शनिवार, अगस्त 22, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home उत्तर प्रदेश

Hapur News: कहानी पूरी फ़िल्मी है, सुहागरात पर दुल्हन ने दूल्हे को दी मौत की धमकी, पति ने तीन दिन बाद प्रेमी को बुलाकर सौंपा

हापुड़ में शादी के बाद दुल्हन ने पति के साथ रहने से इनकार कर खुद को प्रेमी का बताया। परिवारों के बीच बातचीत के बाद पति ने तीन दिन में उसे प्रेमी के साथ भेज दिया और कानूनी सुरक्षा के लिए पुलिस को सूचना दी।

by SYED BUSHRA
जुलाई 6, 2026
in उत्तर प्रदेश
Hapur Bride Lover Marriage Case
Share on FacebookShare on Twitter

Bride Leaves Husband for Lover: उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां 25 जून 2026 को मेरठ की एक युवती और हापुड़ के एक युवक की पूरे रीति-रिवाज के साथ शादी हुई थी। शादी के बाद जब दुल्हन ससुराल पहुंची, तो परिवार में खुशियों का माहौल था। लेकिन सुहागरात पर जो हुआ, उसने सभी को हैरान कर दिया।

दुल्हन ने पति के साथ रहने से किया इनकार

बताया गया कि जब दूल्हा कमरे में पहुंचा, तो दुल्हन ने उसे अपने पास आने से साफ मना कर दिया। उसने कहा कि वह किसी और से प्यार करती है और उसी के साथ अपना जीवन बिताना चाहती है। दुल्हन ने यह भी कहा कि वह अपने प्रेमी की है और कोई दूसरा उसे हाथ न लगाए। इतना ही नहीं, उसने पति को कथित तौर पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी भी दी। इसके बाद वह परिवार के सामने ही अपने प्रेमी से फोन पर बात करती रही।

RELATED NEWS

Banda Borewell Gas Death

Banda News: एक को बचाने दूसरा गया दोनों काल के गाल में समाये, बोरवेल में जहरीली गैस से दो किसानों की मौत

अगस्त 22, 2026
लखनऊ में ट्रिपल मर्डर से सनसनी, बैंककर्मी ने पत्नी और बहन को मारा, फिर खुद को मारी गोली करी आत्महत्या

लखनऊ में ट्रिपल मर्डर से सनसनी, बैंककर्मी ने पत्नी और बहन को मारा, फिर खुद को मारी गोली करी आत्महत्या

अगस्त 20, 2026

मायके वालों ने नहीं लिया जिम्मा

दुल्हन की बात सुनकर दूल्हा और उसका परिवार परेशान हो गया। उन्होंने तुरंत युवती के मायके वालों को पूरी जानकारी दी। लेकिन आरोप है कि लड़की के परिवार ने उसे वापस ले जाने की बजाय कहा कि उसे खुद उनके घर छोड़ दिया जाए। दूल्हे के परिवार ने बिना किसी व्यवस्था के युवती को भेजने से इनकार कर दिया और आगे का रास्ता तलाशने लगा।

तीन दिन बाद प्रेमी को बुलाकर सौंपा

शादी के केवल तीन दिन बाद, यानी 28 जून को दूल्हे ने बड़ा फैसला लिया। उसने युवती के प्रेमी से संपर्क किया और उसे अपने घर बुलाया। इसके बाद दोनों पक्षों की मौजूदगी में दुल्हन को उसके प्रेमी के साथ जाने दिया गया। परिवार का कहना था कि वे किसी तरह का विवाद या तनाव नहीं चाहते थे, इसलिए आपसी सहमति से यह कदम उठाया गया।

कानूनी सुरक्षा के लिए पुलिस को दी सूचना

दुल्हन के जाने के बाद दूल्हे और उसके पिता ने भविष्य में किसी तरह के कानूनी विवाद से बचने के लिए हापुड़ के महिला थाने में लिखित सूचना दी। पुलिस को पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी गई, ताकि बाद में किसी तरह की गलतफहमी या झूठे आरोप की स्थिति न बने।

पुलिस ने बताई पूरी स्थिति

महिला थाना प्रभारी अरुणा राय के अनुसार, युवती पहले से किसी अन्य युवक से प्रेम करती थी। लेकिन परिवार की इच्छा से उसकी शादी दूसरे युवक से कर दी गई। बाद में दोनों परिवारों और संबंधित लोगों की सहमति से मामला शांतिपूर्ण तरीके से सुलझा लिया गया। फिलहाल किसी पक्ष की ओर से कोई विवाद सामने नहीं आया है।

Tags: hapur NewsUttar Pradesh News
Share197Tweet123Share49

SYED BUSHRA

Related Posts

Banda Borewell Gas Death

Banda News: एक को बचाने दूसरा गया दोनों काल के गाल में समाये, बोरवेल में जहरीली गैस से दो किसानों की मौत

by SYED BUSHRA
अगस्त 22, 2026

Banda Borewell Gas Death:उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में बोरवेल की मरम्मत के दौरान हुए हादसे में दो किसानों की...

लखनऊ में ट्रिपल मर्डर से सनसनी, बैंककर्मी ने पत्नी और बहन को मारा, फिर खुद को मारी गोली करी आत्महत्या

लखनऊ में ट्रिपल मर्डर से सनसनी, बैंककर्मी ने पत्नी और बहन को मारा, फिर खुद को मारी गोली करी आत्महत्या

by SYED BUSHRA
अगस्त 20, 2026

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में गुरुवार को सनसनीखेज वारदात ने लोगों को दहला दिया। गोमतीनगर इलाके में एक बैंककर्मी...

shahjahanpur sarraf umesh gupta death police raid case investigation

Shahjahanpur News: पुलिस दबिश के बाद सर्राफ की संदिग्ध मौत, छह पुलिसकर्मियों पर हत्या का मुकदमा दर्ज

by Kirtika Tyagi
अगस्त 20, 2026

 Shahjahanpur Sarraf Death:शाहजहांपुर के निगोही में चोरी के जेवरात खरीदने के मामले में वांछित सर्राफा व्यापारी उमेश गुप्ता उर्फ गुड्डू...

Kanpur Woman Murder Case

Kanpur Crime: रिश्तो का क़त्ल, सड़क हादसा समझी गई महिला की मौत निकली हत्या, किसने रची थी साजिश, हुआ खुलासा

by SYED BUSHRA
अगस्त 20, 2026

Accident Mystery Solved: कानपुर के सचेंडी थाना क्षेत्र में करीब एक साल पहले हुई 32 वर्षीय सीमा देवी की मौत...

Ghaziabad Murder Case

Ghaziabad Crime:शराब के लिए 20 रुपए नहीं दिए तो दोस्त ने घोंपा चाकू, दो छोटे बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

by SYED BUSHRA
अगस्त 20, 2026

Ghaziabad Murder Case:गाजियाबाद के शालीमार गार्डन थाना क्षेत्र में बुधवार दोपहर महज 20 रुपए को लेकर हुए विवाद में एक...

Next Post
Ketan Agrawal Viral Claims

Viral Claims: क्राइम वेब सीरीज जैसी कहानी, प्यार, धोखा और हत्या, इंटरनेट पर चेतन के वायरल पोस्ट, चैट्स ने खड़े किए कई नए सवाल

Blood Test for Cancer : भारत पहुंची नई जांच तकनीक, एक ब्लड टेस्ट से 10 तरह के कैंसर की होगी पहचान

Blood Test for Cancer : भारत पहुंची नई जांच तकनीक, एक ब्लड टेस्ट से 10 तरह के कैंसर की होगी पहचान

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist