शुक्रवार, जुलाई 24, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

बरेली: सरकारी लापरवाही ने ली बेजुबानों की जान; प्रधान पर केस, सचिव निलंबित

बरेली के अनिरुद्धपुर गौशाला में भूख और बदहाली के कारण पांच गायों की मौत के मामले में बड़ी कार्रवाई हुई है। डीएम ने लापरवाही के दोषी ग्राम प्रधान पर मुकदमा और सचिव को निलंबित कर दिया है, जबकि अन्य अधिकारियों पर कार्रवाई की सिफारिश की है।

by Mayank Yadav
जनवरी 21, 2026
in Latest News, उत्तर प्रदेश, क्राइम
Bareilly
Share on FacebookShare on Twitter

Bareilly Cow Death News: उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह के विधानसभा क्षेत्र आंवला स्थित अनिरुद्धपुर गौशाला में गायों की मौत ने प्रशासनिक और राजनीतिक गलियारों में हड़कंप मचा दिया है। पिछले सप्ताह भूख और उचित चिकित्सा के अभाव में पांच गायों की तड़प-तड़प कर जान चली गई, जिसकी विचलित करने वाली तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं। इस घटना के बाद विपक्ष ने सरकार को घेरते हुए व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े किए। प्रारंभिक जांच में भारी लापरवाही की पुष्टि होने पर Bareilly जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने कड़ा रुख अपनाया है। शासन के निर्देशों का पालन न करने और बेजुबानों के प्रति उदासीनता बरतने के आरोप में ग्राम प्रधान के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है और ग्राम पंचायत सचिव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

जांच में खुली अव्यवस्था की पोल

घटना की गंभीरता को देखते हुए Bareilly जिलाधिकारी के आदेश पर एडीएम प्रशासन पूर्णिमा सिंह और एसडीएम विदुषी सिंह ने गौशाला का स्थलीय निरीक्षण किया। जांच टीम की रिपोर्ट में यह स्पष्ट हुआ कि गौशाला के प्रबंधन में भारी चूक थी। गायों को समय पर न तो चारा उपलब्ध कराया गया और न ही बीमार गायों को उचित चिकित्सा सुविधा मिली।

RELATED NEWS

Bareilly

बरेली में भौकाल पड़ा भारी: SOG टीम को घेरा, सिपाही का सिर फोड़ा, पिस्टल छीनने की कोशिश!

जनवरी 23, 2026
Bareilly

चिल्लाते रहे लोग, चलता रहा बुलडोजर: बरेली में करोड़ों के दो बारात घर मलबे में तब्दील, परिवारों का आशियाना ध्वस्त

दिसम्बर 3, 2025

जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने मीडिया को बताया कि फोटोग्राफ्स और मौके की स्थिति से यह साफ जाहिर है कि स्थानीय Bareilly प्रबंधन ने अपने कर्तव्यों के प्रति घोर उदासीनता बरती। ग्राम पंचायत सचिव शिप्रा सिंह को निलंबित कर दिया गया है, जबकि ग्राम प्रधान के विरुद्ध आपराधिक मामला दर्ज कराया गया है।

उच्चाधिकारियों पर भी गिरी गाज

यह मामला सीधे तौर पर पशुधन मंत्री के क्षेत्र से जुड़ा होने के कारण शासन स्तर पर भी सक्रियता बढ़ गई है। प्रशासन ने न केवल निचले स्तर के कर्मचारियों पर कार्रवाई की, बल्कि वरिष्ठ अधिकारियों की भूमिका की भी जांच की है। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी (सीवीओ) डॉ. मनमोहन पांडेय के तबादले और पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजय वर्मा के निलंबन के लिए शासन को आधिकारिक संस्तुति भेज दी गई है।

राजनीतिक गरमाहट और विपक्ष के तेवर

इस घटना ने विपक्षी दलों को सरकार पर हमला करने का मौका दे दिया है। कांग्रेस और अन्य विपक्षी नेताओं का आरोप है कि गायों के नाम पर राजनीति करने वाली सरकार के अपने मंत्री के क्षेत्र में पशु भूख से मर रहे हैं। विपक्ष का कहना है कि इसके लिए केवल छोटे कर्मचारी ही नहीं, बल्कि पूरी सरकारी मशीनरी और निगरानी तंत्र जिम्मेदार है। स्थानीय निवासियों का भी कहना है कि गौशालाओं के बजट और चारे की उपलब्धता को लेकर समय-समय पर ऑडिट होना चाहिए ताकि ऐसी हृदयविदारक घटनाओं को रोका जा सके।

संगम विवाद पर तोगड़िया की दो टूक: ‘हिंदू बंटेगा तो कटेगा’ नारा नहीं सच्चाई है, योगी-शंकराचार्य निकालें हल!

Tags: Bareilly
Share197Tweet123Share49

Mayank Yadav

Related Posts

Bareilly

बरेली में भौकाल पड़ा भारी: SOG टीम को घेरा, सिपाही का सिर फोड़ा, पिस्टल छीनने की कोशिश!

by Mayank Yadav
जनवरी 23, 2026

Bareilly crime news: उत्तर प्रदेश के बरेली जनपद में खाकी का खौफ खत्म होता नजर आ रहा है। बिथरी चैनपुर...

Bareilly

चिल्लाते रहे लोग, चलता रहा बुलडोजर: बरेली में करोड़ों के दो बारात घर मलबे में तब्दील, परिवारों का आशियाना ध्वस्त

by Mayank Yadav
दिसम्बर 3, 2025

Bareilly Bulldozer: उत्तर प्रदेश के बरेली में मंगलवार का दिन पुराने शहर के सूफी टोला के निवासियों के लिए एक...

36 साल के बाद इस IPS ‘सुपरकॉप’ के जाल में फंसा किलर, हुलिया-ठिकाना बदला, प्रदीप से अब्दुल बन कर लिया निकाह

36 साल के बाद इस IPS ‘सुपरकॉप’ के जाल में फंसा किलर, हुलिया-ठिकाना बदला, प्रदीप से अब्दुल बन कर लिया निकाह

by Vinod
नवम्बर 29, 2025

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। कहते हैं अपराधी कितना भी शातिर क्यों न हो, लेकिन कानून से वह बच नहीं सकता। इस...

Bareilly

त्योहार से पहले मातम: बरेली और श्रावस्ती में सड़क हादसों में 6 की मौत, 19 घायल

by Mayank Yadav
अक्टूबर 18, 2025

Bareilly Shravasti Accident: दीपावली के उल्लास से भरे दिन करीब थे, और बाहर काम करने वाले मजदूरों का अपने घर...

Bareilly

Bareilly में ‘आई लव मुहम्मद’ पोस्टर पर बवाल: इमरान मसूद ने योगी सरकार पर साधा निशाना, चुनावी सियासत में भड़की आग

by Mayank Yadav
अक्टूबर 5, 2025

Bareilly violence: बरेली का ‘आई लव मुहम्मद’ पोस्टर विवाद अब पूरे उत्तर प्रदेश में तूफान बन गया है। कांग्रेस सांसद...

Next Post
Sunita Williams NASA retirement news

NASA: रिकॉर्ड स्पेस वॉक,आईएसएस पर नौ महीने की कठिन परीक्षा, नासा की किस दिग्गज एस्ट्रोनॉट ने लिया रिटायरमेंट

social media weight loss death

You Tube पर वजन घटाने के बताए गए नुस्खे का सेवन पड़ा भारी, 19 वर्षीय कॉलेज छात्रा ने गंवाई जान

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist