मंगलवार, अगस्त 25, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home उत्तर प्रदेश

UP Panchayat Election: क्या ओबीसी आयोग की नई कवायद पंचायत चुनावों को फिर लंबा खींच बढ़ाएगी राजनीतिक हलचल

उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव कराने की तैयारी तेज हो गई है। योगी सरकार ओबीसी आयोग के गठन पर बड़ा फैसला ले सकती है। हालांकि कानूनी प्रक्रिया, वोटर लिस्ट और मॉनसून की वजह से चुनाव फिलहाल टलते नजर आ रहे हैं।

by SYED BUSHRA
मई 19, 2026
in उत्तर प्रदेश
UP Panchayat Election 2026
Share on FacebookShare on Twitter

 UP Panchayat Election 2026:उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव का इंतजार कर रहे लोगों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में होने वाली कैबिनेट बैठक में ओबीसी आयोग के गठन को मंजूरी मिल सकती है। माना जा रहा है कि सरकार इस फैसले के जरिए पंचायत चुनाव की प्रक्रिया आगे बढ़ाने की तैयारी कर रही है। यह नया आयोग पंचायत चुनाव में पिछड़ा वर्ग आरक्षण की स्थिति तय करेगा। आयोग की रिपोर्ट आने के बाद ही चुनाव की अगली प्रक्रिया शुरू हो पाएगी।

मई में चुनाव होना मुश्किल

हालांकि सरकार बड़ा कदम उठाने जा रही है, लेकिन अब 26 मई तक पंचायत चुनाव होना लगभग नामुमकिन माना जा रहा है। कानूनी और प्रशासनिक प्रक्रिया में अभी काफी समय लगना बाकी है। ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि पंचायत चुनाव अब बारिश के बाद अक्टूबर-नवंबर में कराए जा सकते हैं। अगर उस समय भी स्थिति नहीं बनी, तो फिर अगले साल विधानसभा चुनाव के बाद ही वोटिंग हो सकती है।

RELATED NEWS

UP Election 27: ज्ञानेश कुमार के लखनऊ दौरे से बढ़ी चुनावी हलचल, क्या अधिकारियों से करेंगे चुनावी तैयारियों पर चर्चा

UP Election 27: ज्ञानेश कुमार के लखनऊ दौरे से बढ़ी चुनावी हलचल, क्या अधिकारियों से करेंगे चुनावी तैयारियों पर चर्चा

अगस्त 22, 2026
Elementor #283196

UP Leaders Security: 27 चुनाव से पहले नेताओं की बढ़ेगी सुरक्षा , मायावती-अखिलेश समेत कई नेताओं को मिलेंगी बुलेटप्रूफ जैकेट

अगस्त 22, 2026

सभी जिलों में जाएगा आयोग

सरकार जिस नए ओबीसी आयोग का गठन करने जा रही है, वह उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिलों में जाकर सर्वे करेगा। आयोग जातिवार और आर्थिक आंकड़ों की जांच करेगा। इसके बाद आरक्षण को लेकर अपनी रिपोर्ट सरकार को सौंपेगा। जानकारों का कहना है कि इस पूरी प्रक्रिया में कम से कम 4 से 5 महीने का समय लग सकता है। इसके बाद आयोग की सिफारिशों पर राजनीतिक दलों और आम लोगों से आपत्तियां मांगी जाएंगी। उन आपत्तियों के निपटारे में भी करीब एक महीना लग सकता है।

बारिश और खेती भी बड़ी वजह

जून के बाद उत्तर प्रदेश में मॉनसून शुरू हो जाता है। गांवों में धान और दूसरी खरीफ फसलों की बुवाई का काम तेजी पकड़ लेता है। ऐसे समय में पंचायत चुनाव कराना प्रशासन के लिए आसान नहीं होगा। सरकार के पास अक्टूबर-नवंबर का विकल्प जरूर है, लेकिन उसके कुछ महीने बाद ही विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में पंचायत चुनाव से गांवों में राजनीतिक तनाव और गुटबाजी बढ़ सकती है, जिसका असर बड़े चुनावों पर भी पड़ सकता है।

हाईकोर्ट के आदेश के बाद बढ़ी तेजी

पंचायत चुनाव का मामला लंबे समय से अटका हुआ था। इसी बीच इलाहाबाद हाईकोर्ट ने सरकार को जल्द ओबीसी आयोग बनाने का निर्देश दिया था। कोर्ट में दाखिल याचिका में कहा गया था कि पंचायत चुनाव लगातार टाले जा रहे हैं और ग्राम प्रधानों की जगह प्रशासकों को जिम्मेदारी देना संविधान की भावना के खिलाफ है। इसके बाद सरकार ने इस मामले में तेजी दिखाई।

वोटर लिस्ट भी अभी तैयार नहीं

चुनाव में देरी की एक बड़ी वजह वोटर लिस्ट भी है। राज्य निर्वाचन आयोग ने अंतिम मतदाता सूची तैयार करने की तारीख 10 जून तय की है। हालांकि आपत्तियों और सुधार की प्रक्रिया में और समय लग सकता है। इस बार कई गांव शहरों की सीमा में शामिल हो चुके हैं। इसकी वजह से ग्राम पंचायतों की संख्या में भी बदलाव संभव माना जा रहा है।

यूपी में पंचायतों का बड़ा नेटवर्क

उत्तर प्रदेश में पंचायत व्यवस्था काफी बड़ी है। राज्य में इस समय करीब 57,695 ग्राम पंचायतें हैं। इसके अलावा 826 क्षेत्र पंचायतें और 75 जिला पंचायतें मौजूद हैं। आने वाले पंचायत चुनाव में इन्हीं पंचायतों के प्रतिनिधियों का चुनाव होना है।

Tags: OBC CommissionUP panchayat ElectionUttar Pradesh Politics
Share198Tweet124Share49

SYED BUSHRA

Related Posts

UP Election 27: ज्ञानेश कुमार के लखनऊ दौरे से बढ़ी चुनावी हलचल, क्या अधिकारियों से करेंगे चुनावी तैयारियों पर चर्चा

UP Election 27: ज्ञानेश कुमार के लखनऊ दौरे से बढ़ी चुनावी हलचल, क्या अधिकारियों से करेंगे चुनावी तैयारियों पर चर्चा

by SYED BUSHRA
अगस्त 22, 2026

UP Election 2027:उत्तर प्रदेश में 403 विधानसभा सीटों के लिए 2027 में होने वाले चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज...

Elementor #283196

UP Leaders Security: 27 चुनाव से पहले नेताओं की बढ़ेगी सुरक्षा , मायावती-अखिलेश समेत कई नेताओं को मिलेंगी बुलेटप्रूफ जैकेट

by SYED BUSHRA
अगस्त 22, 2026

UP Leaders Security:उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले योगी आदित्यनाथ सरकार ने नेताओं की सुरक्षा को लेकर बड़ा...

OP Rajbhar Akhilesh Yadav Allegation

Rajbhar Allegation: ओपी राजभर का बड़ा आरोप, अखिलेश पर साजिश का दावा, बेटे की जान को खतरा बता योगी से सुरक्षा मांगी

by SYED BUSHRA
अगस्त 13, 2026

OP Rajbhar Allegation:भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष और मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर गंभीर आरोप...

Akhilesh Yadav attack on Yogi government

Political Attack: अखिलेश का योगी सरकार पर निशाना, प्रचार पर करोड़ों खर्च के बाद भी मिली सिर्फ बदनामी, दिए चुनावी तैयारी करने के निर्देश

by SYED BUSHRA
अगस्त 7, 2026

Akhilesh Yadav attack : उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक बार फिर नेताओं के बीच बयानबाजी तेज हो गई है।...

BSP MLA Umashankar Singh Death

BSP MLA उमाशंकर सिंह का निधन: कैंसर से लंबी जंग हारे अंतिम विदाई में पहुंचे योगी और मायावती, दी श्रद्धांजलि

by SYED BUSHRA
अगस्त 6, 2026

 BSP MLA Umashankar Singh Death: बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के इकलौते विधायक और बलिया की रसड़ा विधानसभा सीट से लगातार...

Next Post
Transport Strike: 21 से 23 मई तक दिल्ली में हड़ताल की चेतावनी, ट्रांसपोर्टर और ऑटो चालक किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े

Transport Strike: 21 से 23 मई तक दिल्ली में हड़ताल की चेतावनी, ट्रांसपोर्टर और ऑटो चालक किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े

World First Living Nonuplets

Miracle Babies: एक साथ जन्मे नौ बच्चे पांच साल बाद भी सभी स्वस्थ, बने दुनिया के लिए अद्भुत मेडिकल चमत्कार

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist