गुरूवार, जुलाई 16, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Breaking

IND vs AUS : भारत पर जीत के साथ आस्ट्रेलिया ने सीरीज पर किया कब्जा, जानें शुभमन गिल ने कैसे हाथ से टपकाई ट्रॉफी

भारत ने 9 विकेट के नुकसान पर 264 रन का स्कोर खड़ा किया। जवाब में आस्ट्रेलिया ने सात विकेट के नुकसान पर 265 रन चेस कर सीरीज पर 2-0 की बढ़त बना ली।

by Vinod
अक्टूबर 23, 2025
in Breaking, क्रिकेट न्यू़ज, खेल, राष्ट्रीय
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। भारत और आस्ट्रेलिया के बीच तीन वनडे मैच की सीरीज का दूसरा मुकाबला एलिडेड के मैदान पर खेला गया। कंगारू टीम के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग करने का निर्णय लिया। टीम इंडिया के लिए बतौर ओवनर रोहित शर्मा और शुभमन गिल पिच पर उतरे। गिल ज्यादा कुछ नहीं कर सके और 9 रन बनाकर आउट हो गए। विराट कोहली का बल्ला भी नहीं चला। वह लगातार दूसरी पर खाता नहीं खोल सके। दो विकेट जल्द गिर जानें के बाद हिटमैन और उपकप्तान श्रेयस अय्यर ने दमदार पारी खेली। रोहित ने 97 गेंदों में 73 रन बनए तो वहीं श्रेयस अय्यर ने 61 रनों की लाजवाब पारी खेली। भारत ने 9 विकेट के नुकसान पर 264 रन का स्कोर खड़ा किया। जवाब में आस्ट्रेलिया ने सात विकेट के नुकसान पर 265 रन चेस कर सीरीज पर 2-0 की बढ़त बना ली।

भारत और आस्ट्रेलिया के बीच रोचक मुकाबला एलिडेड के मैदान पर खेला गया। रोहित शर्मा और श्रेयस अय्यर के अर्धशतक के कारण टीम इंडिया ने आस्ट्रेलिया के सामने मजबूत स्कोर खड़ा किया। रोहित और श्रेयस अय्यर के अलावा अक्षर पटेल ने भी 41 गेंद में 5 चौकों की मदद से 44 रनों की उपयोगी पारी खेली। केएल राहुल 11, वाशिंगटन सुंदर 12 रन बनाए। इन दोनों के आउट होने के हर्षित और अर्शदीप ने टीम को चुनौतीपूर्ण स्कोर तक पहुंचाया। हर्षित ने तीन जबकि अर्शदीप ने दो चौके मारे। स्पिनर एडम जम्पा ने ऑस्ट्रेलिया के लिए 60 रन देकर चार विकेट लिए। जेवियर बार्टलेट ने भी शानदार गेंदबाजी करते हुए 39 रन देकर तीन विकेट चटकाए। जोश हेजलवुड (10 ओवर में बिना विकेट के 29 रन) ने भी अच्छा उछाल हासिल करते हुए बल्लेबाजों को परेशान किया।

RELATED NEWS

IND vs ENG ODI: क्या रोहित शर्मा रचेंगे नया इतिहास? इंजमाम उल हक का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ने से सिर्फ 20 रन दूर

IND vs ENG ODI: क्या रोहित शर्मा रचेंगे नया इतिहास? इंजमाम उल हक का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ने से सिर्फ 20 रन दूर

जुलाई 14, 2026
Team India Squad Update: टीम इंडिया को बड़ा झटका, कौन से खिलाड़ी चोटिल होकर हुए बाहर, BCCI ने किया नया स्क्वॉड जारी

Team India Squad Update: टीम इंडिया को बड़ा झटका, कौन से खिलाड़ी चोटिल होकर हुए बाहर, BCCI ने किया नया स्क्वॉड जारी

जुलाई 13, 2026

भारतीय टीम के 265 रन के स्कोर को चेस करने के लिए आस्टेलिया बल्लेबाज मैदान पर उतरे। जिसे ऑस्ट्रेलिया बल्लेबाजों ने 46.2 ओवरों में हासिल कर लिया। भारतीय टीम को पर्थ में खेले गए वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में हार झेलनी पड़ी थी। अब इस हार के साथ ही भारतीय टीम ने सीरीज गंवा दी है। सीरीज का तीसरा मुकाबला 25 अक्टूबर को सिडनी में खेला जाएगा। टीम इंडिया की हार की मुख्स वजह उनकी फील्डिंग रही। पहले एक कैच अक्षर पटेल ने छोड़ा। फिर दूसरा आसान मौका मोहम्मद सिराज ने अपने हाथों से गवां दिया। आज के मैच में शुभमन गिल की कप्तानी भी शुभ नहीं रही। गिल ने इस मैच में गलत फैसले लिए। एक वक्त भारत मजबूत स्थिति में था। तभी गिल ने राणा को गेंद थमा दी। हर्षित ने 15 रन लुटा दिए। फिर अगला ओवर वाशिंगटन की जगह गिल ने हार्षित को दिया और यही भारत की हार की प्रमुख वजह भी बना।

अगर आस्ट्रेलिया की बल्लेबाजी की बात करें तो कंगारूओं की शुरुआत उतनी अच्छी नहीं रही। अर्शदीप सिंह ने कप्तान मिचेल मार्श (11 रन) को पवेलियन भेजा। वहीं हर्षित राणा ने ट्रेविस हेड (28 रन) को विदा किया। यहां से मैथ्यू रेनशॉ और मैथ्यू शॉर्ट ने तीसरे विकेट के लिए 55 रनों की साझेदारी की। रेनशॉ 30 रन बनाकर अक्षर पटेल की गेंद पर बोल्ड हुए। इसके बाद वॉशिंगटन सुंदर ने एलेक्स कैरी (9 रन) को सस्ते में आउट कर दिया। एलेक्स कैरी के आउट होने के बाद शॉर्ट और कूपर कोनोली के बीच पांचवें विकेट के लिए 55 रनों की साझेदारी हुई। शॉर्ट ने 78 गेंदों का सामना करते हुए 74 रन बनाए, जिसमें चार चौके और दो छक्के शामिल रहे। पांच विकेट गिरने के बाद मिचेल ओवेन और कूपर कोनोली ने छठे विकेट के लिए 59 रनों की साझेदारी की। आखिर में यही साझेदार आस्ट्रेलिया की जीत की नायक बनी।

इस मुकाबले के लिए भारतीय टीम में कोई बदलाव नहीं किया गया। दूसरी ओर ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग-11 में तीन बदलाव हुए। जोश फिलिप, नाथन एलिस और मैथ्यू कुह्नमैन इस मैच का हिस्सा नहीं बने। उनकी जगह क्रमशः एलेक्स कैरी, जेवियर बार्टलेट और एडम जाम्पा की एकादश में एंट्री हुई। एडिलेड ओवल में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 6 वनडे मुकाबले खेले गए हैं। इस दौरान भारतीय टीम ने सिर्फ दो मैच जीते, वहीं कंगारू टीम को 4 मुकाबलों में जीत मिली है। वैसे भारतीय टीम ने एडिलेड ओवल में कुल 15 ओडीआई मैच खेले हैं, जिसमें उसने 9 में जीता हासिल की। 5 मुकाबलों में भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा। जबकि एक मुकाबला टाई पर छूटा। देखा जाए तो भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 153 ओडीआई मुकाबले खेले गए हैं। इस दौरान ऑस्ट्रेलिया टीम ने 85 मैचों में जीत हासिल की। जबकि टीम इंडिया ने 58 मुकाबलों में जीत हासिल की। इसके अलावा 10 मुकाबलों का नतीजा नहीं निकला।

Tags: Adelaide Cricket Stadiumaustralia teamAUSTRALIA VS INDIACricket Newsindian teamodi seriesRohit SharmaVIRAT KOHLI
Share198Tweet124Share50

Vinod

Related Posts

IND vs ENG ODI: क्या रोहित शर्मा रचेंगे नया इतिहास? इंजमाम उल हक का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ने से सिर्फ 20 रन दूर

IND vs ENG ODI: क्या रोहित शर्मा रचेंगे नया इतिहास? इंजमाम उल हक का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ने से सिर्फ 20 रन दूर

by Kirtika Tyagi
जुलाई 14, 2026

Inzamam ul Haq's ODI Record: भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जाने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज रोहित शर्मा...

Team India Squad Update: टीम इंडिया को बड़ा झटका, कौन से खिलाड़ी चोटिल होकर हुए बाहर, BCCI ने किया नया स्क्वॉड जारी

Team India Squad Update: टीम इंडिया को बड़ा झटका, कौन से खिलाड़ी चोटिल होकर हुए बाहर, BCCI ने किया नया स्क्वॉड जारी

by Kirtika Tyagi
जुलाई 13, 2026

Team India Squad Update: इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में 4-0 की हार झेलने के बाद अब टीम इंडिया 14...

Wimbledon 2026: विंबलडन में छाए शुभमन गिल, रॉयल बॉक्स से देखा मैच, रोजर फेडरर और सचिन के साथ आए नजर

Wimbledon 2026: विंबलडन में छाए शुभमन गिल, रॉयल बॉक्स से देखा मैच, रोजर फेडरर और सचिन के साथ आए नजर

by Kirtika Tyagi
जुलाई 11, 2026

Shubman Gill at Wimbledon 2026: भारतीय वनडे और टेस्ट टीम के कप्तान शुभमन गिल इन दिनों इंग्लैंड दौरे पर हैं।...

Ind vs Eng 5th T20: भारत-इंग्लैंड आखिरी टी20 आज, सम्मान बचाने उतरेगी टीम इंडिया, जानें मैच का समय, लाइव प्रसारण

Ind vs Eng 5th T20: भारत-इंग्लैंड आखिरी टी20 आज, सम्मान बचाने उतरेगी टीम इंडिया, जानें मैच का समय, लाइव प्रसारण

by Kirtika Tyagi
जुलाई 11, 2026

India vs England 5th T20: भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी...

Padma Shri Award : क्रिकेट में शानदार योगदान के लिए सम्मानित हुए रोहित शर्मा, खेल जगत की कई हस्तियों को मिला सम्मान

Padma Shri Award : क्रिकेट में शानदार योगदान के लिए सम्मानित हुए रोहित शर्मा, खेल जगत की कई हस्तियों को मिला सम्मान

by Kirtika Tyagi
जून 24, 2026

Padma Shri Award Ceremony: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा को मंगलवार को देश के प्रतिष्ठित नागरिक सम्मानों...

Next Post
एनकाउंटर में रंजन पाठक समेत चार बदमाश ढेर, जानें पुलिस ने कैसे बिहार की ‘सिग्मा एंड कंपनी’ को किया खल्लास

एनकाउंटर में रंजन पाठक समेत चार बदमाश ढेर, जानें पुलिस ने कैसे बिहार की ‘सिग्मा एंड कंपनी’ को किया खल्लास

UP News: ‘नेतागिरी’ और ‘आशिकी’ के कारण मर गई झांसी की नीलू, खुला राज तो सकते में आई पुलिस

UP News: ‘नेतागिरी’ और ‘आशिकी’ के कारण मर गई झांसी की नीलू, खुला राज तो सकते में आई पुलिस

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist