Sunday, June 14, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Breaking

Rohit Sharma का ODI में ‘दबदबा’ और ‘हिटमैन’ ने शतक जड़ा, Team India ने England को हराकर ट्रॉफी पर किया कब्जा

भारत ने दूसरे वनडे मैच में इंग्लैंड को 4 विकेट से हराकर सीरीज में बनाई 2.0 की बढ़त, रोहित शर्मा ने जड़ा शतक, शुभमन गिल ने भी ठोका पचासा।

by Vinod
February 9, 2025
in Breaking, खेल, राष्ट्रीय
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली खेल ऑनलाइन डेस्क। भारत और इंग्लैंड के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज का दुसरा मुकाबला कटक के बाराबती स्टेडियम में खेला गया। बटलर एंड कंपनी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर पर 304 रन बनाए। कैप्टन रोहित शर्मा के विस्फोटक शतक और शुभमन गिल के फिफ्टी के बल पर टीम इंडिया ने इंग्लैंड को चार विकेट से हराकर सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली है।

49.5 ओवर में 304 रन का स्कोर

कटक के बाराबती स्टेडियम में एकबार फिर से इंग्लैंड के कैप्टल जॉस बटलर ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। इंग्लैंड ने सलामी बल्लेबाज बेन डकेट (65) और अनुभवी बल्लेबाज जो रूट (69) की शानदार अर्धशतकीय पारियों की बदौलत 49.5 ओवर में 304 रन का स्कोर बनाया। वहीं, भारत की ओर से रविंद्र जडेजा ने सर्वाधिक 3 विकेट झटके। कटक मैच में मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती ने डेब्यू किया। उन्हें कुलदीप यादव के स्थान पर खिलाया गया।

RELATED NEWS

Vaibhav Suryavanshi: टीम इंडिया के नए सितारे पर सबकी नजर, IPL में शानदार प्रदर्शन के बाद टीम में मिली जगह

Vaibhav Suryavanshi: टीम इंडिया के नए सितारे पर सबकी नजर, IPL में शानदार प्रदर्शन के बाद टीम में मिली जगह

June 9, 2026
Team India: श्रेयस अय्यर को मिली टीम इंडिया की कमान, 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने पहली बार बनाई जगह

Team India: श्रेयस अय्यर को मिली टीम इंडिया की कमान, 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने पहली बार बनाई जगह

June 7, 2026

66 गेंद में 81 रन की साझेदारी

फिलिप साल्ट और बेन डकेट की सलामी जोड़ी ने पहले विकेट के लिए 66 गेंद में 81 रन की साझेदारी कर इंग्लैंड को एक शानदार शुरुआत दिलाई। वरुण चक्रवर्ती ने साल्ट को 26 रन पर आउट किया। बेन डकेट को रविंद्र जडेजा ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 65 रन बनाए। जो रूट ने 72 गेंद में 6 चौकों की मदद से 69 रनों की पारी खेली। जबकि जोस बटलर 34, लियाम लिविंगस्टोन 41, आदिल राशिद 14 रन बनाए।

रवींद्र जडेजा ने झटके तीन विकेट

भारत के ओर से स्टार लेफ्ट आर्म स्पिनर रविंद्र जडेजा सबसे सफल गेंदबाज रहे। जडेजा ने 10 ओवर में सिर्फ 35 रन खर्च करते हुए 3 विकेट अपने नाम किए। उन्होंने बेन डकेट, जो रूट और जेमी ओवरटन को अपना शिकार बनाया। मोहम्मद शमी, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती और हर्षित राणा को 1-1 सफलता हाथ लगी। रवींद्र जडेजा ने दो मैचों में कुल 6 विकेट अपने नाम कर चुके हैं। फिलहाल अब उनकी नजर आखिरी वनडे मैच पर होगी। इसके बाद टीम इंडिया चैम्पियन ट्रॉफी खेलेगी।

फार्म में लौटे रोहित शर्मा

भारतीय कप्तान रोहित चैंपियंस ट्रॉफी से पहले फॉर्म में लौट आए हैं। पिछले कुछ समय से रन बनाने के लिए जूझ रहे रोहित का बल्ला कटक के बाराबाटी स्टेडियम में जमकर गरजा। रोहित ने वनडे में शतक लगाने का सूखा खत्म किया और 16 महीने बाद उनके बल्ले से सैकड़ा निकला। रोहित 90 गेंदों पर 12 चौके और सात छक्कों की मदद से 119 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें लियाम लिविंगस्टोन ने अपना शिकार बनाया। रोहित का वनडे में यह 32वां शतक है।

तब रोहित शर्मा ने बनाए थे 131 रन

रोहित शर्मा के बल्ले से वनडे में पिछला शतक अफगानिस्तान के खिलाफ 11 अक्तूबर 2023 को नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए वनडे विश्व कप के मुकाबले में निकला था। रोहित ने उस वक्त 84 गेंदों पर 131 रन बनाए थे। इसके बाद से रोहित ने 13 पारियां खेली, लेकिन वह शतक नहीं लगा पाए थे। वनडे के अलावा रोहित शर्मा का बल्ला टेस्ट मैचों में भी नहीं चला। न्यूजीलैंड और आस्ट्रेलिया के खिलाफ रोहित रन नहीं बना पाए। जिसको लेकर उन पर सवाल भी उठने शुरू हो गए थे।

वनडे वर्ल्डकप में चला था रोहित शर्मा का बल्ला

वनडे विश्व कप से लेकर अब तक रोहित शर्मा का वनडे में स्कोर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शून्य, अफगानिस्तान के खिलाफ 131, पाकिस्तान के खिलाफ 86, बांग्लादेश के खिलाफ 48, न्यूजीलैंड के खिलाफ 46, इंग्लैंड के खिलाफ 87, श्रीलंका के खिलाफ 4, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 40, नीदरलैंड्स के खिलाफ 61, न्यूजीलैंड के खिलाफ 47, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 47, श्रीलंका के खिलाफ 58, 64, 35 और इंग्लैंड के खिलाफ इस मैच से पहले नागपुर वनडे में 2 रन बनाना रहा है।

तीसरे भारतीय बल्लेबाज बने रोहित शर्मा

इसके साथ ही रोहित शर्मा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सर्वाधिक शतक लगाने वाले तीसरे भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। रोहित का यह 49वां अंतरराष्ट्रीय शतक है और उन्होंने इस मामले में राहुल द्रविड़ को पीछे छोड़ दिया है, जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 48 शतक लगाए हैं। इस सूची में सचिन तेंदुलकर 100 शतकों के साथ शीर्ष पर हैं, जबकि विराट कोहली 81 शतकों के साथ दूसरे स्थान पर हैं।

Tags: England Cricket TeamIndia vs englandIndia vs England ODI seriesIndia won the second ODIRohit SharmaTeam India
Share198Tweet124Share49

Vinod

Related Posts

Vaibhav Suryavanshi: टीम इंडिया के नए सितारे पर सबकी नजर, IPL में शानदार प्रदर्शन के बाद टीम में मिली जगह

Vaibhav Suryavanshi: टीम इंडिया के नए सितारे पर सबकी नजर, IPL में शानदार प्रदर्शन के बाद टीम में मिली जगह

by Kirtika Tyagi
June 9, 2026

Cricket News: भारतीय क्रिकेट में एक नया नाम तेजी से चर्चा में है। सिर्फ 15 साल के सलामी बल्लेबाज वैभव...

Team India: श्रेयस अय्यर को मिली टीम इंडिया की कमान, 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने पहली बार बनाई जगह

Team India: श्रेयस अय्यर को मिली टीम इंडिया की कमान, 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने पहली बार बनाई जगह

by Kirtika Tyagi
June 7, 2026

Team India Squad Announced: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने शनिवार को कई अहम टूर्नामेंट और सीरीज के लिए भारतीय...

India N Z Tour: भारत-न्यूजीलैंड के बीच 12 मैचों की बड़ी जंग, रोहित-विराट पर रहेंगी सभी की निगाहें

India N Z Tour: भारत-न्यूजीलैंड के बीच 12 मैचों की बड़ी जंग, रोहित-विराट पर रहेंगी सभी की निगाहें

by Kirtika Tyagi
June 4, 2026

Team India New Zealand Tour: भारत और न्यूजीलैंड के बीच इस साल अक्टूबर से दिसंबर के दौरान एक बड़ी क्रिकेट...

Spin Bowling Coach: कौन बना टीम इंडिया के नए स्पिन बॉलिंग कोच, अफगानिस्तान टेस्ट से होगी नई शुरुआत

Spin Bowling Coach: कौन बना टीम इंडिया के नए स्पिन बॉलिंग कोच, अफगानिस्तान टेस्ट से होगी नई शुरुआत

by Kirtika Tyagi
June 4, 2026

BCCI Announces Big Appointment: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने आईपीएल 2026 के समाप्त होने के दो दिन बाद एक...

IPL 2026: टीम इंडिया की ओपनिंग पर कई युवा बल्लेबाजों ने ठोकी दावेदारी, चयनकर्ताओं के सामने बड़ी चुनौती

IPL 2026: टीम इंडिया की ओपनिंग पर कई युवा बल्लेबाजों ने ठोकी दावेदारी, चयनकर्ताओं के सामने बड़ी चुनौती

by Kirtika Tyagi
June 4, 2026

Competition For Opening Spot: आईपीएल 2026 खत्म होते-होते भारतीय क्रिकेट को कई नए और दमदार ओपनर मिल गए हैं। कुछ...

Next Post
कौन हैं किन्नर जगद्गुरु Himangi Sakhi, जिन पर हुआ जानलेवा हमला , घटना के बाद क्यों उछला Mamta Kulkurni का नाम

कौन हैं किन्नर जगद्गुरु Himangi Sakhi, जिन पर हुआ जानलेवा हमला , घटना के बाद क्यों उछला Mamta Kulkurni का नाम

Lucknow airport closure impact

Lucknow CCS Airport कितने महीने तक मरम्मत के लिए दिन में रहेगा बंद , क्या इससे हवाई सफ़र होगा महंगा

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist