रामीणों में चर्चा है कि पत्नी के चरित्र पर पति शक करता था और इसी के चलते उसने ये खौफनाक कदम उछाया।

फतेहपुर के गाजीपुर थानाक्षेत्र स्थिम लमेहटा गांव निवासी मुकेश (36) दिल्ली में पेटिंग का काम करता था। मुकेश ने हमीरपुर की रहने वाली (27) से 2019 में प्रेम विवाह किया था। करवा चौथ पर मुकेश घर आया था। शनिवार की शाम मुकेश ने परिवार के साथ भोजन किया और पत्नी के साथ कमरे में सोने के लिए चला गया। सुबह करीब तीन बजे गोली की आवाज सुनाई दी। जिससे परिवार के लोग मुकेश के कमरे के अंदर गए। कमरे में मुकेश और गुड़िया के रक्तरंजित शव पड़े थे। सुचना पर पुलिस पुलिस ने जांच शुरू की। एसपी अनूप सिंह मौके पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम भी जांच में जुटी है।

RELATED POSTS

फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा, पानी से भरे गहरे खंदक में गिरी स्कार्पियो, डूबने से चार लोगों की हुई दर्दनाक मौत

फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा, पानी से भरे गहरे खंदक में गिरी स्कार्पियो, डूबने से चार लोगों की हुई दर्दनाक मौत

October 8, 2025
Fatehpur

Fatehpur मकबरा विवाद में गरमाई सियासत: बीजेपी जिलाध्यक्ष का SP पर तीखा हमला, सपा नेता निष्कासित

August 12, 2025

दंपती की तीन बेटियां प्रियांशी (5), दिव्यांशी (3) और जियांशी (8 माह) हैं। मुकेश एक माह पहले दिल्ली से गांव लौटा था। कमरे से करीब रात तीन बजे गोली की आवाज सुनाई देने पर आंगन में सो रही मां शांति देवी पहुंची। उसने बेड पर बेटे और बहू को रक्तरंजित हालत में देखा। नजदीक में ही तमंचा पड़ा था। परिजनों की सूचना पर पुलिस पांच बजे पहुंची। मां ने बताया कि बेटे की मानसिक हालत कुछ दिनों से ठीक नहीं रहती थी। दो दिन पहले बालाजी के दर्शन कर बेटा लौटा था। मृतक की मां का कहना है कि शाम को मुकेश ठीक था। वह पत्नी के साथ घर पर बैठकर बाते भी कर रहा था।

पुलिस ने घटनास्थल से एक तमंचा व दो कारतूस के खोखा बरामद किया है। थानाध्यक्ष हनुमान प्रताप सिंह ने बताया कि मुकेश के बीमार रहने का पता लगा है। दंपती के बीच अक्सर विवाद भी होता रहता था। फिलहाल कोई ठोस कारण सामने नहीं आ सका है। जांच कर कार्रवाई की जा रही है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। वहीं ग्रामीणों का कहना है कि मुकेश अपनी पत्नी के चरित्र पर शक करता था। वह करवा चौथ से ठीक पहले गांव आया था। घर आने के बाद से पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता था। मुकेश पत्नी को अपने साथ दिल्ली ले जाना चाह रहा था, लेकिन वह जानें को तैयार नहीं थी।

Tags: fatehpurhusband commits suicide.Uttar Pradesh: Husband kills wife
Share197Tweet123Share49
Vinod

Vinod

Related Posts

फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा, पानी से भरे गहरे खंदक में गिरी स्कार्पियो, डूबने से चार लोगों की हुई दर्दनाक मौत

फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा, पानी से भरे गहरे खंदक में गिरी स्कार्पियो, डूबने से चार लोगों की हुई दर्दनाक मौत

by Vinod
October 8, 2025

फतेहपुर। उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में बुधवार को बड़ा सड़क हादसा हो गया। यहां कानपुर-प्रयागराज नेशनल हाईवे पर सुबह के...

Fatehpur

Fatehpur मकबरा विवाद में गरमाई सियासत: बीजेपी जिलाध्यक्ष का SP पर तीखा हमला, सपा नेता निष्कासित

by Mayank Yadav
August 12, 2025

Fatehpur dispute: फतेहपुर में नवाब अब्दुल समद मकबरे को लेकर छिड़ा विवाद अब राजनीतिक टकराव में बदल गया है। मकबरे...

Fatehpur

Fatehpur में धार्मिक स्थल को लेकर बवाल: हिंदू संगठनों ने बैरिकेड तोड़कर मकबरे में किया प्रवेश, इलाके में तनाव

by Mayank Yadav
August 11, 2025

Fatehpur Tomb Dispute: फतेहपुर जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र के आबू नगर नई बस्ती में स्थित नवाब अब्दुल समद मकबरे...

Fatehpur

फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा: बेटे की अस्थियां विसर्जन को जा रहे परिवार पर टूटा मौत का कहर, 4 की दर्दनाक मौत

by Mayank Yadav
April 19, 2025

Fatehpur accident: बेटे की अंतिम यात्रा को निकले परिजनों की खुद जीवन यात्रा हो गई खत्म। फतेहपुर में शनिवार तड़के...

Fatehpur

Fatehpur murder: किसान नेता, बेटे और भाई की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, गांव में तनाव, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग

by Mayank Yadav
April 8, 2025

Fatehpur murder: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में मंगलवार को एक दिल दहला देने वाली वारदात ने पूरे क्षेत्र को...

Next Post
Lucknow News: हाथ जोड़े, पैर पकड़े पर नहीं माने 5 दरिंदे, एक-एक कर हैवानों ने किशोरी की लूटी आबरू

Lucknow News: हाथ जोड़े, पैर पकड़े पर नहीं माने 5 दरिंदे, एक-एक कर हैवानों ने किशोरी की लूटी आबरू

प्यार के लिए पत्नी बनी कसाई, 1 लाख की सुपारी देकर अपनी आंख के सामने पति की कटवाई गर्दन

प्यार के लिए पत्नी बनी कसाई, 1 लाख की सुपारी देकर अपनी आंख के सामने पति की कटवाई गर्दन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version