शनिवार, अगस्त 8, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home क्रिकेट न्यू़ज

India vs England T20 Series: इंग्लैंड ने टी20 टीम घोषित की, हैरी ब्रूक को मिली कप्तानी, आरसीबी के तीन खिलाड़ियों को मिला मौका

भारत के खिलाफ आगामी टी20 सीरीज के लिए इंग्लैंड ने 17 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है। हैरी ब्रूक कप्तान बनाए गए हैं, जबकि आरसीबी के तीन खिलाड़ियों समेत कई अनुभवी और युवा खिलाड़ियों को टीम में शामिल किया गया है।

by Kirtika Tyagi
जून 23, 2026
in क्रिकेट न्यू़ज
Share on FacebookShare on Twitter

India vs England T20 Series: अगले महीने भारतीय क्रिकेट टीम इंग्लैंड दौरे पर जाने वाली है। इस दौरे पर दोनों टीमों के बीच पांच टी20 और तीन वनडे मैचों की सीरीज खेली जाएगी। टी20 सीरीज की शुरुआत 1 जुलाई से होगी। इससे पहले इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड (ECB) ने भारत के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए अपनी 17 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है।

इंग्लैंड टीम की कमान युवा बल्लेबाज हैरी ब्रूक को सौंपी गई है। टीम में कई अनुभवी खिलाड़ियों के साथ कुछ नए चेहरों को भी मौका दिया गया है। इंग्लैंड ने ऐसी टीम चुनी है, जो भारत जैसी मजबूत टीम को कड़ी टक्कर देने की क्षमता रखती है।

RELATED NEWS

Ind vs Eng 3rd T20: ट्रेंट ब्रिज में मौसम पर टिकी निगाहें, क्या बारिश डालेगी खलल, पहली जीत की तलाश में टीम इंडिया

Ind vs Eng 3rd T20: ट्रेंट ब्रिज में मौसम पर टिकी निगाहें, क्या बारिश डालेगी खलल, पहली जीत की तलाश में टीम इंडिया

जुलाई 6, 2026
Ind vs Eng T20 : सीरीज के लिए इंग्लैंड टीम का ऐलान, हैरी ब्रूक संभालेंगे कमान, ऑलराउंडर जेम्स कोल्स को मिला मौका

Ind vs Eng T20 : सीरीज के लिए इंग्लैंड टीम का ऐलान, हैरी ब्रूक संभालेंगे कमान, ऑलराउंडर जेम्स कोल्स को मिला मौका

जुलाई 1, 2026

आरसीबी के तीन स्टार खिलाड़ियों को मिला मौका

भारत के खिलाफ होने वाली इस अहम टी20 सीरीज में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के तीन खिलाड़ियों को इंग्लैंड टीम में शामिल किया गया है। इनमें विस्फोटक बल्लेबाज फिल सॉल्ट, युवा ऑलराउंडर जैकब बेथेल और विकेटकीपर बल्लेबाज जॉर्डन कॉक्स का नाम शामिल है। आईपीएल में शानदार प्रदर्शन करने वाले इन खिलाड़ियों से इंग्लैंड को काफी उम्मीदें हैं। खासकर फिल सॉल्ट अपनी आक्रामक बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं और वह भारतीय गेंदबाजों के लिए चुनौती बन सकते हैं।

कई खिलाड़ियों की वापसी से बढ़ी ताकत

इंग्लैंड टीम में जॉर्डन कॉक्स, सोनी बेकर और साकिब महमूद की वापसी हुई है। ये खिलाड़ी 2026 टी20 विश्व कप टीम का हिस्सा नहीं थे, लेकिन अब उन्हें फिर से मौका मिला है। इसके अलावा आईपीएल के दौरान चोटिल हुए जैकब बेथेल भी पूरी तरह फिट होकर टीम में लौट आए हैं। वहीं सैम करन को भी टीम में जगह दी गई है। चोट से वापसी करने वाले इन खिलाड़ियों के आने से इंग्लैंड की टीम पहले से ज्यादा संतुलित नजर आ रही है।

पहली बार मिला जेम्स क्लोज को मौका

21 वर्षीय ऑलराउंडर जेम्स क्लोज को पहली बार इंग्लैंड की टी20 टीम में शामिल किया गया है। घरेलू क्रिकेट में उन्होंने बल्ले और गेंद दोनों से शानदार प्रदर्शन किया है। जेम्स ने 61 पारियों में 1373 रन बनाए हैं, जिसमें सात अर्धशतक शामिल हैं। इसके अलावा उन्होंने गेंदबाजी में 53 विकेट भी हासिल किए हैं। उनके चयन को इंग्लैंड क्रिकेट के भविष्य की तैयारी के रूप में देखा जा रहा है।

कुछ खिलाड़ी चोट के कारण बाहर

इंग्लैंड को इस सीरीज से पहले कुछ झटके भी लगे हैं। तेज गेंदबाज ब्राइडन कार्स और ऑलराउंडर जेमी ओवरटन चोट के कारण टीम में जगह नहीं बना सके हैं। हालांकि टीम में जोस बटलर, जोफ्रा आर्चर, आदिल रशीद, फिल सॉल्ट और सैम करन जैसे अनुभवी खिलाड़ी मौजूद हैं, जिससे टीम का संतुलन मजबूत दिखाई देता है।

भारत से पुराने हिसाब चुकता करने की तैयारी

2026 टी20 विश्व कप के बाद यह इंग्लैंड की पहली टी20 सीरीज होगी। विश्व कप में हैरी ब्रूक की कप्तानी वाली इंग्लैंड टीम सेमीफाइनल तक पहुंची थी, लेकिन वहां भारत ने उसे हराकर फाइनल में जगह बनाई थी। ऐसे में इंग्लैंड की टीम इस घरेलू सीरीज में बेहतर प्रदर्शन कर उस हार की भरपाई करने के इरादे से मैदान में उतरेगी। वहीं भारतीय टीम भी जीत के सिलसिले को जारी रखना चाहेगी, जिससे यह सीरीज और भी रोमांचक होने की उम्मीद है।

Tags: England Cricket TeamIndia vs England T20
Share197Tweet123Share49

Kirtika Tyagi

Kirtika Tyagi is a journalist. she is working on sub-editor post and she is expert in International, National, Health, Crime, Lifestyle, Astro beat. 

Related Posts

Ind vs Eng 3rd T20: ट्रेंट ब्रिज में मौसम पर टिकी निगाहें, क्या बारिश डालेगी खलल, पहली जीत की तलाश में टीम इंडिया

Ind vs Eng 3rd T20: ट्रेंट ब्रिज में मौसम पर टिकी निगाहें, क्या बारिश डालेगी खलल, पहली जीत की तलाश में टीम इंडिया

by Kirtika Tyagi
जुलाई 6, 2026

India vs England 3rd T20 Weather Report: श्रेयस अय्यर की कप्तानी में भारतीय टी20 टीम अब भी अपनी पहली जीत...

Ind vs Eng T20 : सीरीज के लिए इंग्लैंड टीम का ऐलान, हैरी ब्रूक संभालेंगे कमान, ऑलराउंडर जेम्स कोल्स को मिला मौका

Ind vs Eng T20 : सीरीज के लिए इंग्लैंड टीम का ऐलान, हैरी ब्रूक संभालेंगे कमान, ऑलराउंडर जेम्स कोल्स को मिला मौका

by Kirtika Tyagi
जुलाई 1, 2026

India vs England T20 Series: भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाली पांच मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज से पहले...

India vs England T20: क्या पहले मुकाबले में मौसम डालेगा खलल, वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू पर सस्पेंस

India vs England T20: क्या पहले मुकाबले में मौसम डालेगा खलल, वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू पर सस्पेंस

by Kirtika Tyagi
जुलाई 1, 2026

India vs England 1st T20: भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी-20 सीरीज का पहला मुकाबला आज इंग्लैंड...

IND vs ENG Test Series

IND vs ENG 2025: भारतीय बल्लेबाजों को मिली राहत, इंग्लैंड का ये खिलाड़ी हुआ टेस्ट से बाहर !

by Vishal Saraswat
जून 6, 2025

IND vs ENG 2025: भारत और इंग्लैंड के बीच पांच टेस्ट मैचों की सीरीज का आगाज 20 जून से हो...

Team India में हो गया बड़ा उलटफेर, इंग्लैंड के खिलाफ BCCI ने वैभव सूर्यवंशी पर लगाया दांव

Team India में हो गया बड़ा उलटफेर, इंग्लैंड के खिलाफ BCCI ने वैभव सूर्यवंशी पर लगाया दांव

by Vinod
मई 24, 2025

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। उम्र महज 14 साल पर जज्बा फौलादी। किसी सपने में भी नहीं सोचा होगा कि जिस...

Next Post
Silver Price Fall: चांदी के दाम में बड़ी गिरावट, खरीदारी और निवेश करने वालों के लिए सुनहरा मौका

Silver Price Fall: चांदी के दाम में बड़ी गिरावट, खरीदारी और निवेश करने वालों के लिए सुनहरा मौका

Lucknow Fire Tragedy Accountability

Fire Tragedy Accountability: "पापा, मुझे बचा लो..." एक पुकार, एक हादसा, सुरक्षा किसकी जवाबदेही, हर घटना के बाद क्यों दोहराई जाती है वही कहानी?

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist