Friday, November 6, 2026 10:42 am
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » राष्ट्रीय » Caste Census : नई जनगणना और इस्तीफे की चर्चाओं के बीच सिद्धारमैया का बड़ा बयान क्या कर्नाटक में बदलेगा मुख्यमंत्री

Caste Census : नई जनगणना और इस्तीफे की चर्चाओं के बीच सिद्धारमैया का बड़ा बयान क्या कर्नाटक में बदलेगा मुख्यमंत्री

कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने सामाजिक और शैक्षिक सर्वे रिपोर्ट स्वीकार कर ली है। वहीं, उनके इस्तीफे की अटकलों ने राज्य की राजनीति को गर्मा दिया है और कांग्रेस नेतृत्व के अगले फैसले पर सबकी नजर बनी हुई है।

by Kirtika Tyagi
28/05/2026

Karnataka Caste Census Report: कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने सामाजिक और शैक्षिक सर्वे रिपोर्ट को स्वीकार करने की जानकारी दी है। उन्होंने बुधवार, 27 मई 2026 को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि जब वह पहली बार मुख्यमंत्री बने थे, तब उन्होंने राज्य के सभी समुदायों की सामाजिक और शैक्षिक स्थिति समझने के लिए पिछड़ा वर्ग आयोग को सर्वे कराने का निर्देश दिया था।

उन्होंने बताया कि उस समय शुरू किया गया यह सर्वे कई सालों तक अधूरा ही रहा, क्योंकि बाद की सरकारों ने रिपोर्ट को स्वीकार नहीं किया। अब दूसरी बार मुख्यमंत्री बनने के बाद उन्होंने ज्यादा वैज्ञानिक तरीके से नई जनगणना कराने का फैसला लिया।

नई जनगणना को बताया जरूरी

सीएम सिद्धारमैया ने कहा कि राज्य के अलग-अलग समुदायों की सही स्थिति जानना बेहद जरूरी है। इसी उद्देश्य से नई जानकारी जुटाने के लिए फिर से सर्वे कराया गया। उनका मानना है कि यह रिपोर्ट आने वाले समय में सामाजिक न्याय लागू करने के लिए अहम भूमिका निभाएगी। उन्होंने यह भी बताया कि रिपोर्ट स्वीकार करने के दौरान उनके कई मंत्री, कानूनी सलाहकार ए.एस. पोनान्ना, पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष मधुसूदन आर. नाइक और आयोग के अन्य अधिकारी मौजूद थे।

RELATED NEWS

Karnatak: एक चरण में होगा कर्नाटक विधानसभा चुनाव,10 मई को शुरू होगा मतदान, 13 मई को आएंगे नतीजे

March 29, 2023

इस्तीफे की अटकलों पर बढ़ी चर्चा

इसी बीच कर्नाटक की राजनीति में मुख्यमंत्री पद को लेकर चर्चाएं भी तेज हो गई हैं। सिद्धारमैया की दिल्ली यात्रा और कांग्रेस आलाकमान से हुई मुलाकात के बाद राजनीतिक हलकों में कई तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं। हालांकि, मुख्यमंत्री ने इस मुद्दे पर सीधे जवाब देने से बचते हुए कहा कि वह गुरुवार, 28 मई 2026 को अपनी दिल्ली यात्रा और मुलाकातों के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे।

कांग्रेस ने क्या कहा?

मुख्यमंत्री बदलने की चर्चाओं के बीच कांग्रेस की ओर से भी सफाई दी गई है। कर्नाटक के प्रभारी और एआईसीसी महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा कि फिलहाल विधायक दल की कोई बैठक नहीं बुलाई गई है और अभी तक कोई फैसला नहीं लिया गया है। इसके बावजूद राज्य की राजनीति में हलचल बनी हुई है। कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक और कर्नाटक प्रशासनिक सुधार आयोग के अध्यक्ष आर. वी. देशपांडे के बयान ने इन चर्चाओं को और तेज कर दिया है।

क्या इस्तीफा दे सकते हैं सिद्धारमैया?

आर. वी. देशपांडे ने दावा किया कि मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने उनसे बातचीत में कहा है कि उन्होंने इस्तीफा देने का फैसला कर लिया है। उन्होंने बताया कि कुछ विधायकों ने मुख्यमंत्री से पद नहीं छोड़ने की अपील की थी, लेकिन सिद्धारमैया ने कहा कि उन्होंने पार्टी आलाकमान से जो वादा किया है, उसका सम्मान करेंगे। अब सभी की नजर कांग्रेस हाईकमान और कर्नाटक की अगली राजनीतिक रणनीति पर टिकी हुई है। आने वाले दिनों में राज्य की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है।

Related Posts

Karnatak: एक चरण में होगा कर्नाटक विधानसभा चुनाव,10 मई को शुरू होगा मतदान, 13 मई को आएंगे नतीजे

March 29, 2023
Next Post
IPL Record: छोटी उम्र का बड़ा खिलाड़ी किस बल्लेबाज ने मचाया तहलका, 16 गेंदों में फिफ्टी ठोक तोड़े कई बड़े रिकॉर्ड

IPL Record: छोटी उम्र का बड़ा खिलाड़ी किस बल्लेबाज ने मचाया तहलका, 16 गेंदों में फिफ्टी ठोक तोड़े कई बड़े रिकॉर्ड

IPL 2026: वैभव सूर्यवंशी ने मचाया धमाल, एलिमिनेटर मैच के बाद बदली ऑरेंज और पर्पल कैप की तस्वीर

IPL 2026: वैभव सूर्यवंशी ने मचाया धमाल, एलिमिनेटर मैच के बाद बदली ऑरेंज और पर्पल कैप की तस्वीर

Team India Selection: किसने धमाकेदार बल्लेबाजी और कप्तानी से टीम इंडिया का दरवाजा खटखटाया, ठोकी मजबूत दावेदारी

Team India Selection: किसने धमाकेदार बल्लेबाजी और कप्तानी से टीम इंडिया का दरवाजा खटखटाया, ठोकी मजबूत दावेदारी

POPULAR POST

Job Fraud: नौकरी देने के नाम पर हो रही ठगी, जॉइनिंग से पहले पैसे मांगे तो समझ जाएं खतरे की घंटी

Job Fraud: नौकरी देने के नाम पर हो रही ठगी, जॉइनिंग से पहले पैसे मांगे तो समझ जाएं खतरे की घंटी

November 1, 2026
UP Diwali Security CM Yogi

Diwali Security : शांति और भाईचारा को लेकर CM योगी सख्त, अधिकारियों की छुट्टियां रद्द; बाजारों की बढ़ेगी निगरानी

November 3, 2026
CNG Price Hike : यूपी में महंगी हुई CNG, लखनऊ-आगरा में कितना पहुंचा भाव… उन्नाव में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी

CNG Price Hike : यूपी में महंगी हुई CNG, लखनऊ-आगरा में कितना पहुंचा भाव… उन्नाव में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी

October 31, 2026
Free LPG Cylinder Scheme UP

LPG Scheme : दिवाली पर महिलाओं को मिलेगा फ्री गैस सिलेंडर, डायरेक्ट खाते में आएंगे पैसे, जानें कैसे उठाएं फायदा

November 2, 2026
Birthday Special : विराट कोहली के  ऐसे रिकॉर्ड, जिन्हें तोड़ना किसी के लिये भी बड़ी चुनौती

Birthday Special : विराट कोहली के ऐसे रिकॉर्ड, जिन्हें तोड़ना किसी के लिये भी बड़ी चुनौती

November 5, 2026
Baghpat Cobra Snake News

Cobra Family : घर की नींव खोदी तो निकले 100 से ज्यादा अंडे, एक दर्जन जहरीले कोबरा मिलने से गांव में दहशत

November 2, 2026

LATEST

India Immigration Rules 2026

Visa Rules : विदेशी नागरिकों के लिए नियम बदले, पाकिस्तान-बांग्लादेश से आए ग़ैर – मुस्लिम समुदायों पर क्या होगा असर?

November 6, 2026
Lucknow Youth Russian Army

Russia Army : रूस गया युवक कैसे पहुंचा युद्ध के मैदान में? बहन ने PMO से लगाई मदद की गुहार

November 6, 2026
: Census 2027 Self Enumeration

Census 2027 : नोएडा में 16 नवंबर से शुरू होगी स्व-गणना, घर बैठे भरने होंगे सवाल; डीएम ने जारी किए सख्त निर्देश

November 6, 2026
PM Kisan Samman Nidhi

PM Kisan Yojana : 35 हजार किसान दंपतियों की सम्मान निधि पर लगा ब्रेक, सालों से क्यों नहीं मिल रही किस्त?

November 6, 2026
Gurugram Pollution : गुरुग्राम की हवा हुई जहरीली, AQI 364,  नहीं थम रहे निर्माण कार्य, आखिर कौन बढ़ा रहा प्रदूषण?

Gurugram Pollution : गुरुग्राम की हवा हुई जहरीली, AQI 364, नहीं थम रहे निर्माण कार्य, आखिर कौन बढ़ा रहा प्रदूषण?

November 6, 2026
Heart Attack : हंसते-खेलते स्कूल पहुंचा , क्लास में अचानक गिरा; इकलौते बेटे की मौत से परिवार में कोहराम

Heart Attack : हंसते-खेलते स्कूल पहुंचा , क्लास में अचानक गिरा; इकलौते बेटे की मौत से परिवार में कोहराम

November 6, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India