रविवार, जुलाई 5, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home राज्य दिल्ली

सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसला, भ्रष्टाचार से जंग में राज्य पुलिस की ताकत बढ़ी, सीबीआई का एकाधिकार खत्म

सुप्रीम कोर्ट ने साफ किया कि केंद्रीय कर्मचारियों के भ्रष्टाचार मामलों में राज्य पुलिस जांच कर सकती है। इसके लिए सीबीआई की पूर्व अनुमति जरूरी नहीं है। यह फैसला भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई को और मजबूत करेगा।

by SYED BUSHRA
जनवरी 21, 2026
in दिल्ली
Share on FacebookShare on Twitter

State Police Can Probe Central Employees: सुप्रीम कोर्ट ने भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम से जुड़े मामलों में बड़ा और साफ संदेश दिया है। शीर्ष अदालत ने कहा है कि अगर किसी केंद्रीय सरकारी कर्मचारी पर रिश्वतखोरी या भ्रष्टाचार का आरोप है, तो उसकी जांच राज्य पुलिस या राज्य की भ्रष्टाचार रोधी एजेंसी भी कर सकती है। इसके लिए पहले से सीबीआई की अनुमति लेना जरूरी नहीं है।

यह फैसला जस्टिस जेबी पारदीवाला और जस्टिस सतीश चंद्र शर्मा की पीठ ने सुनाया। कोर्ट ने साफ कहा कि भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 17 के तहत यह अधिकार पहले से ही मौजूद है। कानून कहीं भी यह नहीं कहता कि केवल सीबीआई ही केंद्रीय कर्मचारियों के खिलाफ केस दर्ज कर सकती है या जांच कर सकती है।

RELATED NEWS

Unnao Rape Case:सुप्रीम कोर्ट से किसको लगा बड़ा झटका,जमानत आदेश पर रोक, फ़िलहाल जेल में ही रहेगा दोषी पूर्व विधायक

Unnao Rape Case:सुप्रीम कोर्ट से किसको लगा बड़ा झटका,जमानत आदेश पर रोक, फ़िलहाल जेल में ही रहेगा दोषी पूर्व विधायक

दिसम्बर 29, 2025
Supreme Court: पति-पत्नी विवाद पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, घर खर्च का हिसाब मांगना क्रूरता नहीं

Supreme Court: पति-पत्नी विवाद पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, घर खर्च का हिसाब मांगना क्रूरता नहीं

दिसम्बर 20, 2025

अदालत ने यह भी स्पष्ट किया कि इस तरह के अपराध संज्ञेय होते हैं। यानी पुलिस बिना अदालत की अनुमति के एफआईआर दर्ज कर सकती है और जांच शुरू कर सकती है। बस शर्त यह है कि जांच करने वाला अधिकारी कानून में तय की गई न्यूनतम रैंक का होना चाहिए।

पीठ ने क्या कहा
पीठ ने कहा कि काम को आसान बनाने और एक ही तरह के मामलों में दोहराव से बचने के लिए सीबीआई को आमतौर पर केंद्र सरकार और उसके उपक्रमों के कर्मचारियों के मामलों की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं, राज्य सरकार और उसके उपक्रमों से जुड़े मामलों की जांच राज्य का एंटी करप्शन ब्यूरो करता है। लेकिन इसका यह मतलब नहीं कि राज्य पुलिस के हाथ पूरी तरह बंधे हुए हैं।

सुप्रीम कोर्ट ने राजस्थान हाईकोर्ट का आदेश रखा बरकरार

सुप्रीम कोर्ट का यह फैसला राजस्थान हाईकोर्ट के उस आदेश को बरकरार रखते हुए आया है, जिसमें एक केंद्रीय कर्मचारी के खिलाफ दर्ज भ्रष्टाचार के मामले को रद्द करने से इनकार कर दिया गया था। राजस्थान हाईकोर्ट ने पहले ही कहा था कि आरोपी भले ही केंद्र सरकार का कर्मचारी हो, लेकिन राज्य का एसीबी उसके खिलाफ केस दर्ज कर सकता है।
शीर्ष अदालत ने हाईकोर्ट के रुख से सहमति जताते हुए कहा कि यह मानना गलत है कि केवल सीबीआई ही ऐसे मामलों में अभियोजन शुरू कर सकती है। कानून सभी सक्षम पुलिस एजेंसियों को जांच का अधिकार देता है।
इस फैसले को भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई में एक मजबूत कदम माना जा रहा है। इससे राज्य स्तर पर जांच एजेंसियों की भूमिका और प्रभाव दोनों बढ़ेंगे, और मामलों की जांच सिर्फ एक ही एजेंसी तक सीमित नहीं रहेगी।

Tags: Corruption Prevention ActSupreme Court Verdict
Share199Tweet125Share50

SYED BUSHRA

Related Posts

Unnao Rape Case:सुप्रीम कोर्ट से किसको लगा बड़ा झटका,जमानत आदेश पर रोक, फ़िलहाल जेल में ही रहेगा दोषी पूर्व विधायक

Unnao Rape Case:सुप्रीम कोर्ट से किसको लगा बड़ा झटका,जमानत आदेश पर रोक, फ़िलहाल जेल में ही रहेगा दोषी पूर्व विधायक

by SYED BUSHRA
दिसम्बर 29, 2025

Supreme Court Halts Bail Relief: उन्नाव रेप केस में दोषी करार दिए गए भाजपा के पूर्व विधायक कुलदीप सिंह सेंगर...

Supreme Court: पति-पत्नी विवाद पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, घर खर्च का हिसाब मांगना क्रूरता नहीं

Supreme Court: पति-पत्नी विवाद पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, घर खर्च का हिसाब मांगना क्रूरता नहीं

by SYED BUSHRA
दिसम्बर 20, 2025

Supreme Court Verdict: पति-पत्नी का रिश्ता भरोसे, समझ और आपसी सम्मान पर टिका होता है। लेकिन कई बार रोजमर्रा की...

Supreme Court stands for tax fairness

Supreme Court : आयकर विभाग को सुप्रीम कोर्ट से झटका, किसको देना होगा 2 लाख का हर्जाना जानिए मामला कैसे शुरू हुआ

by SYED BUSHRA
सितम्बर 13, 2025

Supreme Court’s Strong Stand on Income Tax Action: जब आयकर विभाग ने चेन्नई में कृष्णास्वामी के घर पर छापेमारी कर...

Supreme court का सख़्त रुख, किस ओलंपिक विजेता की जमानत हुई रद्द कब तक सरेंडर करने का दिया आदेश

Supreme court का सख़्त रुख, किस ओलंपिक विजेता की जमानत हुई रद्द कब तक सरेंडर करने का दिया आदेश

by SYED BUSHRA
अगस्त 13, 2025

Supreme Court Cancels Bail of Sushil Kumar:ओलंपिक पदक विजेता और मशहूर पहलवान सुशील कुमार को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका...

President vs supreme court :राष्ट्रपति या सुप्रीम कोर्ट कौन है ज़्यादा ताकतवर, जानिए किसकी चलती है देश में

President vs supreme court :राष्ट्रपति या सुप्रीम कोर्ट कौन है ज़्यादा ताकतवर, जानिए किसकी चलती है देश में

by SYED BUSHRA
अप्रैल 18, 2025

President vs Supreme Court तमिलनाडु में राज्यपाल और राज्य सरकार के बीच चल रही तनातनी अब सीधे देश की सबसे...

Next Post
U K– Mauritius समझौते पर ट्रंप के बयानों से बढ़ी वैश्विक बेचैनी, भारत के पड़ोस तक आ पहुंची राजनीतिक आग

U K– Mauritius समझौते पर ट्रंप के बयानों से बढ़ी वैश्विक बेचैनी, भारत के पड़ोस तक आ पहुंची राजनीतिक आग

Drunk driving car crash in Etah

Etah News: नशे में धुत कार सवारों का तांडव, शिकोहाबाद रोड पर कई वाहनों को टक्कर मारकर दुकान में घुसी कार

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist