शनिवार, जुलाई 18, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

UP News : योगी सरकार का बंपर दिवाली गिफ्ट, सभी EV खरीदारों को रिफंड होगा रोड टैक्स, देखें क्या कहते हैं नियम ?

14 अक्टूबर से पहले तक इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने वालों को 10 लाख रुपये तक की गाड़ी पर 9% और 10 लाख रुपये से अधिक कीमत वाले वाहन पर 11% तक रोड टैक्स चुकाना पड़ता था। अब सरकार ने घोषणा की है कि ईवी खरीदारों को यह रोड टैक्स वापस किया जाएगा।

by Gulshan
अक्टूबर 21, 2025
in Latest News, उत्तर प्रदेश
UP News
Share on FacebookShare on Twitter

UP News : उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य में इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री को बढ़ावा देने के लिए ग्राहकों को बड़ी राहत दी है। अब यूपी में ईवी खरीदना पहले की तुलना में और सस्ता पड़ने वाला है। धनतेरस और दीपावली के अवसर पर लखनऊ समेत पूरे प्रदेश में इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने वाले ग्राहकों को रोड टैक्स और रजिस्ट्रेशन शुल्क का पूरा पैसा वापस किया जाएगा।

सरकार ने यह भी घोषणा की है कि अगले दो वर्षों तक इलेक्ट्रिक वाहनों पर रोड टैक्स और पंजीकरण शुल्क पूरी तरह से माफ रहेगा। औद्योगिक विकास विभाग ने 17 अक्टूबर को इस संबंध में वित्तीय प्रोत्साहन का आदेश जारी किया है, जिसके बाद परिवहन विभाग अपने पोर्टल में आवश्यक संशोधन करेगा। गौरतलब है कि पहले भी इस नीति के लागू होने के समय खरीदारों को टैक्स रिफंड का लाभ दिया गया था।

RELATED NEWS

UP Digital Labour Chowk: अब मोबाइल ऐप से घर बैठे बुक करें मजदूर और मिस्त्री, यूपी सरकार की नई पहल

UP Digital Labour Chowk: अब मोबाइल ऐप से घर बैठे बुक करें मजदूर और मिस्त्री, यूपी सरकार की नई पहल

जुलाई 15, 2026
Anti Corruption Action: भ्रष्ट अफसरों पर सरकार का बड़ा एक्शन, किसके पास मिला 13 kg सोना, 9 kg चांदी, 1.62 करोड़ रुपये, 35 करोड़ की संपत्ति

Anti Corruption Action: भ्रष्ट अफसरों पर सरकार का बड़ा एक्शन, किसके पास मिला 13 kg सोना, 9 kg चांदी, 1.62 करोड़ रुपये, 35 करोड़ की संपत्ति

जुलाई 13, 2026

14 अक्टूबर से पहले तक 10 लाख रुपये तक की ईवी पर 9% और 10 लाख रुपये से अधिक कीमत वाले वाहनों पर 11% रोड टैक्स वसूला जा रहा था। इसके अलावा, दोपहिया ईवी पर 300 रुपये और चारपहिया वाहनों पर 600 रुपये का पंजीकरण शुल्क देना पड़ता था। अब त्योहारों पर वाहन खरीदने वालों को यह पूरा शुल्क वापस किया जाएगा। साथ ही, आगामी दो वर्षों तक यह छूट लागू रहेगी।

यह वही नीति है, जिसे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में 13 अक्टूबर 2022 को कैबिनेट की मंजूरी मिली थी। पहले चरण में भी आदेश में देरी के बावजूद सभी खरीदारों को छूट का लाभ मिला था, और इस बार भी टैक्स रिफंड की प्रक्रिया जल्द शुरू की जाएगी।

कितनी है सब्सिडी?

राज्य सरकार की ईवी नीति के तहत दोपहिया इलेक्ट्रिक वाहनों पर 5,000 रुपये, चारपहिया पर 1 लाख रुपये और इलेक्ट्रिक बसों पर 20 लाख रुपये तक की सब्सिडी दी जा रही है। जुलाई 2024 में नीति में संशोधन कर इसकी अवधि 2027 तक बढ़ा दी गई है, ताकि अधिक से अधिक लोग इस योजना का लाभ उठा सकें।

यह भी पढ़ें : सोना हुआ सस्ता! जानिए आज दिल्ली, मुंबई, पुणे समेत बड़े शहरों में…

योजना के तहत सरकार 25 हजार चारपहिया, 2 लाख दोपहिया, 400 ई-बसें और 1,000 ई-गुड्स कैरियर पर सब्सिडी देने का लक्ष्य रखती है। अब तक करीब 17 हजार चारपहिया ईवी को सब्सिडी मिल चुकी है, और त्योहारों के मौसम में बिक्री बढ़ने के साथ यह आंकड़ा और तेजी से बढ़ने की उम्मीद है।

Tags: UP News
Share198Tweet124Share50

Gulshan

Related Posts

UP Digital Labour Chowk: अब मोबाइल ऐप से घर बैठे बुक करें मजदूर और मिस्त्री, यूपी सरकार की नई पहल

UP Digital Labour Chowk: अब मोबाइल ऐप से घर बैठे बुक करें मजदूर और मिस्त्री, यूपी सरकार की नई पहल

by Sadaf Farooqui
जुलाई 15, 2026

Digital Labour Chowk App: कनपुर। उत्तर प्रदेश में अब घर बनाने, मरम्मत कराने या किसी अन्य निर्माण कार्य के लिए...

Anti Corruption Action: भ्रष्ट अफसरों पर सरकार का बड़ा एक्शन, किसके पास मिला 13 kg सोना, 9 kg चांदी, 1.62 करोड़ रुपये, 35 करोड़ की संपत्ति

Anti Corruption Action: भ्रष्ट अफसरों पर सरकार का बड़ा एक्शन, किसके पास मिला 13 kg सोना, 9 kg चांदी, 1.62 करोड़ रुपये, 35 करोड़ की संपत्ति

by SYED BUSHRA
जुलाई 13, 2026

Anti Corruption Action: उत्तर प्रदेश सरकार अब भ्रष्टाचार के मामलों में और सख्त रुख अपनाने की तैयारी में है। आय...

U P Bridge Collapse: हमीरपुर में निर्माणाधीन पुल गिरा, आंधी-तूफान के बीच बड़ा हादसा, मलबे में दबकर पांच मजदूरों की मौत

U P Bridge Collapse: हमीरपुर में निर्माणाधीन पुल गिरा, आंधी-तूफान के बीच बड़ा हादसा, मलबे में दबकर पांच मजदूरों की मौत

by SYED BUSHRA
मई 29, 2026

Hamirpur Bridge Collapse: उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। यहां तेज आंधी...

Uttar Pradesh के इस जिले में पेट्रोल-डीजल खरीदने के नियम बदले, प्रशासन ने लगाई रोक

Uttar Pradesh के इस जिले में पेट्रोल-डीजल खरीदने के नियम बदले, प्रशासन ने लगाई रोक

by Sadaf Farooqui
मई 20, 2026

Uttar Pradesh : Firozabad में बढ़ते ईंधन संकट और पेट्रोल-डीजल की कालाबाजारी को रोकने के लिए प्रशासन ने बड़ा कदम...

Pratapgarh Truck Railway Track Incident

Pratapgarh Incident: फाटक बंद देखकर सिरफिरे चालक ने लिया खतरनाक फैसला, रेलवे ट्रैक पर दौड़ाया ट्रक, बड़ा हादसा टला

by SYED BUSHRA
मई 19, 2026

Pratapgarh Truck Incident: उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में सोमवार सुबह एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई। नीमा...

Next Post
कौन हैं पूर्व DGP मुस्तफा, जिनकी love story को बेटे ने मौत से पहले किया रिलीज, सामने आई ‘पिक्चर’ तो पुलिस ने दर्ज की FIR 

कौन हैं पूर्व DGP मुस्तफा, जिनकी love story को बेटे ने मौत से पहले किया रिलीज, सामने आई ‘पिक्चर’ तो पुलिस ने दर्ज की FIR 

Parineeti Chopra

‘हर किसी को मैं…’, बेटे के जन्म पर Parineeti Chopra ने दिया दिल छू लेने वाला रिएक्शन

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist