बुधवार, जुलाई 29, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

जानें कैसे पकड़ी गई दिब्यांशी, 8 करोड़ की लुटेरी दुल्हन ने 2 दरोगा-2 बैंक मैनेजर समेत इन रईसों का किया शिकार

उत्तर प्रदेश के कानपुर स्थित ग्वालटोली थाने की पुलिस ने यूपी की खूंखार लटेरी दुल्हन दिब्यांशी को दबोच लिया है। पकड़ी गई खूबसूरत लेडी मूलरूप से मेरठ की बड़ा मवाना की रहने वाली है।

by Vinod
नवम्बर 18, 2025
in Latest News, उत्तर प्रदेश, क्राइम
Share on FacebookShare on Twitter

कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर स्थित ग्वालटोली थाने की पुलिस ने यूपी की खूंखार लटेरी दुल्हन दिब्यांशी को दबोच लिया है। पकड़ी गई खूबसूरत लेडी मूलरूप से मेरठ की बड़ा मवाना की रहने वाली है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में आरोपी महिला ने दो दरोगा-दो बैंक अधिकारियों समेत 10 से अधिक लोगों को जाल फंसाकर उनका शिकार किया है। बताया जा रहा है कि लुटेरी दुल्हन लोगों से शादी के बाद उनसे करीब आठ करोड़ रूपए ऐंठे।

बुलंदशहर के बीबीनगर में रहने वाले आदित्य 2019 बैच के दरोगा हैं। उनके पिता ऋषिपाल किसान और मां राजेश देवी का निधन हो चुका है। परिवार में एक दिव्यांग भाई है। गांव के ही रिश्ते में लगने वाले ताऊ घर से करीब 50 किमी दूर मेरठ जनपद के मवाना थाने के पास रहने वाली दिव्यांशी चौधरी का रिश्ता लेकर आए। दहेज में स्कार्पियो, लाखों के जेवर मिलने की बात कही। दरोगा ने शादी के लिए स्वीकृति दे दी। सहमति से पिछले साल 17 फरवरी को शादी हो गई।

RELATED NEWS

awahar Bhawan Fire Lucknow

Fire Incident: जवाहर भवन की चौथी मंजिल से उठीं आग की लपटें, मची अफरा-तफरी, समय रहते खाली कराया गया पूरा परिसर

जुलाई 20, 2026
Kaushambi School Teacher Viral Video

Teacher Viral Video: कौशांबी के प्राथमिक स्कूल में चाकू और चापड़ लेकर पहुंची शिक्षिका, वायरल वीडियो से मचा हड़कंप

जुलाई 17, 2026

आदित्य ने बताया कि शादी के बाद से दिव्यांशी बीएड और सीटेट की परीक्षा की तैयारियों का बहाना बनाकर लंबे समय तक ससुराल में नहीं रुकती थी। जब घर आती थी तो अपने मोबाइल फोन से फोन-पे, गूगल-पे व अन्य यूपीआई (यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस) एप हटा देती थी। आदित्य ने बताया कि जब वह ड्यूटी पर होते तो दिव्यांशी उनसे आनलाइन रुपये मांगती थी। शादी के चार महीने बाद जब वह छुट्टी पर घर गए तो दिव्यांशी भी घर पर ही थी।

दरोगा ने बताया कि दिव्यांशी का मोबाइल फोन पकड़ा तो वह बेचैन हो गई। आदित्य ने दिव्यांशी से पूछा कि जब वह घर आते हैं तो वह मोबाइल फोन से सारे यूपीआइ एप क्यों हटा देती है। दिव्यांशी ने गोलमोल जवाब दिया तो आदित्य ने जबरन यूपीआई एप डाउनलोड कराए। जांच की तो उसके होश उड़ गए। ट्रांजेक्शन हिस्ट्री में 10 से ज्यादा खाते और करोड़ों का लेनदेन दिखा। खातों के बारे में पूछने के बाद दिव्यांशी उनसे झगड़कर मायके चली गई थी।

बता दें, पिछले साल 25 नवंबर को दिव्यांशी ने हाईवोल्टेज ड्रामा करते हुए तत्कालीन पुलिस आयुक्त अखिल कुमार से दरोगा पति पर परेशान करने और 14.50 लाख रुपये हड़पने का आरोप लगाया। उसने कहा कि उसके पति के कई महिलाओं से संबंध हैं। वो इंटरनेट मीडिया पर लड़कियों को फंसाता है। उनका शारीरिक शोषण कर फोटो-वीडियो से उन्हें ब्लैकमेल करता है। दिव्यांशी की शिकायत और दारोगा के पक्ष रखने के बाद तत्कालीन पुलिस आयुक्त ने जांच बैठाई थी।

तत्कालीन स्टाफ आफिसर अमिता सिंह जांच कर रही थीं। दारोगा आदित्य ने दिव्यांशी के खिलाफ सैकड़ों साक्ष्य दिए। उन्होंने पुलिस को बताया कि दिव्यांशी ने दो बैंक मैनेजर और मेरठ के एक दारोगा से पहले भी शादी की थी और फिर दुष्कर्म का आरोप लगाकर मुकदमा दर्ज कराया। इसके अलावा एक अन्य सरकारी अधिकारी समेत कई लोगों को शिकार बनाया। बैंक मैनेजरों के मुकदमों में वह कोर्ट में ट्रायल के दौरान बयान से पलट गई। इससे यह साबित हुआ कि दिव्यांशी ब्लैकमेलर है।

दरोगा आदित्य ने बताया कि दिव्यांशी के खातों की जांच में पुलिस को मेरठ में तैनात रह चुके दारोगा, प्रभारी निरीक्षक व सीओ तक के खातों में करोड़ों का लेनदेन मिला है। यह लेनदेन प्रमाण है कि दिव्यांशी के लिए पुलिस के कई अधिकारी काम करते हैं। तत्कालीन पुलिस आयुक्त अखिल कुमार का तबादला होते ही उसके गिरोह से जुड़े कई पुलिसकर्मियों और अधिकारियों ने उसे बरगलाना शुरू कर दिया। इनमें एक सेवानिवृत्त सीओ के साथ एडीजी जोन मेरठ के कार्यालय में तैनात दारोगा भी दिव्यांशी की पैरवी को आ चुके हैं।

पुलिस की जांच में सामने आया है कि दिब्याशी के 10 बैंक खातों में आठ करोड़ रुपये मिले है। जबकि दारोगा आदित्य के अलावा एक दारोगा और दो बैंक मैनेजर भी पूर्व पति के रूप में जबकि कुछ सरकारी कर्मचारी प्रेमजाल में फंसकर उसका शिकार हुए मिले। जांच में परतें खुलीं तो पता चला कि यह संगठित गिरोह है जिसमें उसके साथ पुलिस के कई वर्तमान और पूर्व अधिकारी भी मददगार हैं। वहीं लुटेरी दुल्हन ने गिरफ्तारी होने के बाद खुद को छुड़ाने के लिए महिला थाने में वकीलों की फौज बुला ली। हालांकि पुलिस के आगे किसी की नहीं चली। फिलहाल उसे महिला थाने में रखा गया था, जहां से उसे मंगलवार को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया।

पुलिस के मुताबिक सभी पर आरोप लगाकर उनसे मोटी रकम वसूली है। डीसीपी सेंट्रल श्रवण कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसको मंगलवार को कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने महिला को जेल भेज दिया। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, आरोपी के तरीके के आधार पर उसको लुटेरी दुल्हन की संज्ञा दी गई। वह पहले रीति रिवाज से शादी करती है और दुष्कर्म का आरोप लगाकर एफआईआर दर्ज करा देती थी। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद उससे वसूली करती थी।

Tags: bride robber arrestedbride robber DivyanshikanpurUttar Pradesh
Share198Tweet124Share50

Vinod

Related Posts

awahar Bhawan Fire Lucknow

Fire Incident: जवाहर भवन की चौथी मंजिल से उठीं आग की लपटें, मची अफरा-तफरी, समय रहते खाली कराया गया पूरा परिसर

by SYED BUSHRA
जुलाई 20, 2026

Jawahar Bhawan Fire: राजधानी लखनऊ के प्रमुख प्रशासनिक भवनों में शामिल जवाहर भवन में सोमवार सुबह करीब 9:40 बजे अचानक...

Kaushambi School Teacher Viral Video

Teacher Viral Video: कौशांबी के प्राथमिक स्कूल में चाकू और चापड़ लेकर पहुंची शिक्षिका, वायरल वीडियो से मचा हड़कंप

by SYED BUSHRA
जुलाई 17, 2026

Kaushambi School Teacher Viral Video: उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है,...

Varanasi GST Bribery Case

Bribery Case: वाराणसी में जीएसटी उपायुक्त 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार, विजिलेंस की कार्रवाई से मचा हड़कंप

by SYED BUSHRA
जुलाई 17, 2026

Varanasi GST Bribery Case: वाराणसी में भ्रष्टाचार के खिलाफ सतर्कता विभाग (विजिलेंस) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जीएसटी विभाग की...

UP Weather, Heavy Rain Alert, IMD Forecast

UP Weather Update: पश्चिमी और पूर्वी यूपी में उमस से बेहाल लोग, 19 जुलाई से तेज बारिश की संभावना बढ़ी

by SYED BUSHRA
जुलाई 16, 2026

UP Weather Update: पिछले छह दिनों से पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है।...

Kanpur Suicide Case

Kanpur Suicide Case: कानपुर के गर्ल्स हॉस्टल में पॉलीटेक्निक छात्रा का शव फंदे से लटका मिला, फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य

by SYED BUSHRA
जुलाई 15, 2026

Kanpur Suicide Case: कानपुर के गीता नगर स्थित एक गर्ल्स हॉस्टल में मंगलवार देर रात उस समय हड़कंप मच गया,...

Next Post
Oppo Find X9

Oppo Find X9 और Oppo Find X9 Pro भारत में लॉन्च: जानिए कीमत, धांसू स्पेसिफिकेशन और लॉन्च ऑफर्स

Azadpur Bus Terminal Inauguration

आजादपुर में आधुनिक बस टर्मिनल का शुभारंभ, दिल्ली CM रेखा गुप्ता ने 40 इलेक्ट्रिक बसों को दिखाई हरी झंडी

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist