शनिवार, अगस्त 15, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

भाभी का देवर पर आया दिल और घर से हुई छूमंतर, फिर कुछ इस अंदाज में दोनों की LOVE STORY का हुआ ‘THE END’

बिजनौर में महिला का देवर पर आया दिल, प्यार को कामयाब बनाने के लिए दोनों घर से हुए फरार, फिर दीपावली पर्व पर महिला ने प्रेमी के साथ किया सुसाइड।

by Vinod
अक्टूबर 21, 2025
in Latest News, उत्तर प्रदेश, क्राइम
Share on FacebookShare on Twitter

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। कहते हैं प्यार उस बला का नाम है, जिसका इलाज किसी डॉक्टर-हकीम के पास नहीं है। प्यार नामी ये रोग लगने पर लोग कुछ भी कर गुजरने को तैयार रहते हैं। कुछ ऐसा ही एक मामला उत्तर प्रदेश के बिजनौर में सामने आया है। यहां दो बच्चों की महिला का दिल अपने रिश्ते के देवर पर आ गया। महिला पति को छोड़ प्रेमी के साथ जिंदगी गुजर-बसर करने के सपने देखने लगी। प्रेमी के साथ फोन पर कई-कई घंटे बात करती। उसकी बाइक पर सवार होकर फिल्म देखने जाती है। जब दोनों की प्रेम कहानी की जानकारी पति को हुई तो उसने पत्नी के बाहर जानें पर रोक लगा दी। फिर क्या था महिला अपनी लव स्टोरी को कामयाब बनाने के लिए प्रेमी के साथ घर से भाग गई। पति ने पुलिस में केस दर्ज करवाया। दोनों पकड़े गए। पत्नी को पति के साथ भेज दिया गया। लेकिन देवर के प्यार में पागल महिला ने बड़ा कदम उठा लिया। पहले उसने खुद जहर खाया और फिर प्रेमी को मौत का सामान देकर अपनी लव स्टोरी का द एंड कर लिया।

देवर और भाभी की ये प्रेम कहानी बिजनौर के किरतपुर गांव की है। यहां एक 40 साल की महिला अपने पति और दो बच्चों के रहती थी। महिला के पड़ोस में उसके रिश्तेदार भी रहते हैं। महिला का अपने रिश्ते में देवर लगने वाले 21 साल के युवक से प्यार हो गया। दोनों का प्रेम परवान चढ़ा तो इसकी भनक महिला के पति को हो गई। पति ने महिला के घर से बाहर जानें पर रोक लगा दी। युवक को भी जमकर फटकार लगाई। युवक को धमकी भी दी। इनसब के बाद भी महिला चुपके से अपने प्रेमी से मिलती। फोन के जरिए बात करती। वह हरहाल में देवर के साथ शादी करने पर अड़ी थी। इसी के चलते महिला अपने दो बच्चों को छोड़कर एक अक्टूबर 2025 को फरार हो गई। दोनों एकांत में जिंदगी जीना चाहते थे। मगर पति ने पत्नी और प्रेमी के खिलाफ थाना किरतपुर में रिपोर्ट दर्ज कर दी। पुलिस दोनों के पीछे पड़ गई। दोनों को पकड़ने के लिए पुलिस ने ऑपरेशन शुरू कर दिया।

RELATED NEWS

Pratapgarh House Collapse

Rain Tragedy: प्रतापगढ़ में बारिश बनी काल, मकान की छत गिरने से एक ही परिवार के 6 लोगों की दर्दनाक मौत

अगस्त 6, 2026
Aban Ahmed Road Accident

Breaking News: माफिया अतीक अहमद के छोटे बेटे अबान अहमद की सड़क हादसे में मौत, झांसी से लौटते समय हुआ एक्सीडेंट

अगस्त 6, 2026

पुलिस ने दोनों को तलाश किया और दोनों को 14 दिन बाद बरामद कर लिया। सूत्र बताते हैं कि थाने में महिला ने दोनों बच्चों को देखने के बाद भी प्रेमी संग जाने के लिए कह दिया। महिला किसी भी कीमत पर पति के साथ जानें को तैयार नहीं थी। लेकिन समझने-बुझाने पर वह अपने पति के साथ घर आ गई। 15 अक्तूबर को आरती अपने पति साथ चली गई। ठीक पांच दिन बाद दीपावली के दिन करीब एक बजे महिला और उसके प्रेमी घर से कुछ ही दूरी के फासले पर एक गन्ने के खेत में चले गए। यहां दोनों ने साथ में मिलकर जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। जब जहर का असर होने लगा तब प्रेमी ने अपने बड़े भाई को जहर पीने की सूचना दी। साथ ही बताया कि दोनों गन्ने के खेत में पड़े हैं। सूचना पर परिवार में हड़कंप मच गया। परिवार समेत ग्रामीण खेत पर पहुंचे और 108 एम्बुलेंस को बुलाया। एंबुलेंस चालक ने दोनों की नाजुक हालत देखते हुए किरतपुर पुलिस को सूचना दी। जिस पर पुलिस ने दोनों को तुरंत बिजनौर भेज दिया गया।

दोनों का इलाज अस्पताल में शुरू किया। लेकिन इलाज के दौरान ही शाम पांच बजे दोनों की मृत्यु हो गई। पुलिस ने शवों को मोर्चरी पहुंचा दिया। मृतक महिला के पति शव बिजनौर से सीधे बैराज ले गए। जबकि प्रेमी का शव उसके परिजन गांव ले आए। ग्रामीणों ने बताया कि गांव निवासी शख्स (45) की शादी साल 2011 में नजीबाबाद के गांव जहानाबाद निवासी महिला के साथ हुई थी। दोनों की एक बेटी 10 वर्ष और एक बेटा सात वर्ष है। सब कुछ ठीक-ठाक चल रहा था, दो साल पहले महिला के जीवन में परिवार के एक युवक की एंट्री हो गई। दोनों के बीच प्यार हो गया। दोनों का प्यार परवान चढ़ने लगा। युवक के इश्क की खुशबू ग्रामीण तक पहुंची तो परिवार की इज्जत का वास्ता देकर दोनों को एक दूसरे से अलग कर दिया गया।

ग्रामीणों ने बताया कि युवक को गांव से बाहर रोशनाबाद हरिद्वार काम के लिए भेज दिया गया। मगर इश्क भूत उतरने की बजाय और परवान चढ़ गया। एक अक्तूबर को महिला अपने दो बच्चों को छोड़कर प्रेमी के साथ फरार हो गई। महिला पर प्रेम का भूत ऐसा चढ़ा कि उसे ना तो समाज की परवाह हुई और ना ही उसने अपने दो मासूम बच्चों के भविष्य की चिंता की। दिवाली पर गांव में दो मौत से सन्नाटा पसरा है और ग्रामीण दोनों की चर्चाएं कर रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि महिला और युवक एक-दूसरे से बेइंतहा प्यार करते थे। महिला के पति ने दोनों को बहुत समझाया। गांव में परिवार के सदस्यों ने दोनों के साथ एक चौपाल की। जिसमें युवक और महिला को बताया गया कि ये समाज के लिए अच्छा नहीं है। लेकिन दोनों कुछ भी सुनने को तैयार नहीं थे।

Tags: bijnorsister-in-law and brother-in-law commit suicidesister-in-law and brother-in-law love affairUttar Pradesh
Share198Tweet124Share50

Vinod

Related Posts

Pratapgarh House Collapse

Rain Tragedy: प्रतापगढ़ में बारिश बनी काल, मकान की छत गिरने से एक ही परिवार के 6 लोगों की दर्दनाक मौत

by SYED BUSHRA
अगस्त 6, 2026

Rain Tragedy: उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में लगातार हो रही बारिश एक परिवार के लिए काल बन गई। नगर...

Aban Ahmed Road Accident

Breaking News: माफिया अतीक अहमद के छोटे बेटे अबान अहमद की सड़क हादसे में मौत, झांसी से लौटते समय हुआ एक्सीडेंट

by SYED BUSHRA
अगस्त 6, 2026

Accident Details: माफिया अतीक अहमद के छोटे बेटे अबान अहमद की झांसी में हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में मौत...

Wrong UPI transaction: गलत UPI ID पर भेज दिए पैसे? घबराएं नहीं, जानिए आसान तरीकों जिससे वापस मिल सकती है आपकी रकम

UP Weather Update:यूपी में मानसून का तगड़ा अटैक, 50 से अधिक जिलों में भारी बारिश का अलर्ट; IMD ने जारी की चेतावनी

by SYED BUSHRA
अगस्त 5, 2026

UP Weather Update : उत्तर प्रदेश में गुरुवार का दिन मौसम के लिहाज से काफी अहम रहने वाला है। भारतीय...

Delhi NCR Rain Alert

Monsoon Alert: यूपी में मानसून का रौद्र रूप, 46 जिलों पर भारी बारिश का खतरा, IMD ने जारी किया अलर्ट

by SYED BUSHRA
अगस्त 5, 2026

Monsoon Alert :उत्तर प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से सुस्त पड़ा मानसून अब पूरी तरह सक्रिय हो गया है। लगातार...

UP Free Bus Travel for Senior Women

‎Free Bus Travel: महिलाओं के लिए बड़ी राहत, योगी सरकार किसको देगी रोडवेज बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा

by SYED BUSHRA
अगस्त 5, 2026

UP Free Bus Travel : उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य की बुजुर्ग महिलाओं को बड़ी सौगात देने का फैसला किया...

Next Post
बाथरूम में गोपनीय कैमरे से बनाया न्यूड वीडियो, फिर जीजा ने कुछ ऐसे साली के साथ 235 दिनों तक किया दुष्कर्म

बाथरूम में गोपनीय कैमरे से बनाया न्यूड वीडियो, फिर जीजा ने कुछ ऐसे साली के साथ 235 दिनों तक किया दुष्कर्म

UP News

UP News : योगी सरकार का बंपर दिवाली गिफ्ट, सभी EV खरीदारों को रिफंड होगा रोड टैक्स, देखें क्या कहते हैं नियम ?

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist