शनिवार, अक्टूबर 3, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Miracle Babies: एक साथ जन्मे नौ बच्चे पांच साल बाद भी सभी स्वस्थ, बने दुनिया के लिए अद्भुत मेडिकल चमत्कार

माली की हलीमा सिसे ने 2021 में एक साथ नौ बच्चों को जन्म दिया था। कमजोर हालत में जन्मे ये बच्चे अब पांच साल के हो चुके हैं और स्वस्थ जीवन जी रहे हैं। Guinness World Records में भी उनका नाम दर्ज हो चुका है।

by Kirtika Tyagi
मई 19, 2026
in विदेश
World First Living Nonuplets
Share on FacebookShare on Twitter

Miracle Babies:कभी-कभी असल जिंदगी की कहानियां फिल्मों से भी ज्यादा हैरान कर देती हैं। ऐसी ही एक कहानी माली की रहने वाली हलीमा सिसे की है। उन्होंने 4 मई 2021 को मोरक्को के एक अस्पताल में एक साथ नौ बच्चों को जन्म दिया था। यह खबर सामने आते ही पूरी दुनिया हैरान रह गई थी।

इन बच्चों में पांच लड़कियां और चार लड़के शामिल थे। जन्म के समय सभी बच्चे बेहद कमजोर थे। किसी का वजन 500 ग्राम था तो किसी का सिर्फ 1 किलो। डॉक्टरों को भी डर था कि शायद सभी बच्चों को बचा पाना मुश्किल होगा। लेकिन आज पांच साल बाद ये सभी बच्चे स्वस्थ हैं और दुनिया के पहले जीवित नॉनुप्लेट्स के रूप में पहचाने जाते हैं।

RELATED NEWS

Van Film Thumak Thumak Song

सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़

सितम्बर 22, 2026
Allu Arjun Raaka: रिलीज से पहले अल्लू अर्जुन की ‘राका’ ने रचा इतिहास, बनाया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड

Allu Arjun Raaka: रिलीज से पहले अल्लू अर्जुन की ‘राका’ ने रचा इतिहास, बनाया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड

सितम्बर 21, 2026

गर्भावस्था के दौरान बढ़ी चिंता

हलीमा सिसे और उनके पति अब्देलकेदर अरबी के लिए यह समय आसान नहीं था। गर्भावस्था के दौरान डॉक्टरों को पता चला कि हलीमा के पेट में नौ बच्चे पल रहे हैं। माली में बेहतर इलाज की कमी को देखते हुए उन्हें मोरक्को के कासाब्लांका शहर के Ain Borja क्लिनिक भेजा गया। करीब 30 हफ्ते की प्रेग्नेंसी में डॉक्टरों ने सी-सेक्शन के जरिए बच्चों की डिलीवरी करवाई। बच्चों के नाम अदामा, हवा, फातौमा, ओमौ, कादिदिया, मुहम्मद, बह, एल हाजी और उमर रखे गए।

महीनों तक अस्पताल में रहे बच्चे

जन्म के बाद सभी बच्चों को NICU में रखा गया। कई महीनों तक उन्हें वेंटिलेटर और खास मेडिकल देखभाल की जरूरत पड़ी। शुरुआत में उनकी हालत काफी नाजुक थी, लेकिन धीरे-धीरे सभी बच्चे स्वस्थ होने लगे। करीब 19 महीने बाद, साल 2022 में पूरा परिवार वापस माली लौट आया। इस दौरान माली सरकार ने परिवार की आर्थिक और मेडिकल मदद भी की।

अब पांच साल के हो चुके बच्चे

साल 2026 में ये नौों बच्चे पांच साल के हो चुके हैं। हाल ही में 4 मई को परिवार ने उनका जन्मदिन मनाया। बच्चों की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं।
हलीमा बताती हैं कि अब सभी बच्चे खेलते-कूदते हैं और अपनी अलग पहचान बना रहे हैं। कुछ बच्चे बहुत शांत हैं, जबकि कुछ बेहद शरारती और एनर्जी से भरे हुए हैं। उनकी बड़ी बहन अरबी भी छोटे भाई-बहनों की देखभाल में मदद करती है।

दुनिया कह रही ‘मिरेकल बेबीज’

नौ बच्चों की परवरिश करना किसी चुनौती से कम नहीं है। हलीमा और उनके पति दिन-रात मेहनत करते हैं। हालांकि उन्हें सरकार और कई अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं का सहयोग भी मिलता रहा है।

Guinness World Records ने इन बच्चों को दुनिया के पहले जीवित नॉनुप्लेट्स के रूप में दर्ज किया है। इससे पहले जन्मे इतने ज्यादा बच्चे लंबे समय तक जीवित नहीं रह पाए थे।
डॉक्टरों का कहना है कि अच्छी NICU सुविधा, सही खानपान और लगातार देखभाल की वजह से इन बच्चों की जान बच सकी। आज ये बच्चे पूरी दुनिया के लिए उम्मीद और चमत्कार की मिसाल बन चुके हैं।

Tags: Guinness World RecordHalima CisseMiracle BabiesNews1India
Share196Tweet123Share49

Kirtika Tyagi

Kirtika Tyagi is a journalist. she is working on sub-editor post and she is expert in International, National, Health, Crime, Lifestyle, Astro beat. 

Related Posts

Van Film Thumak Thumak Song

सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़

by SYED BUSHRA
सितम्बर 22, 2026

नई दिल्ली, 21 सितंबर 2026: सुपरनैचुरल फैंटेसी फिल्म ‘वन’ का बहुप्रतीक्षित ठुमका गाना लॉन्च होते ही चर्चा का विषय बन...

Allu Arjun Raaka: रिलीज से पहले अल्लू अर्जुन की ‘राका’ ने रचा इतिहास, बनाया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड

Allu Arjun Raaka: रिलीज से पहले अल्लू अर्जुन की ‘राका’ ने रचा इतिहास, बनाया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड

by Sadaf Farooqui
सितम्बर 21, 2026

Allu Arjun Raaka: अल्लू अर्जुन की अपकमिंग फिल्म ‘राका’ रिलीज से पहले ही सुर्खियों में आ गई है। निर्देशक एटली...

gomti book festival lucknow

Gomti Book Festival: सीएम योगी की युवाओं से अपील- सोशल मीडिया पर समय न गंवाएं, किताबें पढ़ने की डालें आदत

by SYED BUSHRA
सितम्बर 12, 2026

 Gomti Book Festival Lucknow:प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 12 सितंबर को लखनऊ यूनिवर्सिटी में पांचवें गोमती बुक फेस्टिवल का...

UP weather

UP Weather Today: यूपी में कमजोर पड़ा मानसून, कुछ इलाकों में हो सकती है हल्की बारिश

by SYED BUSHRA
सितम्बर 9, 2026

 UP Weather:उत्तर प्रदेश में पिछले करीब चार-पांच दिनों से मानसून की रफ्तार धीमी पड़ गई है। प्रदेश के ज्यादातर जिलों...

इंडोनेशिया में पीएम मोदी ने किया ऐतिहासिक प्रम्बानन मंदिर का दर्शन,भारत-इंडोनेशिया ने सांस्कृतिक रिश्तों को दी नई मजबूती

Allahabad High Court का बड़ा फैसला, कोविड ड्यूटी में जान गंवाने वाले हेड कांस्टेबल की पत्नी को मिलेंगे 50 लाख रुपये

by SYED BUSHRA
जुलाई 9, 2026

Allahabad High Court Judgment: इलाहाबाद हाई कोर्ट की लखनऊ पीठ ने कोविड-19 महामारी के दौरान ड्यूटी करते हुए जान गंवाने वाले...

Next Post
Heatwave Alert: दिन की लू से ज्यादा खतरनाक बन रही ‘रात की गर्मी’, जानिए कैसे बचें

Heatwave Alert: दिन की लू से ज्यादा खतरनाक बन रही ‘रात की गर्मी’, जानिए कैसे बचें

Vaibhav Suryavanshi Orange Cap

Orange Cap Race: ऑरेंज कैप की रेस हुई बेहद दिलचस्प, क्या वैभव सूर्यवंशी पलट देंगे पूरी बाजी, क्लासेन-कोहली समेत 7 बल्लेबाज होंगे पीछे

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In