Monday, November 2, 2026
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » राज्य » उत्तर प्रदेश » Etah: चौहरा हत्याकांड का खौफनाक सच, दहेज के पैसों का दबाव और गुस्सा, क्या वजह बनी अपनों के बेरहमी से कत्ल की

Etah: चौहरा हत्याकांड का खौफनाक सच, दहेज के पैसों का दबाव और गुस्सा, क्या वजह बनी अपनों के बेरहमी से कत्ल की

एटा में मेडिकल स्टोर संचालक कमल सिंह ने बेटी की शादी के लिए पैसे न होने पर गुस्से में पत्नी, बेटी और माता-पिता की ईंट से हत्या कर दी। पुलिस ने सबूतों के आधार पर आरोपी को जेल भेज दिया।

by SYED BUSHRA
21/01/2026
etah quadruple murder shocking truth

Etah Quadruple Murder Case Revealed:एटा में हुए दिल दहला देने वाले चौहरे हत्याकांड का पुलिस ने पूरा घटनाक्रम सामने रख दिया है। पुलिस जांच में साफ हुआ है कि मेडिकल स्टोर संचालक कमल सिंह ने ही अपनी पत्नी, बेटी और माता-पिता की बेरहमी से हत्या की थी। इस जघन्य वारदात की वजह बेटी की शादी से जुड़ा पैसों का विवाद बताया जा रहा है।
पुलिस के मुताबिक, कमल सिंह की बेटी ज्योति की शादी 10 फरवरी को चंडीगढ़ में तय थी। शादी को लेकर लड़के पक्ष को चार लाख रुपये देने की बात हुई थी। कमल सिंह के पास इस रकम का इंतजाम नहीं था। इसी बात को लेकर घर में तनाव चल रहा था।

पैसे को लेकर हुआ झगड़ा, फिर टूटा गुस्से का कहर

मंगलवार को पुलिस लाइंस में डीआईजी प्रभाकर चौधरी ने बताया कि घटना वाले दिन दोपहर करीब 12 बजकर 40 मिनट पर कमल सिंह घर में दाखिल हुआ था। सीसीटीवी फुटेज में उसके हाथ में एक थैली भी दिखाई दे रही है। करीब एक बजे उसकी बड़ी बेटी लक्ष्मी ने छोटी बेटी ज्योति को मैसेज किया और पूछा कि पापा घर आए हैं या नहीं। ज्योति ने जवाब में हां लिखा था। घर के अंदर पहुंचते ही कमल सिंह की पत्नी रत्ना देवी ने उससे पूछा कि क्या शादी के लिए लड़का पक्ष को देने वाले रुपये का इंतजाम हो गया है। कमल सिंह ने साफ कहा कि पैसे का इंतजाम नहीं हो पाया है। इस बात पर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। गुस्से में रत्ना देवी ने कुछ कड़वे शब्द कह दिए।

ईंट बन गई मौत का हथियार,पत्नी की बातों से भड़के

कमल सिंह ने छत से एक ईंट उठा ली और पहले पत्नी पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। शोर सुनकर बेटी ज्योति मां को बचाने आई, तो उसके सिर पर भी ईंट से कई वार किए गए। बेटी की चीख-पुकार सुनकर मां श्यामा देवी कमरे में पहुंचीं, लेकिन कमल सिंह ने उन्हें भी नहीं छोड़ा और उनके सिर पर भी ईंट से हमला कर दिया।

RELATED NEWS

Etah quadruple murder family case

Etah Murder Case: दिनदहाड़े घर में घुसकर चार हत्याएं, लापरवाही बनी वजह या साजिश थी बेहद गहरी?

January 20, 2026

इसके बाद जब वह नीचे आया, तो उसे डर हुआ कि उसके पिता गंगा सिंह पुलिस को सब बता देंगे। इसी डर में उसने पिता के सिर पर भी ईंट मारकर उनकी हत्या कर दी। कुछ ही मिनटों में पूरा परिवार खत्म हो गया।

हत्या के बाद दुकान पहुंचा आरोपी

पुलिस के अनुसार, दोपहर करीब 1 बजकर 45 मिनट पर कमल सिंह घर से निकल गया। वह सीधे अपनी मेडिकल स्टोर पहुंचा, जहां गल्ले से 500 रुपये निकाले और मैनपुरी रोड की ओर चला गया। बाद में पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और मोबाइल चैट के आधार पर जांच आगे बढ़ाई।

सबूतों ने खोली सच्चाई

डीआईजी प्रभाकर चौधरी ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल में मिले मैसेज और अन्य सबूतों के आधार पर आरोपी से सख्ती से पूछताछ की गई। पूछताछ के दौरान कमल सिंह ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने उसे जेल भेज दिया है और मामले की आगे जांच जारी है।

Related Posts

Etah quadruple murder family case

Etah Murder Case: दिनदहाड़े घर में घुसकर चार हत्याएं, लापरवाही बनी वजह या साजिश थी बेहद गहरी?

January 20, 2026
Next Post
सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसला, भ्रष्टाचार से जंग में राज्य पुलिस की ताकत बढ़ी, सीबीआई का एकाधिकार खत्म

सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसला, भ्रष्टाचार से जंग में राज्य पुलिस की ताकत बढ़ी, सीबीआई का एकाधिकार खत्म

U K– Mauritius समझौते पर ट्रंप के बयानों से बढ़ी वैश्विक बेचैनी, भारत के पड़ोस तक आ पहुंची राजनीतिक आग

U K– Mauritius समझौते पर ट्रंप के बयानों से बढ़ी वैश्विक बेचैनी, भारत के पड़ोस तक आ पहुंची राजनीतिक आग

Drunk driving car crash in Etah

Etah News: नशे में धुत कार सवारों का तांडव, शिकोहाबाद रोड पर कई वाहनों को टक्कर मारकर दुकान में घुसी कार

POPULAR POST

Uttarakhand news :पांचों थे जिगरी दोस्त, साथ निकले थे बद्रीनाथ दर्शन को… हेलिकॉप्टर क्रैश ने उजाड़ दिए 6 परिवार, जानिए कौन थे मृतक

Uttarakhand news :पांचों थे जिगरी दोस्त, साथ निकले थे बद्रीनाथ दर्शन को… हेलिकॉप्टर क्रैश ने उजाड़ दिए 6 परिवार, जानिए कौन थे मृतक

October 30, 2026
Noida Encounter: पुलिस मुठभेड़ में 50 हजार का इनामी बदमाश अमन उर्फ माया त्यागी ढेर, 3 पुलिसकर्मी भी घायल

Noida Encounter: पुलिस मुठभेड़ में 50 हजार का इनामी बदमाश अमन उर्फ माया त्यागी ढेर, 3 पुलिसकर्मी भी घायल

October 31, 2026
Delhi AQI Today: दिवाली से पहले ही ज़हरीली हुई दिल्ली की हवा,कई इलाकों में स्थिति हुई गंभीर

Delhi AQI Today: दिवाली से पहले ही ज़हरीली हुई दिल्ली की हवा,कई इलाकों में स्थिति हुई गंभीर

November 1, 2026
Sleeper Vande Bharat: दिवाली पर पूर्वांचल को सौगात,जाने कब से रवाना होगी यूपी की पहली स्लीपर वंदे भारत

Sleeper Vande Bharat: दिवाली पर पूर्वांचल को सौगात,जाने कब से रवाना होगी यूपी की पहली स्लीपर वंदे भारत

October 31, 2026
T20 Records : किसने एक ही मैच में बनाए दो बड़े रिकॉर्ड, सूर्या को पछाड़ बने नंबर-1, अय्यर ने भी मचाया धमाल

T20 Records : किसने एक ही मैच में बनाए दो बड़े रिकॉर्ड, सूर्या को पछाड़ बने नंबर-1, अय्यर ने भी मचाया धमाल

November 1, 2026
Israel Election : नेतन्याहू की राह रोकने के लिए विपक्ष का क्या है नया दांव, कैसे बदल जाएगा सत्ता का गणित?

Israel Election : नेतन्याहू की राह रोकने के लिए विपक्ष का क्या है नया दांव, कैसे बदल जाएगा सत्ता का गणित?

October 31, 2026

LATEST

Delhi Metro Extra Trips: दिल्ली में प्रदूषण से बिगड़े हालात, GRAP-2 लागू; 3 नवंबर से मेट्रो लगाएगी कई Extra Trip

Delhi Metro Extra Trips: दिल्ली में प्रदूषण से बिगड़े हालात, GRAP-2 लागू; 3 नवंबर से मेट्रो लगाएगी कई Extra Trip

November 2, 2026
India Defeat : सीरीज जीती, सामने आई टीम इंडिया की कमजोरियां, टॉप ऑर्डर से गेंदबाजी तक कहां हुई बड़ी चूक?

India Defeat : सीरीज जीती, सामने आई टीम इंडिया की कमजोरियां, टॉप ऑर्डर से गेंदबाजी तक कहां हुई बड़ी चूक?

November 2, 2026
IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

November 2, 2026
Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

November 2, 2026
Security Alert : संडे दर्शन मे बुलेटप्रूफ केबिन में क्यों नज़र आए अमिताभ बच्चन? जलसा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

Security Alert : संडे दर्शन मे बुलेटप्रूफ केबिन में क्यों नज़र आए अमिताभ बच्चन? जलसा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

November 2, 2026
Bigg Boss Support : काजी तौकीर के लिए वोट करेंगे उमर अब्दुल्ला, क्या जम्मू-कश्मीर को मिलेगी एक और ट्रॉफी?

Bigg Boss Support : काजी तौकीर के लिए वोट करेंगे उमर अब्दुल्ला, क्या जम्मू-कश्मीर को मिलेगी एक और ट्रॉफी?

November 2, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India