सोमवार, सितम्बर 21, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Weather update :पश्चिमी विक्षोभ से बदलेगा यूपी का मौसम, 5 दिन बारिश-गरज के आसार, IMD ने जारी किया अलर्ट

यूपी में 22 से 26 जनवरी तक बारिश, गरज-चमक और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की गई है। पश्चिमी विक्षोभ के असर से कई जिलों में ओलावृष्टि और तापमान में बदलाव होगा।

by SYED BUSHRA
जनवरी 22, 2026
in मौसम
UP Weather Alert
Share on FacebookShare on Twitter

UP Weather Alert:प्रदेश में एक बार फिर मौसम करवट लेने वाला है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने अगले चार से पांच दिनों तक उत्तर प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश, गरज-चमक और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के अनुसार, दो लगातार सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के कारण 22 जनवरी की रात से बारिश शुरू होकर 26 जनवरी तक अलग-अलग इलाकों में असर दिखेगा।
IMD की मानें तो 22 जनवरी की रात पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिसके चलते 23 जनवरी तक पूरे प्रदेश में बारिश का दायरा फैल जाएगा। पश्चिमी यूपी से लेकर मध्य, पूर्वी और दक्षिणी यूपी के जिले इसकी चपेट में रहेंगे। कई स्थानों पर ओलावृष्टि की भी आशंका जताई गई है, जिससे किसानों की चिंता बढ़ सकती है।

वेस्ट यूपी में 23 जनवरी को बारिश का असर

मौसम विभाग की चेतावनी के अनुसार, पश्चिमी उत्तर प्रदेश के बिजनौर, सहारनपुर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, बागपत, मेरठ, आगरा और संभल में 23 जनवरी को बारिश और बिजली गिरने की संभावना है। इन जिलों में तेज हवाओं के साथ गरज-चमक भी देखने को मिल सकती है।

RELATED NEWS

UP Weather Today: यूपी में मानसून पड़ा कमजोर, आज कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट; बुधवार से थमेगा बरसात का दौर

UP Weather Today: यूपी में मानसून पड़ा कमजोर, आज कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट; बुधवार से थमेगा बरसात का दौर

सितम्बर 8, 2026
IMD Weather Alert 3 September

IMD Alert: लखनऊ में झमाझम बारिश से मिली राहत; 20 जिलों में अलर्ट, कब तक जारी रहेगा बरसात का दौर

अगस्त 22, 2026

मध्य यूपी और तराई के जिलों पर भी असर

मध्य यूपी के मैनपुरी, कन्नौज, इटावा, शाहजहांपुर, पीलीभीत, सीतापुर, लखनऊ, बाराबंकी, उन्नाव और कानपुर में भी बारिश के आसार हैं। वहीं तराई क्षेत्र के बहराइच, श्रावस्ती और लखीमपुर खीरी में बारिश के साथ ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है।

24 जनवरी को पूर्वी यूपी में बदलेगा मौसम

24 जनवरी को बारिश का असर पूर्वी यूपी की ओर बढ़ेगा। गोरखपुर, महाराजगंज, रायबरेली, बलरामपुर, कुशीनगर और देवरिया समेत करीब 18 जिलों में बारिश की संभावना है। इस दौरान मध्य यूपी के कुछ जिलों में भी मौसम का असर बना रहेगा।

तापमान में होगा उतार-चढ़ाव

बारिश के बाद प्रदेश के न्यूनतम तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है। हालांकि 26 और 27 जनवरी के आसपास न्यूनतम तापमान में फिर 2 से 4 डिग्री की गिरावट आने की संभावना है। बारिश के बाद कोहरा और ठंड का असर कुछ कम होगा और मौसम साफ रहने की उम्मीद है।
राज्य आपदा प्रबंधन विभाग ने सभी जिलों को अलर्ट जारी करते हुए लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है।

Tags: imd weather updateUP Rain Alert
Share196Tweet123Share49

SYED BUSHRA

Related Posts

UP Weather Today: यूपी में मानसून पड़ा कमजोर, आज कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट; बुधवार से थमेगा बरसात का दौर

UP Weather Today: यूपी में मानसून पड़ा कमजोर, आज कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट; बुधवार से थमेगा बरसात का दौर

by SYED BUSHRA
सितम्बर 8, 2026

UP Weather Today: उत्तर प्रदेश में पिछले चार-पांच दिनों से मानसून की सक्रियता कमजोर बनी हुई है। रविवार को प्रदेश...

IMD Weather Alert 3 September

IMD Alert: लखनऊ में झमाझम बारिश से मिली राहत; 20 जिलों में अलर्ट, कब तक जारी रहेगा बरसात का दौर

by SYED BUSHRA
अगस्त 22, 2026

Lucknow Weather:राजधानी लखनऊ में पिछले कुछ दिनों से उमस और गर्मी से परेशान लोगों को शुक्रवार शाम हुई तेज बारिश...

Lucknow Monsoon Rain

Weather News:यूपी में फिर सक्रिय हुआ मानसून, कई जिलों में झमाझम बारिश; किसानों के लिए राहत, भारी वर्षा का अलर्ट जारी

by SYED BUSHRA
जुलाई 20, 2026

Uttar Pradesh Monsoon Active:उत्तर-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी पर बने सुस्पष्ट निम्न दबाव क्षेत्र और मानसून द्रोणी के दक्षिण की ओर...

IMD July Weather Forecast 2026

July Weather Forecast: जुलाई में बारिश रहेगी सामान्य से कम, गर्मी और उमस बढ़ने के आसार, IMD ने जारी किया नया मौसम पूर्वानुमान

by SYED BUSHRA
जून 30, 2026

July Weather Forecast: भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने जुलाई 2026 का मासिक मौसम पूर्वानुमान जारी कर दिया है। विभाग...

UP cold fog rain weather alert

Weather update: यूपी में कड़ाके की ठंड और कोहरे का कहर, IMD ने बारिश को लेकर क्या अलर्ट किया जारी

by SYED BUSHRA
जनवरी 20, 2026

UP Cold and Fog Alert:उत्तर प्रदेश में सर्दी का प्रकोप अभी भी थमने का नाम नहीं ले रहा है। प्रदेश...

Next Post
Brajesh Pathak

मुस्लिम हटे तो सपा साफ! डिप्टी सीएम Brajesh Pathak ने सरेआम अखिलेश को ललकारा

Hajipur Mahnar Road Accident

हाजीपुर-महनार रोड पर दर्दनाक हादसा,अनियंत्रित हाइवा की चपेट में आने से युवक की मौत,सड़क जाम कर लोगों ने किया हंगामा

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In