Monday, June 15, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Breaking

Upendra Kushwaha की RLM ने 4 उम्मीदवारों का किया ऐलान, पत्नी स्नेहलता सासाराम से लड़ेंगी चुनाव

उपेंद्र कुशवाहा की राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) ने बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए 4 उम्मीदवारों की घोषणा की। इनमें पत्नी स्नेहलता सासाराम से, आलोक सिंह दिनारा से, प्रशांत पंकज उजियारपुर से और माधव आनंद मधुबनी से शामिल हैं। महुआ सीट पर सहमति बनी।

by Mayank Yadav
October 16, 2025
in Breaking, Latest News, राष्ट्रीय
Upendra Kushwaha Candidate List:
Share on FacebookShare on Twitter

RELATED NEWS

लालू यादव और नीतीश कुमार को करीब लाने वाले उपेंद्र कुशवाहा को लेकर जेडीयू में क्यों है बगावत

August 15, 2022

Upendra Kushwaha Candidate List: राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए अपनी पार्टी के 4 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया है। राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM), जो NDA महागठबंधन का हिस्सा है, कोटे की 6 विधानसभा सीटों में से 4 पर प्रत्याशियों की घोषणा की गई है। इस सूची में सबसे महत्वपूर्ण नाम पार्टी अध्यक्ष की पत्नी स्नेहलता का है, जिन्हें सासाराम विधानसभा सीट से चुनावी मैदान में उतारा गया है। अन्य घोषित उम्मीदवारों में दिनारा से आलोक कुमार सिंह, उजियारपुर से प्रशांत कुमार पंकज और मधुबनी से माधव आनंद शामिल हैं।

Image

यह घोषणा तब हुई जब Upendra Kushwaha ने दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। कुशवाहा महुआ विधानसभा सीट चिराग पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी (LJP) को दिए जाने से नाराज थे, जिसके कारण सीट शेयरिंग के ऐलान के बाद गठबंधन में खींचतान शुरू हो गई थी। अमित शाह से 45 मिनट की मुलाकात के बाद कुशवाहा महुआ सीट पर अपना दावा छोड़ने के लिए तैयार हो गए और देर रात बिहार लौटकर उम्मीदवारों की सूची जारी की। राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) को उजियारपुर, मधुबनी, सासाराम, दिनारा, पारू और बाजपट्टी सीटें मिली हैं।

Triple Murder Case: गांगनौली में तीन हत्याओं के बाद पुलिस से हुई थी झड़प, तोड़फोड़ के मामले में 29 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

पार्टी ने अभी पारू और बाजपट्टी सीटों के लिए उम्मीदवारों के नामों का ऐलान नहीं किया है, जिनकी घोषणा बाद में की जाएगी। इस घोषणा के साथ ही राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) ने बिहार विधानसभा चुनाव के लिए अपनी तैयारी को आगे बढ़ा दिया है।

महुआ सीट को लेकर Upendra Kushwaha की नाराजगी ने NDA महागठबंधन में हलचल पैदा कर दी थी। सीट बंटवारे की घोषणा के बाद विवाद सुलझाने के लिए केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, मंत्री नितिन नवीन और ऋतुराज सिन्हा को हस्तक्षेप करना पड़ा था। मंगलवार रात 4 बजे तक चली मैराथन बैठक भी बेनतीजा रही थी। आखिरकार, बुधवार को अमित शाह के साथ मुलाकात के बाद कुशवाहा ने विवाद को ‘मुद्दों पर क्लीयरेंस’ बताकर खत्म किया और कहा कि अब सब कुछ स्पष्ट है और बिहार में एक बार फिर NDA महागठबंधन की सरकार बनेगी।

Tags: Upendra kushwaha
Share197Tweet123Share49

Mayank Yadav

Related Posts

लालू यादव और नीतीश कुमार को करीब लाने वाले उपेंद्र कुशवाहा को लेकर जेडीयू में क्यों है बगावत

by Web Desk
August 15, 2022

नीतीश कैबिनेट का मंगलवार को विस्तार होने जा रहा है और महागठबंधन मे संभावित मंत्रियों के नाम लगभग तय कर...

Next Post
Kanpur Municipal Corporation

Kanpur Municipal Corporation: 'जींस-टीशर्ट' पर रोक, नया कमिश्नर का सख्त ड्रेस कोड और पान मसाले पर एक्शन! 👔🚫

CM Yogi UP

योगी की दहाड़: बिहार की चुनावी बिसात पर हिंदुत्व का शंखनाद, क्या बदलेंगे राजनीतिक समीकरण?

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist