सोमवार, अगस्त 24, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Breaking

मायावती ने बता दिया किस वजह से उन्होंने योगी सरकार की तारीफ, जानें BSP की बैठक से क्यों दूर रहे आकाश आनंद

बीएसपी चीफ मायावती ने बृहस्पतिवार को उत्तर प्रदेश के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं के साथ बैठक के बाद एक बयान जारी किया, जिसमें उन्होंने सपा-कांग्रेस पर जबरदस्त पलटवार किया है।

by Vinod
अक्टूबर 16, 2025
in Breaking, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
Share on FacebookShare on Twitter

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। सपा की सरकार ने बीएसपी की सरकार में बने स्मारकों व पार्कों की उपेक्षा की थी, जबकि योगी सरकार ने उनके अनुरोध को मानते हुए टिकटों से आए धन से इनका रखरखाव किया था। जिसे लेकर रैली में उन्होंने योगी सरकार का आभार प्रकट किया और अब राजनीतिक विद्वेष के कारण ये लोग बीएसपी पर मिलीभगत का आरोप लगा रहे हैं। इन दलों में स्वस्थ राजनीतिक ईमानदारी और साहस नहीं है। ये बातें बीएसपी चीफ मायावती ने बृहस्पतिवार को उत्तर प्रदेश के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं के साथ बैठक के बाद बयान जारी कर कहीं।

बीएसपी चीफ मायावती ने सपा-कांग्रेस पर तीखा पलटवार करते हुए कहा कि इन दलों में राजनीतिक ईमानदारी और साहस नहीं है। यही कारण है कि प्रदेश सरकार के प्रति मेरा आभार प्रकट करना इन लोगों को पसंद नहीं आया। बीएसपी चीफ ने कहा कि लखनऊ की रैली में उमड़े जलसैलाब के कारण इनलोगों की नींद उड़ी हुई है। इसी के चलते बीएसपी को बदनाम करने की कोशिश सपा-कांग्रेस के तरफ से की जा रही है। मायावती ने डंके की चोट पर कहा कि 2027 के चुनाव में बीएसपी पूरी ताकत के साथ मैदान में उतरेगी। किसी के साथ बीएसपी गठबंधन नहीं करेगी

RELATED NEWS

Uttar Pradesh: कहीं खेत तो कहीं मंदिर परिसर में दिखा तेंदुआ, मुरादाबाद के गांवों में बना खौफ का माहौल

Uttar Pradesh: कहीं खेत तो कहीं मंदिर परिसर में दिखा तेंदुआ, मुरादाबाद के गांवों में बना खौफ का माहौल

अगस्त 24, 2026
CM योगी का राहुल गांधी पर तीखा हमला, बोले- नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी निभाने में हो रहे विफल

CM योगी का राहुल गांधी पर तीखा हमला, बोले- नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी निभाने में हो रहे विफल

अगस्त 24, 2026

बीएसपी चीफ मायावती ने रैली में सरकारी बसों के प्रयोग पर भी पलटवार करते हुए कहा कि रैली में बीएसपी के समर्थक अपना धन खर्च करके दूर-दूर से आए थे। रैली में सरकारी बसों के इस्तेमाल की बातें आधारहीन हैं। दरअसल, रैली में योगी सरकार को लेकर दिए गए अपने बयान के बाद मायावती सपा-कांग्रेस के निशाने पर आ गईं थी। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव व कांग्रेस ने उन पर बीजेपी से मिलीभगत के आरोप लगाए थे। कांग्रेस ने कहा था कि ऐसे समय में जब देश में दलितों पर अत्याचार हो रहे हैं बसपा सुप्रीमो भाजपा सरकार की तारीफ कर रही हैं।

सपा-कांग्रस की तरफ से यह भी आरोप लगाए गए थे कि रैली को सफल बनाने के लिए सरकारी बसों में भरकर भीड़ लाई गई थी जिस पर मायावती ने जवाब देते हुए कहा कि पार्टी के लोग प्राइवेट बसों और ट्रेनों में अपना किराया देकर रैली में शामिल होने आए थे। इस तरह की बातें पूरी तरह आधारहीन हैं। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से इस तरह के आरोपों से सावधान रहने की अपील की। मायावती ने बृहस्पतिवार को पदाधिकारियों के साथ बैठक की। पंचायत और विधानसभा चुनाव को लेकर मंथन किया। इस बैठक में बीएसपी चीफ के भतीजे नहीं शामिल हुए।

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के मद्देनजर ये बैठक काफी अहम मानी जा रही है। इस बैठक में प्रदेश भर से वरिष्ठ बसपा नेता, जिला अध्यक्ष, समन्वयक और अन्य प्रमुख पदाधिकारी शामिल हुए। बसपा की बैठक में आकाश आनंद के शामिल नहीं हुए हैं जिसे लेकर कई तरह से क़यास लगने शुरू हो गए हैं। बताया जा रहा है कि आकाश आनंद इन दिनों बिहार के दौरे पर है, जहां वो बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ रणनीति बनाने में जुटे हैं। इसी के कारण वह बैठक में शामिल नहीं हुए। महारैली के बाद हुई इस बड़ी बैठक में मायावती ने कई निर्णय भी लिए हैं, जो आने वाले दिनों में जमीन पर भी दिखाई देंगे।

बता दें कि 9 अक्टूबर को कांशीराम की 19वीं पुण्यतिथि पर आयोजित ’महासंकल्प रैली’ की सफलता के बाद पार्टी की आगामी रणनीति और संगठनात्मक मुद्दों पर चर्चा होगी। पार्टी के संगठन को मजबूत करने और बूथ स्तर तक सक्रिय करने पर जोर दिया जाएगा। मुस्लिम, अति पिछड़े, दलित और ब्राह्मण चेहरों को साधने के लिए भाईचारा कमेटियों के माध्यम से प्रयास किए जाएंगे। मायावती के भतीजे आकाश आनंद पूरे प्रदेश में जनसभाएं करेंगे और पार्टी की गतिविधियों को बढ़ावा देंगे। इस बैठक में लिए गए निर्णयों से बसपा के पुनरुत्थान और 2027 के विधानसभा चुनावों में पार्टी की संभावनाओं को मजबूती मिल सकती है।

पार्टी की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि 9 अक्टूबर को लखनऊ में जो रैली हुई वो आयोजन काफी सफल रहा था। पार्टी की ओर से इसके लिए सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को धन्यवाद कहा गया है। बसपा का मानना है कि अब भी लोग पार्टी के साथ खड़े हैं। ऐसे में अब आने वाले चुनाव को लेकर पार्टी को अभी से तैयारियां करनी होगी। जानकार बता रहे हैं कि मिशन 2027 को सफल बनाने के लिए मायावती 2007 वाले फॉर्मूले पर काम करना शुरू कर दिया है। खुद मायावती जिले, मंडल और तहसीलों में जाएंगे। कार्यकर्ता और पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। छोटी-छोटी जनसभाएं भी मायावती करेंगी।

 

 

Tags: Akash AnandBSP MeetinglucknowMayawatiUttar Pradesh
Share198Tweet124Share50

Vinod

Related Posts

Uttar Pradesh: कहीं खेत तो कहीं मंदिर परिसर में दिखा तेंदुआ, मुरादाबाद के गांवों में बना खौफ का माहौल

Uttar Pradesh: कहीं खेत तो कहीं मंदिर परिसर में दिखा तेंदुआ, मुरादाबाद के गांवों में बना खौफ का माहौल

by Sadaf Farooqui
अगस्त 24, 2026

मुरादाबाद के ग्रामीण इलाकों में तेंदुओं की लगातार बढ़ती गतिविधियों ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। रविवार शाम सैरकपुर...

CM योगी का राहुल गांधी पर तीखा हमला, बोले- नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी निभाने में हो रहे विफल

CM योगी का राहुल गांधी पर तीखा हमला, बोले- नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी निभाने में हो रहे विफल

by Sadaf Farooqui
अगस्त 24, 2026

Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी...

Uttar Pradesh: वाराणसी और प्रयागराज में गंगा का जलस्तर बढ़ने से बाढ़ का खतरा बरकरार,प्रदेश में अलर्ट जारी

Uttar Pradesh: वाराणसी और प्रयागराज में गंगा का जलस्तर बढ़ने से बाढ़ का खतरा बरकरार,प्रदेश में अलर्ट जारी

by Sadaf Farooqui
अगस्त 23, 2026

Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश में गंगा का जलस्तर शनिवार को भी रुक-रुककर बढ़ता रहा। वाराणसी और प्रयागराज में हालात लगातार...

UP Politics: अखिलेश के ‘चवन्नी’ वाले बयान पर मचे घमासान में मायावती कूदी, करी जाट समाज से माफी की मांग

UP Politics: अखिलेश के ‘चवन्नी’ वाले बयान पर मचे घमासान में मायावती कूदी, करी जाट समाज से माफी की मांग

by SYED BUSHRA
अगस्त 22, 2026

Akhilesh Yadav Chavanni Statement: उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। सपा प्रमुख...

Mayawati BSP 2027 Election Strategy

UP Politics: 27 चुनाव से पहले मायावती का बड़ा दांव, क्या फिर साधेंगी दलित-ब्राह्मण समीकरण, भाजपा, सपा में हडकंप

by SYED BUSHRA
अगस्त 20, 2026

Election Strategy: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है, प्रदेश की सियासत में सभी दल अपनी रणनीति...

Next Post
RBI News

RBI News : अब मात्र 3 घंटे में ही क्लियर होंगे चैक, RBI का नया सिस्टम ग्राहकों को देगा बड़ी राहत

गुजरात में हुआ बड़ा सियासी उलटफेर, भूपेंद्र पटेल की सरकार के सभी मंत्रियों ने मंत्री पद से किया रिजाइन

गुजरात में हुआ बड़ा सियासी उलटफेर, भूपेंद्र पटेल की सरकार के सभी मंत्रियों ने मंत्री पद से किया रिजाइन

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist