शनिवार, सितम्बर 26, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

CM Yogi Adityanath की हाथरस सभा को लेकर प्रशासन अलर्ट, गर्मी से बचाव के विशेष इंतजाम

हाथरस में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जनसभा भीषण गर्मी के बीच आयोजित होगी। 44 डिग्री तापमान के अनुमान को देखते हुए प्रशासन ने 200 कूलर, 1000 पंखे और ORS युक्त पानी की व्यवस्था की है। बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और लाभार्थियों को सभा में लाने की तैयारी की गई है।

by Sadaf Farooqui
जून 27, 2026
in उत्तर प्रदेश
Share on FacebookShare on Twitter

उत्तर प्रदेश के हाथरस में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जनसभा रविवार को आयोजित होने जा रही है। हालांकि, इस दौरान भीषण गर्मी प्रशासन और भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए बड़ी चुनौती बनी हुई है। मौसम विभाग के अनुसार, सभा के समय तापमान 44 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच सकता है। ऐसे में प्रशासन ने गर्मी से बचाव के लिए विशेष इंतजाम किए हैं।

गर्मी से राहत के लिए विशेष व्यवस्था

जनसभा में आने वाले लोगों को लू और गर्मी से बचाने के लिए 200 कूलर और करीब 1000 पंखों की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा ORS युक्त पेयजल उपलब्ध कराया जाएगा ताकि लोगों को डिहाइड्रेशन की समस्या न हो।

RELATED NEWS

Delhi Meeting : योगी दिल्ली पहुंचे, मोदी से मिले, नितिन नबीन से मुलाकात में क्या राज्यसभा चुनाव पर चर्चा संभव

सितम्बर 26, 2026
Rain Alert : यूपी में भारी बारिश से सीएम योगी सख्त, 24 घंटे में नुकसान का आकलन और मुआवजे का आदेश

Rain Alert : यूपी में भारी बारिश से सीएम योगी सख्त, 24 घंटे में नुकसान का आकलन और मुआवजे का आदेश

सितम्बर 25, 2026

बड़ी संख्या में जुटेंगे कार्यकर्ता और लाभार्थी

सभा में करीब 15 से 20 हजार कार्यकर्ताओं और लाभार्थियों के पहुंचने की संभावना जताई जा रही है। विभिन्न ब्लॉकों से आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आशा कार्यकर्ता, पंचायत सहायकों और स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को बसों के माध्यम से सभा स्थल तक लाया जाएगा।

कंट्रोल रूम से होगी निगरानी

जिले के विकास भवन स्थित सभागार में विशेष कंट्रोल रूम बनाया गया है। जिलाधिकारी अतुल वत्स के निर्देश पर एसडीएम लवगीत कौर को इसका प्रभारी बनाया गया है। जिला कार्यक्रम अधिकारी धीरेंद्र उपाध्याय उनके सहयोगी के रूप में तैनात हैं। विभिन्न ब्लॉकों से आने वाले लोगों की निगरानी के लिए कर्मचारियों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

लाभार्थियों को करेंगे सम्मानित

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ विभिन्न सरकारी योजनाओं के 39 लाभार्थियों को मंच से सम्मानित करेंगे। इसके साथ ही सभा स्थल और आसपास सफाई व्यवस्था बनाए रखने के लिए करीब 200 सफाई कर्मियों की ड्यूटी भी लगाई गई है।

भीषण गर्मी के बावजूद प्रशासन और भाजपा संगठन जनसभा को सफल बनाने के लिए पूरी तैयारी में जुटे हुए हैं। सुरक्षा, पेयजल, स्वास्थ्य और यातायात व्यवस्था को लेकर भी विशेष इंतजाम किए गए हैं।

Tags: bjp rallyhathrasYogi Adityanath
Share196Tweet123Share49

Sadaf Farooqui

Related Posts

Delhi Meeting : योगी दिल्ली पहुंचे, मोदी से मिले, नितिन नबीन से मुलाकात में क्या राज्यसभा चुनाव पर चर्चा संभव

by SYED BUSHRA
सितम्बर 26, 2026

Yogi Adityanath Delhi Meeting: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को दिल्ली पहुंचे। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात...

Rain Alert : यूपी में भारी बारिश से सीएम योगी सख्त, 24 घंटे में नुकसान का आकलन और मुआवजे का आदेश

Rain Alert : यूपी में भारी बारिश से सीएम योगी सख्त, 24 घंटे में नुकसान का आकलन और मुआवजे का आदेश

by SYED BUSHRA
सितम्बर 25, 2026

UP Heavy Rain Alert:उत्तर प्रदेश में गुरुवार से लगातार हो रही बारिश के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को...

Azamgarh Shambhupur Murder Case

Justice Appeal : पांच मौतों के बाद अरविंद की भतीजी ने सीएम योगी से मांगा न्याय, उठाए पुलिस पर सवाल

by SYED BUSHRA
सितम्बर 25, 2026

Azamgarh Shambhupur Murder Case:आजमगढ़ के शंभूपुर गहजी गांव में हुई पांच मौतों के बाद मामला अब पुलिस कार्रवाई और पुराने...

Farmer Loan Scheme Uttar Pradesh

Farmer Scheme : चुनावी वर्ष में योगी ने खोला खजाना, किसानों को मिलेगा 6 लाख का ऋण, ब्याज दर सिर्फ…..

by SYED BUSHRA
सितम्बर 23, 2026

Farmer Loan Scheme Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश सरकार किसानों को खेती और उससे जुड़े कामों के लिए सस्ता कर्ज उपलब्ध कराने...

UP Job Maha Abhiyan 2026

UP News: एक लाख युवाओं को नौकरी देने का लक्ष्य, आज 818 अभ्यर्थियों को मिलेंगे नियुक्ति पत्र

by SYED BUSHRA
सितम्बर 19, 2026

 UP Job Maha Abhiyan 2026: उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले युवाओं को रोजगार देने की दिशा में प्रदेश...

Next Post
IND vs IRE: आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 में वैभव सूर्यवंशी को मौका क्यों नहीं मिला? श्रेयस अय्यर ने बताई वजह

IND vs IRE: आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 में वैभव सूर्यवंशी को मौका क्यों नहीं मिला? श्रेयस अय्यर ने बताई वजह

IND vs IRE: आयरलैंड ने रचा इतिहास, भारत को हराकर दर्ज की पहली टी20 जीत

IND vs IRE: आयरलैंड ने रचा इतिहास, भारत को हराकर दर्ज की पहली टी20 जीत

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In