गुरूवार, जुलाई 30, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home राष्ट्रीय

Supreme court का सख़्त रुख, किस ओलंपिक विजेता की जमानत हुई रद्द कब तक सरेंडर करने का दिया आदेश

सुप्रीम कोर्ट ने सागर धनखड़ हत्याकांड में आरोपी ओलंपिक विजेता सुशील कुमार की जमानत रद्द कर दी और एक हफ्ते में सरेंडर का आदेश दिया। सागर के पिता ने गवाहों पर दबाव डालने का आरोप लगाया था।

by SYED BUSHRA
अगस्त 13, 2025
in राष्ट्रीय
Share on FacebookShare on Twitter

Supreme Court Cancels Bail of Sushil Kumar:ओलंपिक पदक विजेता और मशहूर पहलवान सुशील कुमार को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। कोर्ट ने जूनियर पहलवान सागर धनखड़ हत्याकांड मामले में उनकी जमानत रद्द कर दी है और एक हफ्ते के भीतर सरेंडर करने का आदेश दिया है। इससे पहले दिल्ली हाईकोर्ट ने सुशील कुमार को जमानत दी थी, जिसे सागर के पिता ने सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी।

क्या है मामला

यह मामला मई 2021 का है, जब दिल्ली के छत्रसाल स्टेडियम में 23 वर्षीय जूनियर पहलवान सागर धनखड़ की बेरहमी से पिटाई की गई थी। आरोप है कि सुशील कुमार और उनके साथियों ने डंडों से सागर को इतना पीटा कि उसकी अस्पताल में मौत हो गई।

RELATED NEWS

सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसला, भ्रष्टाचार से जंग में राज्य पुलिस की ताकत बढ़ी, सीबीआई का एकाधिकार खत्म

सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसला, भ्रष्टाचार से जंग में राज्य पुलिस की ताकत बढ़ी, सीबीआई का एकाधिकार खत्म

जनवरी 21, 2026
Unnao Rape Case:सुप्रीम कोर्ट से किसको लगा बड़ा झटका,जमानत आदेश पर रोक, फ़िलहाल जेल में ही रहेगा दोषी पूर्व विधायक

Unnao Rape Case:सुप्रीम कोर्ट से किसको लगा बड़ा झटका,जमानत आदेश पर रोक, फ़िलहाल जेल में ही रहेगा दोषी पूर्व विधायक

दिसम्बर 29, 2025

सागर के पिता अशोक धनखड़ ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल कर कहा कि जमानत मिलने के बाद से सुशील कुमार गवाहों और उनके परिवार पर समझौते का दबाव बना रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि पहले भी गवाहों को धमकाया गया था और अब परिवार पर दबाव बढ़ाया जा रहा है।

पिता की याचिका पर सुनवाई

सुप्रीम कोर्ट ने मामले की गंभीरता और याचिकाकर्ता के आरोपों को देखते हुए दिल्ली हाईकोर्ट का जमानत देने का फैसला रद्द कर दिया। कोर्ट ने साफ कहा कि आरोपी को एक हफ्ते में खुद पुलिस के सामने सरेंडर करना होगा।

हत्या की रात की कहानी

5 मई 2021 की रात को छत्रसाल स्टेडियम में हुई इस वारदात ने पूरे देश को हिला दिया था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, विवाद के बाद सागर धनखड़ पर लोहे की रॉड और डंडों से हमला किया गया था। गंभीर चोटों की वजह से सागर ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।

अब आगे की क्या होगी कानूनी कार्रवाई

जमानत रद्द होने के बाद सुशील कुमार के लिए कानूनी मुश्किलें और बढ़ गई हैं। अब उन्हें फिर से पुलिस हिरासत या न्यायिक हिरासत का सामना करना पड़ेगा। पुलिस का कहना है कि यह फैसला पीड़ित परिवार की सुरक्षा और न्याय प्रक्रिया को सही दिशा देने के लिए अहम है।

देश में प्रतिक्रिया

यह मामला सिर्फ खेल जगत ही नहीं बल्कि पूरे देश में चर्चा का विषय बना हुआ है। एक समय भारत के स्टार खिलाड़ी रहे सुशील कुमार का नाम हत्या जैसे गंभीर मामले में आने से लोगों को गहरा सदमा लगा था। सुप्रीम कोर्ट के ताज़ा फैसले के बाद पीड़ित परिवार ने न्याय मिलने की उम्मीद जताई है।

Tags: Supreme Court VerdictSushil Kumar Case
Share197Tweet123Share49

SYED BUSHRA

Related Posts

सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसला, भ्रष्टाचार से जंग में राज्य पुलिस की ताकत बढ़ी, सीबीआई का एकाधिकार खत्म

सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसला, भ्रष्टाचार से जंग में राज्य पुलिस की ताकत बढ़ी, सीबीआई का एकाधिकार खत्म

by SYED BUSHRA
जनवरी 21, 2026

State Police Can Probe Central Employees: सुप्रीम कोर्ट ने भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम से जुड़े मामलों में बड़ा और साफ संदेश...

Unnao Rape Case:सुप्रीम कोर्ट से किसको लगा बड़ा झटका,जमानत आदेश पर रोक, फ़िलहाल जेल में ही रहेगा दोषी पूर्व विधायक

Unnao Rape Case:सुप्रीम कोर्ट से किसको लगा बड़ा झटका,जमानत आदेश पर रोक, फ़िलहाल जेल में ही रहेगा दोषी पूर्व विधायक

by SYED BUSHRA
दिसम्बर 29, 2025

Supreme Court Halts Bail Relief: उन्नाव रेप केस में दोषी करार दिए गए भाजपा के पूर्व विधायक कुलदीप सिंह सेंगर...

Supreme Court: पति-पत्नी विवाद पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, घर खर्च का हिसाब मांगना क्रूरता नहीं

Supreme Court: पति-पत्नी विवाद पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, घर खर्च का हिसाब मांगना क्रूरता नहीं

by SYED BUSHRA
दिसम्बर 20, 2025

Supreme Court Verdict: पति-पत्नी का रिश्ता भरोसे, समझ और आपसी सम्मान पर टिका होता है। लेकिन कई बार रोजमर्रा की...

Supreme Court stands for tax fairness

Supreme Court : आयकर विभाग को सुप्रीम कोर्ट से झटका, किसको देना होगा 2 लाख का हर्जाना जानिए मामला कैसे शुरू हुआ

by SYED BUSHRA
सितम्बर 13, 2025

Supreme Court’s Strong Stand on Income Tax Action: जब आयकर विभाग ने चेन्नई में कृष्णास्वामी के घर पर छापेमारी कर...

President vs supreme court :राष्ट्रपति या सुप्रीम कोर्ट कौन है ज़्यादा ताकतवर, जानिए किसकी चलती है देश में

President vs supreme court :राष्ट्रपति या सुप्रीम कोर्ट कौन है ज़्यादा ताकतवर, जानिए किसकी चलती है देश में

by SYED BUSHRA
अप्रैल 18, 2025

President vs Supreme Court तमिलनाडु में राज्यपाल और राज्य सरकार के बीच चल रही तनातनी अब सीधे देश की सबसे...

Next Post
Varanasi

मां के प्रेमी ने उजागर होने के डर से मासूम की ली जान, वाराणसी पुलिस ने एनकाउंटर में दबोचा

Ghaziabad

Ghaziabad: तिलक और कलावे पर बवाल, छात्राओं को बाहर निकालने से भड़का विवाद

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist