मंगलवार, सितम्बर 8, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

IND W vs SA : दीप्ति शर्मा के डबल अटैक से साउथ अफ्रीका धराशाही, भारत के हाथों में कुछ ऐसे आई वनडे वर्ल्डकप की ट्रॉफी

भारत ने जीता महिला वनडे वर्ल्डकप, फाइनल मुकाबले में भारत क बेटियों ने साउथ अफ्रीका को हराया, दीप्ति शर्मा ने बैट-बॉल से किया शानदार प्रदर्शन, पीएम नरेंद्र मोदी ने महिला टीम के दी जीत की बधाई।

by Vinod
नवम्बर 3, 2025
in Breaking, क्रिकेट न्यू़ज, खेल, राष्ट्रीय
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। आसमान में काले-काले बादल मंडरा रहे थे। सुहानी हवाएं भी चल रही थीं। मेघ भी सावन की तरह ही मधुर गीत सुना रहे थे। ड्रेसिंगरूम में भारत की बेटियां भी तैयार थीं। कुछ भी हो जाए, इसबार नहीं चूकना के मंत्र को लेकर वह मैदान की तरफ निहार रही थीं। उन्हें यकीन था कि भगवान इंद्र जरूर उनका साथ देंगे। हवाएं रूकेंगे। मेघ भी कहेंगे, भारत की छोरियों हम भी तैयार हैं। हम भी तुम्हारी बॉलिंग-बैटिंग का जलवा देखने को बेकरार हैं। और हुआ भी कुछ ऐसा। झमाझम बारिश एकाएक रूक गई। ग्राउंडमैन कुछ घंटे के अंदर मैदान को सूखा कर दिया। फिर क्या था रोहित शर्मा भी मुस्कराए। विराट कोहली भी बोले चक दे इंडिया। आईसीसी की चेयरमैन जय शाह भी गदगद दिखे। और भी भारतीय क्रिकेट में वो हुआ, जो इतिहास बन गया। भारत की बेटियों ने महिला वर्ल्डकप के फाइनल मुकाबले मे ंसाउथ अफ्रीका को पटखनी देते हुए सनसनी मचा दी।

हां जेमिमा के बाद अब दीप्ति शर्मा ने बैट-बॉल से डबल धमाल कर दिया। हां शर्मा जी की बिटिया ने भारत को वनडे वर्ल्डकप का चैंपियन बनवा दिया। हां बारिश के बीच भारत की 11 शेरनियां मैदान पर उतरीं। क्रिकेट की पिच पर भारत की छोरियों ने ऐसी दहाड़ लगाई, जिसका शोर देश ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में सुनाई दिया। हां भारत की बेटियों ने इतिहास रच दिया। कपिल देव और महेंद्र सिंह धोनी के बाद भारत की महिला टीम वनडे वर्ल्डकप पर कब्जा करके क्रिकेट जगत की न्यू बाहुबली बन गई है। इस जीत के बाद पूरे देश में तीसरी बार दीपावली मनाई गई। शहर-शहर, गांव-गांव पटाखे फोटे गए। युवा-युवतियों ने फिल्मी गानों में डांस किया। पीएम नरेंद्र मोदी भी रात को जग रहे थे। जीत पर पीएम मोदी ने भी भारतीय महिला टीम को बधाई दी। गृहमंत्री अमित शाह ने भी भारत की महिला टीम को जीत की शुभकामना और बधाई दी। राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने भी भारत की बेटियों को बधाई दी। क्रिकेट से लेकर फिल्म जगत भी खुशी से झूम उठा।

RELATED NEWS

Asia Cup: भारत-पाकिस्तान महिला टीमों के बीच आज महामुकाबला,  टीम इंडिया की नजर जीत की हैट्रिक पर

Asia Cup: भारत-पाकिस्तान महिला टीमों के बीच आज महामुकाबला, टीम इंडिया की नजर जीत की हैट्रिक पर

सितम्बर 5, 2026
UP T20 League: भारी बारिश के चलते लखनऊ शिफ्ट हुए प्लेऑफ, तय तारीख पर ही होंगे सभी मुकाबले

UP T20 League: भारी बारिश के चलते लखनऊ शिफ्ट हुए प्लेऑफ, तय तारीख पर ही होंगे सभी मुकाबले

सितम्बर 1, 2026

हां ये इतिहास मुम्बई की धरती पर लिखा गया। जहां भारत और साउथ अफ्रीका के बीच महिला वर्ल्डकप का फाइनल मुकाबला खेला गया। भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने 52 साल के इंतजार को खत्म करते हुए महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 का खिताब अपने नाम कर लिया। कप्तान हरमनप्रीत कौर की अगुआई में भारत ने शेफाली वर्मा और दीप्ती शर्मा के ऑलराउंड प्रदर्शन के दम पर फाइनल में साउथ अफ्रीका को 52 रन से हरा दिया और इतिहास रच दिया। साउथ अफ्रीका के खिलाफ फाइनल मुकाबले में भारतीय महिला क्रिकेट टीम का प्रदर्शन दमदार रहा। इस मैच में साउथ अफ्रीका ने टॉस जीता था और भारत को पहले बैटिंग करने को कहा था। इसके बाद भारत ने 50 ओवर में 7 विकेट पर 298 रन बनाए और प्रोटियाज को जीत के लिए 299 रन का टारगेट दिया। इसके जबाव में साउथ अफ्रीका की टीम 45.3 ओवर में 246 रन पर आउट हो गईं। साउथ अफ्रीका महिला क्रिकेट टीम ने फाइनल में भारत के खिलाफ जमकर संघर्ष किया, लेकिन जीत का स्वाद ये टीम चख नहीं पाई और इस टीम को उप-विजेता रहते हुए संतोष करना पड़ा।

इसके अलावा महिला वनडे वर्ल्ड कप के इतिहास में 25 साल के बाद दुनिया को भारत के रूप में नया चैंपियन मिल गया। हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में भारतीय महिला टीम ने पहली बार वनडे वर्ल्ड कप खिताब जीता। वैसे भारतीय वनडे क्रिकेट इतिहास में वो ओवरऑल वनडे वर्ल्ड कप टाइटल जीतने वाली तीसरी खिलाड़ी बन गईं। इससे पहले भारत ने कपिल देव और एमएस धोनी की कप्तानी में वनडे वर्ल्ड कर खिताब जीता था और अब हरमनप्रीत कौर भी इन दोनों दिग्गजों की खास लिस्ट में शामिल हो गईं। भारतीय टीम तीसरी बार वनडे वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंची थी। साल 2005 और साल 2017 में इस टीम का चैंपियन बनने का सपना टूट गया था, लेकिन साल 2025 में भारतीय महिला टीम ने अपने घर में कमाल की कर दिया और इस मौके को हाथ से नहीं जाने दिया और चैंपियन बनकर ही दम लिया।

साउथ अफ्रीका को जीत के लिए इस मैच में 299 रन का टारगेट मिला था और इस टीम की कप्तान लॉरा वुल्वार्ट ने फाइनल में कप्तानी पारी खेलते हुए शतक भी लगाया, लेकिन उनकी ये पारी टीम के काम नहीं आई और अंत में इस टीम को हार का मुंह देखना पड़ा। वैसे जब तक लॉरा क्रीज पर थीं तब तक सबकी सांसें अटकी हुई थी, लेकिन उनके आउट होने के बाद सबने राहत की सांस ली। भारत की तरफ से फाइनल में शेफाली वर्मा और दीप्ती शर्मा ने शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन किया। शेफाली ने भारत के लिए 78 गेंदों पर 87 रन की जोरदार पारी खेली जबकि दीप्ती ने 58 गेंदों पर 58 रन बनाकर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। स्मृति मंधाना ने 45 रन जबकि जेमिमा रोड्रिग्स ने 24 रन बनाए। कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 20 रन की पारी खेली जबकि ऋचा घोष ने 34 रन का योगदान दिया। वहीं भारत की तरफ से दूसरी पारी में दीप्ती शर्मा ने सबसे ज्यादा 5 विकेट लिए जबकि शेफाली वर्मा ने 2 जबकि श्री चरणी ने एक विकेट लिया।

पीएम मोदी ने टीम को बधाई देते हुए एक्स पर लिखा कि आईसीसी महिला क्रिकेट विश्व कप 2025 के फ़ाइनल में भारतीय टीम की शानदार जीत। फाइनल में उनका प्रदर्शन अद्भुत कौशल और आत्मविश्वास से भरा रहा। टीम ने पूरे टूर्नामेंट में असाधारण टीम वर्क और दृढ़ता दिखाई। हमारी खिलाड़ियों को बधाई। यह ऐतिहासिक जीत भविष्य की चैंपियन खिलाड़ियों को खेलों में भाग लेने के लिए प्रेरित करेगी। भारत की इस ऐतिहासिक जीत के बाद देश के गृह मंत्री अमित शाह ने भारतीय महिला टीम को बधाई दी। विश्व विजेता टीम इंडिया को सलाम। यह देश के लिए एक गौरवशाली क्षण है, क्योंकि हमारी टीम ICC Womens WorldCup 2025 जीतकर भारत का गौरव आसमान पर पहुंचा रही है। आपके शानदार क्रिकेट कौशल ने लाखों लड़कियों के लिए प्रेरणा का मार्ग प्रशस्त किया है। पूरी टीम को बधाई।

Tags: Cricket NewsIndia vs South AfricaIndia vs South Africa finalIndian women's teamwomen's cricket team becomes world championWomen's ODI World Cup 2025
Share196Tweet123Share49

Vinod

Related Posts

Asia Cup: भारत-पाकिस्तान महिला टीमों के बीच आज महामुकाबला,  टीम इंडिया की नजर जीत की हैट्रिक पर

Asia Cup: भारत-पाकिस्तान महिला टीमों के बीच आज महामुकाबला, टीम इंडिया की नजर जीत की हैट्रिक पर

by Kirtika Tyagi
सितम्बर 5, 2026

Women's Asia Cup 2026 में शनिवार को भारत और पाकिस्तान की महिला क्रिकेट टीमें आमने-सामने होंगी। ग्रुप ए का यह...

UP T20 League: भारी बारिश के चलते लखनऊ शिफ्ट हुए प्लेऑफ, तय तारीख पर ही होंगे सभी मुकाबले

UP T20 League: भारी बारिश के चलते लखनऊ शिफ्ट हुए प्लेऑफ, तय तारीख पर ही होंगे सभी मुकाबले

by Kirtika Tyagi
सितम्बर 1, 2026

कानपुर में लगातार हो रही भारी बारिश और खराब मौसम ने यूपी टी20 लीग 2026 के प्लेऑफ मुकाबलों की तैयारियों...

Duleep Trophy: बल्ले से फ्लॉप वैभव सूर्यवंशी ने गेंद से मचाया धमाल, 4 गेंदों में झटके 2 विकेट

by Kirtika Tyagi
अगस्त 25, 2026

Vaibhav Sooryavanshi Shines: दलीप ट्रॉफी 2026 के क्वार्टर फाइनल में ईस्ट जोन ने नॉर्थ ईस्ट जोन को एक पारी और...

Century Drama: ध्रुव जुरेल ने जड़ा अपना दूसरा टेस्ट शतक, 99 पर मचा रोमांच और फिर हुआ जबरदस्त ड्रामा

Century Drama: ध्रुव जुरेल ने जड़ा अपना दूसरा टेस्ट शतक, 99 पर मचा रोमांच और फिर हुआ जबरदस्त ड्रामा

by Kirtika Tyagi
अगस्त 24, 2026

भारत और श्रीलंका के बीच कोलंबो में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन ध्रुव जुरेल ने शानदार अंदाज...

Yashasvi vs Asitha : मैदान पर भिड़ना पड़ा भारी, झड़प का नतीजा, ICC ने दोनों पर ठोका तगड़ा जुर्माना

Yashasvi vs Asitha : मैदान पर भिड़ना पड़ा भारी, झड़प का नतीजा, ICC ने दोनों पर ठोका तगड़ा जुर्माना

by Kirtika Tyagi
अगस्त 24, 2026

ICC Action: भारत और श्रीलंका के बीच टेस्ट मैच के दौरान यशस्वी जायसवाल और असिथा फर्नांडो के बीच हुई बहस...

Next Post
Gold Price Update

Gold Price Update : भारत में फिर बढ़ सकती है सोने की कीमत, आखिर चीन के किस फैसले से पड़ने वाला है असर ?

Women’s World Cup 2025

Women’s World Cup 2025 : दीप्ति शर्मा ने बनाए 200 से ज्यादा रन, 52 साल बाद ऑलराउंडर ने टीम को चौंकाकर ऐसे बनाया विश्व चैंपियन...

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In