सोमवार, अगस्त 17, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

कौन है लेडी DR शाहीन, जो कानपुर मेडिकल कॉलेज में थी प्रोफेसर, AK-47 लेकर चलने वाली कातिल निकली जैश के महिला विंग की चीफ

Delhi Blast Case Faridabad Terror Module: दिल्ली के लालकिला स्थित देररात धमाके से 12 लोगों की मौत हो गई, वहीं तीन से अधिक निर्दोष नागरिक गंभीर रूप से घायल हो गए। इस ब्लास्ट ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया।

by Vinod
नवम्बर 11, 2025
in Latest News, उत्तर प्रदेश, क्राइम
Share on FacebookShare on Twitter

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। दिल्ली के लालकिला स्थित देररात धमाके से 12 लोगों की मौत हो गई, वहीं तीन से अधिक निर्दोष नागरिक गंभीर रूप से घायल हो गए। इस ब्लास्ट ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया। पीएम नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह इस टेरर हमले के बाद फुल एक्शन में हैं। एनआईए को जांच सौंप दी गई है। साथ ही दिल्ली धमाके के गुनहगारों को दबोचने के लिए पूरे देश में ऑपरेशन चलाया जा रहा है। इनसब के दिल्ली धमाके का पाकिस्तान से टेरर लिंक भी सामने आता दिख रहा है। फरीदाबाद टेरर मॉड्यूल से भी ये जुड़ रहा, जिसमें ब्लास्ट से पहले ही तीन डॉक्टरों समेत 7 संदिग्धों पकड़ा गया। इसमें महिला डॉक्टर शाहीन शाहिद भी शामिल है, जिसका आतंकी संगठन जैश से कनेक्शन जुड़ रहा है।

दिल्ली ब्लास्ट के बाद जांच एजेंसियां पूरे देश में ऑपरेशन चलाए हुए हैं। फरीदाबाद से लखनऊ में संदिग्धों के ठिकानों पर छापेमारी जारी है। इस ब्लास्ट में डॉक्टर्स के नाम सामने आ रहे हैं। तीन डॉक्टर्स गिरफ्तार भी किए गए हैं। वहीं एक डॉक्टर के फिदायिन बनने की चर्चा है। बताया जा रहा है इसी फिदायिन डॉक्टर ने खुद को दिल्ली में कार के अंदर उड़ा लिया। हालांकि अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई। फिदायिन डॉक्टर के अलावा इस एक्शन में जैश-ए-मोहम्मद और अंसार गजवत-उल-हिंद से जुड़े ’सफेदपोश’ आतंकी मॉड्यूल का भी पर्दाफाश हुआ है। जम्मू-कश्मीर पुलिस के हत्थे लगी लेडी डॉक्टर शाहीन को लेकर बड़ी खबर निकल कर सामने आई है। दावा किया जा रहा कि लेडी डॉक्टर शाहीन जैश की महिला विंग जमात उल मोमीनात की इंडिया हेड का जिम्मा संभाल रही थी। उसका टारगेट ही यही था कि भारत में महिलाओं को ज्यादा से ज्यादा आतंकी ग्रुप में जोड़ा जाए।

RELATED NEWS

Iran Attack: शहबाज-मुनीर के सऊदी पहुंचते ही ईरान का बड़ा पलटवार, हमलों में कई मौतों का दावा

Iran Attack: शहबाज-मुनीर के सऊदी पहुंचते ही ईरान का बड़ा पलटवार, हमलों में कई मौतों का दावा

अगस्त 8, 2026
Broad Peak Avalanche: ब्रॉड पीक एवलांच में मशहूर पर्वतारोही निर्मल पुरजा की मौत, रेस्क्यू में मिला शव

Broad Peak Avalanche: ब्रॉड पीक एवलांच में मशहूर पर्वतारोही निर्मल पुरजा की मौत, रेस्क्यू में मिला शव

अगस्त 2, 2026

शाहीन लखनऊ की रहने वाली बताई जा रही है। उसे कश्मीर, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में फैले टेरर मॉड्यूल में संदिग्ध भूमिका के चलते अरेस्ट किया गया। अधिकारियों ने बताया कि गिरफ्तार महिला डॉक्टर की कार से एके-47 राइफल भी बरामद की गई है। वो कहीं भी जाती थी तो कार में एके-47 लेकर चलती थी। डॉ. शाहीन अकेली नहीं है उसके साथ सात और लोगों को अलग-अलग इलाकों से गिरफ्तार किया गया। अधिकारियों ने बताया कि इनमें फरीदाबाद में रह रहे कश्मीर के डॉ. मुजम्मिल गनी भी शामिल हैं। इस कार्रवाई में 2900 किलोग्राम विस्फोटक जब्त किया गया। अधिकारियों ने बताया कि जम्मू कश्मीर, उत्तर प्रदेश और हरियाणा के पुलिस बलों के साथ-साथ केंद्रीय एजेंसियों के संयुक्त अभियान में एक बड़ी सफलता मिली है। वहीं लेडी डॉक्टर शाहीन को हिरासत में पूछताछ के लिए हवाई मार्ग से श्रीनगर भी लेकर जाया गया है।

लेडी डॉक्टर शाहीन के बारे में जानकारी मिली है कि उसने कानपुर के जेएसवीएम मेडिकल कॉलेज से डॉक्टर की पढ़ाई की। इसके बाद वह जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज में फार्माकोलॉजी विभाग की प्रवक्ता के पर पदस्थ रही है। बता दें कि डॉ. शाहीन को 2021 में शासन ने बर्खास्त कर दिया था और उसका पता लखनऊ का लिखा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए मंगलवार को खुफिया एजेंसियां जांच के लिए मेडिकल कॉलेज पहुंचीं और उन्होंने विभाग के अधिकारियों से गहन पूछताछ की। डॉ. शाहीन लोक सेवा आयोग से चयनित होकर वर्ष 2006 में कॉलेज में प्रवक्ता के पद पर तैनात हुई थी।। उसका 2009 में छह महीने के लिए कन्नौज तबादला हुआ, जिसके बाद वह वापस कानपुर आईं। हालांकि, वर्ष 2013 में वह अचानक गायब हो गईं। लंबी अनुपस्थिति के कारण शासन ने वर्ष 2021 में उन्हें बर्खास्त कर दिया था। जांच में सामने आया है कि डॉ. शाहीन ने वर्ष 2015 में अपने पति जफर हयात से तलाक ले लिया था और उनका पता लखनऊ का लिखा है।

खुफिया एजेंसियां उनके लापता होने के पीछे के कारणों और उनके संपर्क सूत्र की गहनता से जांच कर रही हैं। अधिकारियों से पूछताछ की गई है, ताकि उनकी कार्यशैली और निजी जीवन से जुड़ी कोई अहम जानकारी मिल सके। बता दें, पति से तलाक के बाद शाहीन आपता हो गई थी। सूत्र बताते हैं कि शाहीन कश्मीर के टेरर ग्रुप से जुड़ गई थी। डॉक्टर शाहीन फरीदाबाद आतंकी साजिश में गिरफ्तार डॉक्टर मुजम्मिल की गर्लफ्रेंड भी बताई जा रही है। मुजम्मिल इस महिला डॉक्टर की कर का इस्तेमाल करता था। शाहीन का पाकिस्तान के आतंकी संगठन जैश ए मोहम्मद और अंसार गजवत उल हिंद से जुड़े होने के आरोप है। फिलहाल कातिल लेडी डॉक्टर से सुरक्षा एजेंसियां पूछताछ कर रही है। सूत्र बताते हैं कि शाहीन को दो दिन पहले ही अरेस्ट कर लिया गया था। शाहीन को जम्मू-कश्मीर पुलिस अपने साथ लेकर चली गई थी।

 

Tags: Delhi blastDoctor Shaheen ArrestJaish-e-MohammedLady Doctor ShaheenNIAPAKISTANWho is Lady Doctor Shaheen
Share198Tweet124Share50

Vinod

Related Posts

Iran Attack: शहबाज-मुनीर के सऊदी पहुंचते ही ईरान का बड़ा पलटवार, हमलों में कई मौतों का दावा

Iran Attack: शहबाज-मुनीर के सऊदी पहुंचते ही ईरान का बड़ा पलटवार, हमलों में कई मौतों का दावा

by Kirtika Tyagi
अगस्त 8, 2026

Iran War: पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और सेना प्रमुख फील्ड मार्शल असीम मुनीर की सऊदी अरब यात्रा ऐसे समय हुई...

Broad Peak Avalanche: ब्रॉड पीक एवलांच में मशहूर पर्वतारोही निर्मल पुरजा की मौत, रेस्क्यू में मिला शव

Broad Peak Avalanche: ब्रॉड पीक एवलांच में मशहूर पर्वतारोही निर्मल पुरजा की मौत, रेस्क्यू में मिला शव

by Kirtika Tyagi
अगस्त 2, 2026

Broad Peak Avalanche: पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) में स्थित दुनिया की सबसे कठिन चोटियों में शामिल ब्रॉड पीक पर बड़ा...

SCO Summit 2027: न्योते पर सस्पेंस, क्या इस्लामाबाद जाएंगे पीएम मोदी? SCO समिट पर बढ़ी सियासी चर्चा

SCO Summit 2027: न्योते पर सस्पेंस, क्या इस्लामाबाद जाएंगे पीएम मोदी? SCO समिट पर बढ़ी सियासी चर्चा

by Kirtika Tyagi
अगस्त 1, 2026

SCO Summit 2027: पाकिस्तान ने संकेत दिया है कि वह वर्ष 2027 में इस्लामाबाद में होने वाले शंघाई सहयोग संगठन...

B C G Camp Attack: कोस्ट गार्ड कैंप पर हमला, BLA ने 30 से ज्यादा पाकिस्तानी जवानों के मारे जाने का किया दावा

B C G Camp Attack: कोस्ट गार्ड कैंप पर हमला, BLA ने 30 से ज्यादा पाकिस्तानी जवानों के मारे जाने का किया दावा

by Kirtika Tyagi
जुलाई 4, 2026

Balochistan Coast Guard Camp Attack: पाकिस्तान के अशांत बलोचिस्तान प्रांत से एक बड़ी घटना सामने आई है। ग्वादर जिले के...

Google

2025 में पाकिस्तान ने सबसे ज़्यादा क्या गूगल किया? पूरी लिस्ट देखें

by Deepali Kaur
दिसम्बर 9, 2025

हर साल की तरह इस बार भी Google ने Year in Search 2025 रिपोर्ट जारी की है, जिसमें यह बताया...

Next Post
Pakistan Bomb Blast

दिल्ली के बाद पाकिस्तान के इस्लामाबाद में हुआ भी हुआ भयानक बॉम्ब ब्लास्ट, 5 की मौत 25 घायल...

बराबंकी में गरजे सीएम योगी आदित्यनाथ, ‘रहेंगे हिंदुस्तान में, खाएंगे हिंदुस्तान का, लेकिन वंदे मातरम बोलने से करेंगे इंकार’

बराबंकी में गरजे सीएम योगी आदित्यनाथ, ‘रहेंगे हिंदुस्तान में, खाएंगे हिंदुस्तान का, लेकिन वंदे मातरम बोलने से करेंगे इंकार’

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist