Friday, June 19, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home उत्तर प्रदेश

Run for unity : कौन बोला सरदार पटेल के आदर्श ही भारत की सच्ची ताकत हैं ‘रन फॉर यूनिटी’ में शामिल होकर योगी ने दिया एकता का संदेश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर ‘रन फॉर यूनिटी’ का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि सच्ची श्रद्धांजलि तभी होगी जब हम सरदार पटेल के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाएं।

by SYED BUSHRA
October 31, 2025
in उत्तर प्रदेश
Share on FacebookShare on Twitter

Run for unity News Uttar Pradesh: लखनऊ में शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ‘भारत रत्न’ सरदार वल्लभभाई पटेल जी की 150वीं जयंती के मौके पर आयोजित ‘रन फॉर यूनिटी’ दौड़ की शुरुआत की। कार्यक्रम से पहले उन्होंने सरदार पटेल की प्रतिमा पर फूल चढ़ाकर उन्हें नमन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि जिन्होंने भारत की एकता और अखंडता के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया, उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि यही होगी कि हम उनके सिद्धांतों को अपने आचरण में लाएं।

सरदार पटेल – एकता के प्रतीक

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सरदार पटेल का जीवन, त्याग और समर्पण हर भारतीय के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 2014 से देश में उन महान विभूतियों को सम्मान देने की परंपरा शुरू हुई, जिन्होंने भारत को एक सूत्र में जोड़ा।

RELATED NEWS

NEET 2026 अभ्यर्थियों को बस किराए में 50% छूट,मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर UPSRTC ने आदेश जारी किए।

NEET 2026 अभ्यर्थियों को बस किराए में 50% छूट,मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर UPSRTC ने आदेश जारी किए।

June 18, 2026
UP Police Recruitment: 930 कंप्यूटर ऑपरेटरों को मिला नियुक्ति पत्र, सीएम योगी बोले- ड्यूटी पहले, रील बनाने पर दी सख्त चेतावनी

UP Police Recruitment: 930 कंप्यूटर ऑपरेटरों को मिला नियुक्ति पत्र, सीएम योगी बोले- ड्यूटी पहले, रील बनाने पर दी सख्त चेतावनी

June 17, 2026

मुख्यमंत्री ने बताया कि देशभर में 600 से अधिक स्थानों पर ‘रन फॉर यूनिटी’ आयोजित हो रही है, जिससे युवाओं में देशभक्ति और एकता की भावना को मजबूत किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि “जिसे हम पूजते हैं, वैसा बनने की कोशिश भी करें।” एकता और अखंडता के मूल्यों को सिर्फ बातों में नहीं, बल्कि व्यवहार में अपनाना ही सच्ची श्रद्धांजलि है।

अखंड भारत के निर्माता

योगी ने कहा कि सरदार पटेल ने आज़ादी के बाद ब्रिटिश साजिशों को नाकाम करते हुए 563 रियासतों को भारत गणराज्य में मिलाया और अखंड भारत की नींव रखी। जब हैदराबाद और जूनागढ़ ने भारत में शामिल होने से इनकार किया, तब पटेल जी ने पहले संवाद का रास्ता अपनाया, लेकिन जब देश की एकता पर संकट आया, तब उन्होंने कठोर कदम उठाकर भारत को एकजुट किया।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाकर वही सपना साकार किया, जो सरदार पटेल ने देखा था। यह उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है।

उत्सव और संकल्प का अवसर

मुख्यमंत्री ने बताया कि इस अवसर पर उत्तर प्रदेश से एक सांस्कृतिक दल और हस्तशिल्पियों का समूह 12 नवंबर को केवड़िया (गुजरात) जाएगा, जहां राज्यपाल के नेतृत्व में सरदार पटेल को श्रद्धांजलि दी जाएगी। उन्होंने कहा कि यह अवसर ‘वोकल फॉर लोकल’ और ‘स्वदेशी अभियान’ को और मज़बूती देने का है।

75 जिलों में गूंजी एकता की भावना

योगी ने बताया कि प्रदेश के सभी 75 जिलों में ‘रन फॉर यूनिटी’ आयोजित की गई, जिसमें लाखों युवाओं, विद्यार्थियों और नागरिकों ने भाग लिया। उन्होंने कहा कि यह केवल एक दौड़ नहीं, बल्कि भारत की एकता और सामाजिक सौहार्द का प्रतीक है।

मुख्यमंत्री ने सभी से अपील की कि जातिवाद, परिवारवाद और भेदभाव से ऊपर उठकर राष्ट्रहित में कार्य करें। उन्होंने कहा कि सरदार पटेल की तरह हमें भी हर उस ताकत का विरोध करना चाहिए जो भारत की एकता को कमजोर करने की कोशिश करती है।

सोशल मीडिया पर दी श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री योगी ने एक्स (Twitter) पर भी सरदार पटेल को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने लिखा, “महान स्वतंत्रता सेनानी, लौह पुरुष सरदार पटेल को नमन। उनके प्रयास हमें ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ के निर्माण की दिशा में हमेशा प्रेरित करते रहेंगे।”

Tags: Sardar Patel JayantiYogi Adityanath
Share197Tweet123Share49

SYED BUSHRA

Related Posts

NEET 2026 अभ्यर्थियों को बस किराए में 50% छूट,मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर UPSRTC ने आदेश जारी किए।

NEET 2026 अभ्यर्थियों को बस किराए में 50% छूट,मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर UPSRTC ने आदेश जारी किए।

by Sadaf Farooqui
June 18, 2026

NEET 2026 : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नीट यूजी 2026 में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को बड़ी राहत देते हुए...

UP Police Recruitment: 930 कंप्यूटर ऑपरेटरों को मिला नियुक्ति पत्र, सीएम योगी बोले- ड्यूटी पहले, रील बनाने पर दी सख्त चेतावनी

UP Police Recruitment: 930 कंप्यूटर ऑपरेटरों को मिला नियुक्ति पत्र, सीएम योगी बोले- ड्यूटी पहले, रील बनाने पर दी सख्त चेतावनी

by Kirtika Tyagi
June 17, 2026

UP Police Recruitment: लखनऊ में बुधवार को आयोजित एक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं...

UP Police Commissioner System: आईपीएस अधिकारियों को पहले दबाकर रखा जाता था, सीएम योगी ने बताया पुराना हाल

UP Police Commissioner System: आईपीएस अधिकारियों को पहले दबाकर रखा जाता था, सीएम योगी ने बताया पुराना हाल

by SYED BUSHRA
June 17, 2026

UP Police Commissioner System: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य में लागू की गई पुलिस कमिश्नर व्यवस्था को...

Uttar Pradesh: तीन तलाक और एसिड अटैक पीड़ित महिलाओं को आवास और स्वास्थ्य सुरक्षा देगी योगी सरकार

Uttar Pradesh: तीन तलाक और एसिड अटैक पीड़ित महिलाओं को आवास और स्वास्थ्य सुरक्षा देगी योगी सरकार

by Sadaf Farooqui
June 10, 2026

Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने महिलाओं को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम...

रामकथा में बोले सीएम योगी, ‘भारत की आस्था और संस्कारों का सम्मान जरूरी’

रामकथा में बोले सीएम योगी, ‘भारत की आस्था और संस्कारों का सम्मान जरूरी’

by Sadaf Farooqui
June 9, 2026

CM Yogi Ramkatha Speech: लखनऊ में आयोजित नौ दिवसीय रामकथा महोत्सव का मंगलवार को समापन हुआ। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री Yogi...

Next Post
Nirmala Sitharaman Bhutan visit

Nirmala Sitharaman Bhutan Visit: रास्ते में बिगड़ा मौसम, कहां हुई इमरजेंसी लैंडिंग क्यों उतारा गया विमान

Rules changing from 1 November 2025

Rules Change: कल से बदलेंगे कई अहम नियम क्या जेब और जिंदगी पर पड़ेगा सीधा असर

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist