सोमवार, सितम्बर 21, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Kanpur Gang Rape update: सचेंडी कांड में पुलिस की बड़ी लापरवाही, चौकी के अंदर का वीडियो वॉयरल, दरोगा फरार

कानपुर के सचेंडी सामूहिक दुष्कर्म मामले में पुलिस की लापरवाही उजागर हुई है। चौकी के अंदर का वीडियो सामने आया है। आरोपी दरोगा फरार है और उस पर 50 हजार का इनाम घोषित किया गया है।

by SYED BUSHRA
जनवरी 14, 2026
in उत्तर प्रदेश, कानपुर
Kanpur Gang Rape Police Negligence
Share on FacebookShare on Twitter

Viral video: कानपुर के सचेंडी इलाके में हुए सामूहिक दुष्कर्म मामले में पुलिस की गंभीर लापरवाही सामने आई है। इस पूरे मामले ने तब और तूल पकड़ लिया, जब घटना के अगले दिन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो में पीड़िता, उसका भाई, आरोपी यूट्यूबर और निलंबित दरोगा एक ही पुलिस चौकी में साथ दिखाई दे रहे हैं।

जानकारी के अनुसार, सचेंडी थाना क्षेत्र के एक गांव में सोमवार रात 14 वर्षीय किशोरी को अगवा कर कार में सामूहिक दुष्कर्म किया गया। पीड़िता ने यूट्यूबर शिवबरन यादव और एक दरोगा पर आरोप लगाए थे। आरोप है कि शुरुआती स्तर पर पुलिस ने मामले में लापरवाही बरती और न तो पाक्सो एक्ट की धाराएं लगाईं और न ही सामूहिक दुष्कर्म की।

RELATED NEWS

कानपुर में जन्मदिन से एक दिन पहले 21 वर्षीय युवती की मौत, पिता से पूछा था- इस बार क्या गिफ्ट दोगे?

कानपुर में जन्मदिन से एक दिन पहले 21 वर्षीय युवती की मौत, पिता से पूछा था- इस बार क्या गिफ्ट दोगे?

सितम्बर 12, 2026
Deleted Chats: कानपुर के दवा कारोबारी की हत्या का राज़ हुआ फाश, बहू और आरोपियों के डिलीट मैसेज खंगाल रही पुलिस

Deleted Chats: कानपुर के दवा कारोबारी की हत्या का राज़ हुआ फाश, बहू और आरोपियों के डिलीट मैसेज खंगाल रही पुलिस

सितम्बर 9, 2026

चौकी में आरोपी से आमना-सामना

घटना के अगले दिन पीड़िता अपने भाई के साथ भीमसेन चौकी पहुंची। वहां आरोपी शिवबरन यादव और दरोगा अमित मौर्या पहले से मौजूद थे। वीडियो में साफ दिखता है कि डरी-सहमी पीड़िता सिसकते हुए आरोपी की पहचान करती है। उसने यह भी बताया कि घटना में पुलिस की वर्दी जैसा कपड़ा पहने एक व्यक्ति भी शामिल था, लेकिन वह उसका चेहरा ठीक से पहचान नहीं पाई। पूछताछ के दौरान आरोपी शिवबरन ने पुलिस के सामने ही पीड़िता के भाई को गालियां दीं, लेकिन वहां मौजूद पुलिसकर्मी चुप रहे। इतना ही नहीं, निलंबित दरोगा अमित मौर्या किसी अन्य व्यक्ति से पूरी पूछताछ का वीडियो बनाने को कहता भी दिखाई देता है।

मामला बढ़ा तो हुई कार्रवाई

जब यह मामला सार्वजनिक हुआ और दबाव बढ़ा, तब पुलिस आयुक्त रघुबीर लाल के निर्देश पर यूट्यूबर शिवबरन यादव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। इसके बाद आरोपी दरोगा अमित मौर्या फरार हो गया। पुलिस आयुक्त ने दरोगा अमित मौर्या और इंस्पेक्टर विक्रम सिंह को निलंबित कर दिया।

इसके अलावा डीसीपी पश्चिम दिनेश त्रिपाठी को हटाकर मुख्यालय भेज दिया गया। एक चौकी प्रभारी को भी निलंबित किया गया, जबकि एसीपी पनकी को लाइन हाजिर किया गया। पुलिस आयुक्त ने खुद घटनास्थल, सचेंडी थाना और भीमसेन चौकी का निरीक्षण किया।

फरार दरोगा पर इनाम

दरोगा अमित मौर्या की गिरफ्तारी न होने पर पुलिस ने उस पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित कर दिया है। उसकी तलाश में पुलिस की टीमें मेरठ, लखनऊ, गोरखपुर, वाराणसी और प्रयागराज तक भेजी गई हैं। आशंका है कि वह हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत की कोशिश कर सकता है।

वीडियो की जांच भी शुरू

अब पुलिस यह भी जांच कर रही है कि वायरल वीडियो किसने बनाया और किसने उसे सार्वजनिक किया। वीडियो कहां से लीक हुआ और किस डिवाइस से भेजा गया, इसके लिए सर्विलांस टीम को लगाया गया है। यह मामला न सिर्फ एक गंभीर अपराध को उजागर करता है, बल्कि पुलिस व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल खड़े करता है।

Tags: Kanpur CrimeNews Police Negligence
Share196Tweet123Share49

SYED BUSHRA

Related Posts

कानपुर में जन्मदिन से एक दिन पहले 21 वर्षीय युवती की मौत, पिता से पूछा था- इस बार क्या गिफ्ट दोगे?

कानपुर में जन्मदिन से एक दिन पहले 21 वर्षीय युवती की मौत, पिता से पूछा था- इस बार क्या गिफ्ट दोगे?

by SYED BUSHRA
सितम्बर 12, 2026

Kanpur death case :उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले के गुजैनी थाना क्षेत्र में 21 वर्षीय युवती की मौत से परिवार...

Deleted Chats: कानपुर के दवा कारोबारी की हत्या का राज़ हुआ फाश, बहू और आरोपियों के डिलीट मैसेज खंगाल रही पुलिस

Deleted Chats: कानपुर के दवा कारोबारी की हत्या का राज़ हुआ फाश, बहू और आरोपियों के डिलीट मैसेज खंगाल रही पुलिस

by SYED BUSHRA
सितम्बर 9, 2026

Kanpur Drug Trader Murder: कानपुर में दवा कारोबारी विनीत मिनोचा की हत्या की जांच में 49 डिलीट वाट्सऐप चैट सामने...

Crime Video: कानपुर में चोरी के शक में युवक को रस्सी से बांधा, नाले में कूदकर भागा तो लोगों ने शर्ट पकड़कर खींचा

Crime Video: कानपुर में चोरी के शक में युवक को रस्सी से बांधा, नाले में कूदकर भागा तो लोगों ने शर्ट पकड़कर खींचा

by Kirtika Tyagi
सितम्बर 1, 2026

कानपुर के फजलगंज थाना क्षेत्र के विजय नगर में चोरी का सामान ले जाने के आरोप में एक युवक को...

Kanpur Woman Murder Case

Kanpur Crime: रिश्तो का क़त्ल, सड़क हादसा समझी गई महिला की मौत निकली हत्या, किसने रची थी साजिश, हुआ खुलासा

by SYED BUSHRA
अगस्त 20, 2026

Accident Mystery Solved: कानपुर के सचेंडी थाना क्षेत्र में करीब एक साल पहले हुई 32 वर्षीय सीमा देवी की मौत...

Kanpur Pregnant Woman Death Case

Kanpur Mystery: बाग में मिला कुंवारी गर्भवती युवती का शव, भरी मांग, पैर में नई बिछिया से गहराया रहस्य

by SYED BUSHRA
अगस्त 15, 2026

Kanpur Mystery: उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले के पटारा कस्बे में 25 वर्षीय अविवाहित महिला का शव बाग में मिलने...

Next Post
Ganga Expressway Project Uttar Pradesh

Ganga Expressway: विकास को मिलेगी नई रफ्तार, खुलने को तैयार, जनता को कब मिलेगा सबसे लंबा और आधुनिक एक्सप्रेसवे

Ghaziabad GDA illegal plotting

Ghaziabad में अवैध प्लॉटिंग पर चला बुलडोजर: GDA ने दी चेतावनी, इन इलाकों में निवेश से बचें

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In