गुरूवार, अक्टूबर 1, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Russia Attacks Kyiv: यूक्रेन की राजधानी में कई घंटे तक गूंजते रहे धमाके, लोगों ने मेट्रो स्टेशनों में बिताई रात, 34 लोग घायल

रूस ने एक बार फिर यूक्रेन की राजधानी कीव पर मिसाइल और ड्रोन से बड़ा हमला किया। हमले में 34 लोग घायल हुए और कई इमारतों को नुकसान पहुंचा। लोगों ने सुरक्षा के लिए मेट्रो स्टेशनों में शरण ली।

by Kirtika Tyagi
जुलाई 2, 2026
in विदेश
Share on FacebookShare on Twitter

Russia Attacks Kyiv: रूस और यूक्रेन के बीच चल रहा युद्ध लगभग चार साल पूरा करने की ओर बढ़ रहा है, लेकिन अब तक इसका कोई स्थायी समाधान नहीं निकल पाया है। इसी बीच रूस ने एक बार फिर यूक्रेन की राजधानी कीव पर बड़ा हमला किया। इस दौरान बैलिस्टिक मिसाइल, क्रूज मिसाइल और ड्रोन का इस्तेमाल किया गया। हमले के बाद कई घंटों तक राजधानी में लगातार तेज धमाकों की आवाजें सुनाई देती रहीं, जिससे पूरे शहर में दहशत का माहौल बन गया।

28 जगहों पर हुआ भारी नुकसान

यूक्रेन के अधिकारियों के मुताबिक, इस हमले में कीव के अलग-अलग हिस्सों में कुल 28 स्थानों को नुकसान पहुंचा है। सबसे ज्यादा असर रिहायशी इमारतों और दूसरी जरूरी इमारतों पर पड़ा। कई मकान क्षतिग्रस्त हो गए, जबकि कुछ इमारतों में आग भी लग गई। कीव के मेयर ने बताया कि इस हमले में कम से कम 34 लोग घायल हुए हैं। घायलों का इलाज अस्पतालों में किया जा रहा है।

RELATED NEWS

Russia Recruitment : जेलेंस्की का दावा, रूस ने 47 देशों के नागरिक जंग में झोंके; 51 भारतीयों की मौत

Russia Recruitment : जेलेंस्की का दावा, रूस ने 47 देशों के नागरिक जंग में झोंके; 51 भारतीयों की मौत

सितम्बर 24, 2026
Lakshmi Mittal Ukraine Steel Plant Attack

Russia Strike: भारतीय कारोबारी के यूक्रेन स्टील प्लांट पर रूसी मिसाइल हमला, उत्पादन पर पड़ा असर, 2 की मौत

अगस्त 17, 2026

लोगों ने मेट्रो स्टेशनों में ली शरण

हमले की चेतावनी मिलते ही यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने लोगों से सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील की। इसके बाद बड़ी संख्या में नागरिक मेट्रो स्टेशनों में पहुंच गए और पूरी रात वहीं बिताई। शहर के कई इलाकों में होटल, मकान और दूसरी इमारतों को नुकसान पहुंचा। कुछ स्थानों पर इमारतें आंशिक रूप से गिर गईं, जिससे कई लोग मलबे में फंस गए। राहत और बचाव दल ने मौके पर पहुंचकर लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने का अभियान शुरू किया।

कीव के आसपास के इलाकों में भी असर

हमले का असर केवल राजधानी तक सीमित नहीं रहा। कीव के आसपास के पांच जिलों में भी नुकसान की खबरें सामने आई हैं। हालांकि, इन इलाकों में किसी के मारे जाने की पुष्टि नहीं हुई है। पिछले कुछ हफ्तों से रूस ने कीव पर हमलों की रफ्तार बढ़ा दी है। वहीं, यूक्रेन भी लंबी दूरी के ड्रोन के जरिए रूस के सैन्य ठिकानों और ऊर्जा केंद्रों को निशाना बना रहा है।

राहत कार्य जारी, दुनिया की नजरें हालात पर

इस ताजा हमले के बाद कीव के सामने राहत और पुनर्निर्माण की बड़ी चुनौती खड़ी हो गई है। कई देशों ने रूस के इस हमले की आलोचना की है और हालात पर चिंता जताई है। वहीं, खबर लिखे जाने तक रूस की ओर से इस हमले को लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया था। युद्ध लगातार लंबा खिंचता जा रहा है, जिससे दोनों देशों के आम नागरिकों की मुश्किलें भी लगातार बढ़ती जा रही हैं।

Tags: Kyiv Attackrussia ukraine war
Share196Tweet123Share49

Kirtika Tyagi

Kirtika Tyagi is a journalist. she is working on sub-editor post and she is expert in International, National, Health, Crime, Lifestyle, Astro beat. 

Related Posts

Russia Recruitment : जेलेंस्की का दावा, रूस ने 47 देशों के नागरिक जंग में झोंके; 51 भारतीयों की मौत

Russia Recruitment : जेलेंस्की का दावा, रूस ने 47 देशों के नागरिक जंग में झोंके; 51 भारतीयों की मौत

by Kirtika Tyagi
सितम्बर 24, 2026

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने रूस पर दूसरे देशों के नागरिकों को बहला-फुसलाकर रूस-यूक्रेन युद्ध में शामिल करने का...

Lakshmi Mittal Ukraine Steel Plant Attack

Russia Strike: भारतीय कारोबारी के यूक्रेन स्टील प्लांट पर रूसी मिसाइल हमला, उत्पादन पर पड़ा असर, 2 की मौत

by Kirtika Tyagi
अगस्त 17, 2026

Russia Attack: रूस और यूक्रेन के बीच जारी जंग में एक बड़े औद्योगिक ठिकाने पर मिसाइल हमला हुआ है। भारतीय...

Russia-Ukraine War : युद्ध फिर भड़का, ट्रंप पर जेलेंस्की का बड़ा आरोप, रूस ने दागी 27 मिसाइल, काला सागर में यूक्रेन का पलटवार

Russia-Ukraine War : युद्ध फिर भड़का, ट्रंप पर जेलेंस्की का बड़ा आरोप, रूस ने दागी 27 मिसाइल, काला सागर में यूक्रेन का पलटवार

by Kirtika Tyagi
अगस्त 2, 2026

Russia-Ukraine War: रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध एक बार फिर बेहद खतरनाक मोड़ पर पहुंच गया है। यूक्रेन...

Russia Ukraine War Update: पुतिन ने पहली बार माना ऊर्जा ढांचे को हुआ नुकसान, दिए बातचीत के संकेत, सैन्य लक्ष्य बरकरार

Russia Ukraine War Update: पुतिन ने पहली बार माना ऊर्जा ढांचे को हुआ नुकसान, दिए बातचीत के संकेत, सैन्य लक्ष्य बरकरार

by Kirtika Tyagi
जून 30, 2026

Russia Ukraine War Update: रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध के दौरान पहली बार रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने...

EU’s New Sanctions: रूस के खिलाफ EU की 21वें प्रतिबंध पैकेज की तैयारी, भारत की कई  कंपनियां आयेंगी इसके दायरे में निकल जायेगा दिवाला

EU’s New Sanctions: रूस के खिलाफ EU की 21वें प्रतिबंध पैकेज की तैयारी, भारत की कई कंपनियां आयेंगी इसके दायरे में निकल जायेगा दिवाला

by Kirtika Tyagi
जून 10, 2026

EU's New Sanctions Package Against Russia: रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध के बीच यूरोपीय संघ (EU) ने रूस...

Next Post
Amarnath Yatra 2026 Tips

Amarnath Yatra 2026 : पहली बार जा रहे हैं? बाबा बर्फानी की यात्रा पर, जानिए सही तैयारी, जरूरी दस्तावेज, स्वास्थ्य जांच और सावधानी

Power Cut : सीतापुर में बारिश, आंधी  से बिजली व्यवस्था चरमराई, 1975 गांवों की सप्लाई ठप,घंटों गुल रही बिजली, पेयजल को तरसे लोग

Power Cut : सीतापुर में बारिश, आंधी से बिजली व्यवस्था चरमराई, 1975 गांवों की सप्लाई ठप,घंटों गुल रही बिजली, पेयजल को तरसे लोग

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In