शनिवार, अगस्त 8, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home उत्तर प्रदेश

Mission Zero Poverty : गरीबी खत्म करने की दिशा में यूपी सरकार का नया कदम,’जीरो पॉवर्टी अभियान’ हर गरीब को मिले लाभ

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश को गरीबी-मुक्त बनाने के लिए ‘जीरो पॉवर्टी अभियान’ शुरू किया है। इसमें हर पात्र परिवार को सरकारी योजनाओं का लाभ देने के लिए सभी को कवर करने के निर्देश दिए गए हैं।

by SYED BUSHRA
नवम्बर 13, 2025
in उत्तर प्रदेश
: Uttar Pradesh zero poverty campaign yogi adityanath mission
Share on FacebookShare on Twitter

Zero Poverty Mission:उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक बड़ी खबर सामने आई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य को गरीबी से पूरी तरह मुक्त बनाने के लक्ष्य के साथ ‘जीरो पॉवर्टी अभियान’ को मिशन मोड में आगे बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने सभी विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर साफ कहा है कि कोई भी पात्र परिवार सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित नहीं रहना चाहिए। उन्होंने बताया कि यह अभियान दो चरणों में चलाया जाएगा और इसका मुख्य उद्देश्य हर गरीब परिवार को सामाजिक सुरक्षा प्रदान करना है।

पहला चरण: सात योजनाओं का सौ फीसदी कवरेज

सीएम योगी ने बताया कि अभियान का पहला चरण सात प्रमुख योजनाओं के पूर्ण आच्छादन पर केंद्रित रहेगा। इनमें शामिल हैं

RELATED NEWS

Yogi Adityanath: पीएम मोदी से मिले सीएम योगी, दिल्ली में हुई अहम मुलाकात; यूपी के मुद्दों पर चर्चा की संभावना

Yogi Adityanath: पीएम मोदी से मिले सीएम योगी, दिल्ली में हुई अहम मुलाकात; यूपी के मुद्दों पर चर्चा की संभावना

अगस्त 8, 2026
High Court Order: रिटायर हेड कॉन्स्टेबल को बड़ी राहत, 11.51 लाख की कटौती ब्याज समेत लौटाने का आदेश

High Court Order: रिटायर हेड कॉन्स्टेबल को बड़ी राहत, 11.51 लाख की कटौती ब्याज समेत लौटाने का आदेश

अगस्त 8, 2026

1. राशन कार्ड योजना

2. दिव्यांगजन पेंशन

3. विधवा पेंशन

4. वृद्धावस्था पेंशन

5. प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि

6. प्रधानमंत्री आवास योजना

7. प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (आयुष्मान भारत)

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि 15 नवंबर तक पहले चरण की सभी योजनाओं का कवरेज पूरा कर लिया जाए, ताकि कोई भी जरूरतमंद परिवार इन योजनाओं से वंचित न रहे।

दूसरा चरण: 30 नवंबर तक सत्यापन पूरा करने का लक्ष्य

मुख्यमंत्री ने कहा कि अभियान के दूसरे चरण में शेष योजनाओं और पात्र लाभार्थियों का सत्यापन किया जाएगा। उन्होंने आदेश दिया है कि यह प्रक्रिया 30 नवंबर तक हर हाल में पूरी होनी चाहिए।

साथ ही उन्होंने निर्देश दिए कि एक महीने का विशेष अभियान चलाकर ऐसे परिवारों को खोजा जाए जो किसी कारणवश अब तक इन योजनाओं के दायरे में नहीं आ पाए हैं। उनका नाम जल्द से जल्द जोड़ा जाए ताकि उन्हें सभी सरकारी सुविधाएं मिल सकें।

हर पात्र परिवार को मिले सरकारी योजनाओं का लाभ

सीएम योगी ने यह भी कहा कि जिन परिवारों के पास अभी तक घर नहीं है, उन्हें प्रधानमंत्री या मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत आवेदन करवाया जाए। इसके अलावा यह सुनिश्चित किया जाए कि राशन कार्ड में पूरे परिवार के नाम दर्ज हों, ताकि किसी को बाहर न छोड़ा जाए।

मुख्यमंत्री का कहना है कि जीरो पॉवर्टी अभियान का असली मकसद गरीब परिवारों को सामाजिक सुरक्षा और बुनियादी सुविधाएं देना है। इसमें शिक्षा, आवास, स्वास्थ्य और आजीविका की जरूरतों को प्राथमिकता दी जाएगी।

प्रगति की नियमित समीक्षा और मॉनिटरिंग के निर्देश

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि अभियान की प्रगति की नियमित समीक्षा की जाए और प्रत्येक जिले में इसकी सख्त मॉनिटरिंग हो। उन्होंने कहा कि यह अभियान राज्य में गरीबी उन्मूलन की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम साबित होगा।

Tags: UP GovernmentYogi AdityanathZero Poverty campaign
Share198Tweet124Share49

SYED BUSHRA

Related Posts

Yogi Adityanath: पीएम मोदी से मिले सीएम योगी, दिल्ली में हुई अहम मुलाकात; यूपी के मुद्दों पर चर्चा की संभावना

Yogi Adityanath: पीएम मोदी से मिले सीएम योगी, दिल्ली में हुई अहम मुलाकात; यूपी के मुद्दों पर चर्चा की संभावना

by Sadaf Farooqui
अगस्त 8, 2026

Yogi Adityanath Meets PM Modi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार, 8 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से...

High Court Order: रिटायर हेड कॉन्स्टेबल को बड़ी राहत, 11.51 लाख की कटौती ब्याज समेत लौटाने का आदेश

High Court Order: रिटायर हेड कॉन्स्टेबल को बड़ी राहत, 11.51 लाख की कटौती ब्याज समेत लौटाने का आदेश

by SYED BUSHRA
अगस्त 8, 2026

High Court Decision: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने सेवानिवृत्त हेड कॉन्स्टेबल (चालक) बृजेश सिंह डागर के मामले में उत्तर प्रदेश सरकार को...

UP Madarsa News: योगी सरकार करेगी मदरसा शिक्षा कानून में बड़ा बदलाव, अब केवल इसी डिग्री तक  होगी पढ़ाई

UP Madarsa News: योगी सरकार करेगी मदरसा शिक्षा कानून में बड़ा बदलाव, अब केवल इसी डिग्री तक होगी पढ़ाई

by Sadaf Farooqui
अगस्त 4, 2026

UP Madarsa News:  उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार मदरसा शिक्षा परिषद अधिनियम में बड़ा संशोधन करने की तैयारी में...

UP Assembly Monsoon Session

UP Assembly: मानसून सत्र की शुरुआत, सीएम योगी बोले- 9 साल में 6 करोड़ लोग गरीबी रेखा से ऊपर आए

by SYED BUSHRA
अगस्त 3, 2026

UP Assembly : उत्तर प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र सोमवार से शुरू हो गया। सत्र शुरू होने से पहले मुख्यमंत्री...

Yogi Adityanath on India China America

India Economy: भारत की बढ़ती ताकत पर सीएम योगी का बड़ा बयान, चीन-अमेरिका को लेकर कही बड़ी बात

by SYED BUSHRA
जुलाई 31, 2026

India China America Competition: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भारत की वैश्विक स्थिति, चीन, अमेरिका और राष्ट्रीय सुरक्षा को लेकर बड़ा...

Next Post
Mridul Tiwari Mid Week Eviction

मृदुल के एविक्शन पर फूट-फूटकर रोए गौरव, बोले - 'हमारे ग्रुप को ही बनाया गया निशाना...'

धर्मेंद्र के घर के बाहर मीडिया से भिड़े सनी देओल, बोले – “थोड़ी शर्म करो, घर में मां-बाप हैं क्या?”

धर्मेंद्र के घर के बाहर मीडिया से भिड़े सनी देओल, बोले – “थोड़ी शर्म करो, घर में मां-बाप हैं क्या?”

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist