मंगलवार, जुलाई 7, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home खेल

FIFA World Cup 2026: स्पेन ने रोका पुर्तगाल का सफर, भावुक हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो, बोले जल्दबाजी में संन्यास का फैसला नहीं

फीफा विश्व कप 2026 के नॉकआउट मुकाबले में स्पेन ने पुर्तगाल को 1-0 से हराकर बाहर कर दिया। हार के बाद क्रिस्टियानो रोनाल्डो भावुक दिखे और कहा कि वह अभी संन्यास को लेकर कोई जल्दबाजी नहीं करेंगे।

by Kirtika Tyagi
जुलाई 7, 2026
in खेल
Share on FacebookShare on Twitter

FIFA World Cup 2026 में पुर्तगाल का सफर समाप्त हो गया। नॉकआउट मुकाबले में स्पेन ने आखिरी पलों में गोल कर 1-0 से जीत दर्ज की और पुर्तगाल को टूर्नामेंट से बाहर कर दिया। दोनों टीमों के बीच मुकाबला बेहद रोमांचक रहा। लंबे समय तक दोनों टीमें गोल नहीं कर सकीं, लेकिन अंत में स्पेन ने मौका भुनाकर जीत अपने नाम कर ली।

रोनाल्डो पर टिकी रहीं सबकी निगाहें

इस मुकाबले के बाद सबसे ज्यादा चर्चा पुर्तगाल के दिग्गज खिलाड़ी Cristiano Ronaldo की रही। 41 वर्षीय रोनाल्डो पहले ही कह चुके थे कि यह उनका आखिरी विश्व कप होगा। हार के बाद वह काफी भावुक नजर आए और मैदान से बाहर जाते समय उनकी निराशा साफ दिखाई दी। हालांकि, उन्होंने साफ कहा कि वह अपने भविष्य और संन्यास को लेकर कोई जल्दबाजी में फैसला नहीं करेंगे।

RELATED NEWS

FIFA World Cup 2026: आखिरी मिनट में बदला मैच का नतीजा, स्पेन ने पुर्तगाल को हरा क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह

FIFA World Cup 2026: आखिरी मिनट में बदला मैच का नतीजा, स्पेन ने पुर्तगाल को हरा क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह

जुलाई 7, 2026
FIFA World Cup 2026: बेल्जियम ने अमेरिका को 4-1 रौंद कर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई , अब स्पेन से होगी टक्कर

FIFA World Cup 2026: बेल्जियम ने अमेरिका को 4-1 रौंद कर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई , अब स्पेन से होगी टक्कर

जुलाई 7, 2026

हार के बाद क्या बोले रोनाल्डो

मैच खत्म होने के बाद रोनाल्डो ने कहा कि किसी बड़े टूर्नामेंट से इस तरह बाहर होना हमेशा दुख देता है। उन्होंने कहा कि पूरी टीम ने अपनी ओर से पूरा प्रयास किया और अच्छा खेल दिखाया। उनके मुताबिक, मैच किसी भी टीम के पक्ष में जा सकता था, लेकिन नतीजा स्पेन के हक में गया। उन्होंने कहा कि अब टीम को इस हार से सीख लेकर आगे बढ़ना होगा और भविष्य की तैयारियों पर ध्यान देना चाहिए।

भावुक होकर साझा की अपनी बात

रोनाल्डो ने कहा, “इस तरह विश्व कप से बाहर होना दुखद है। मैंने अपनी तरफ से कोई कमी नहीं छोड़ी और यही बात मुझे संतोष देती है। यह मेरा आखिरी विश्व कप था, लेकिन अब मैं अपने परिवार के साथ समय बिताऊंगा और शांति से आगे के बारे में सोचूंगा। मैं कभी भी भावनाओं में आकर कोई फैसला नहीं लेता, इसलिए अभी संन्यास पर कुछ कहना जल्दबाजी होगी।”

पुर्तगाल के लिए यादगार रहा करियर

अपने शानदार अंतरराष्ट्रीय करियर को याद करते हुए रोनाल्डो ने कहा कि उन्होंने पुर्तगाल को कई ऐतिहासिक सफलताएं दिलाई हैं। उन्होंने बताया कि उनके आने से पहले पुर्तगाल ने कोई बड़ा अंतरराष्ट्रीय खिताब नहीं जीता था। उनकी कप्तानी में टीम ने 2016 में यूरोपीय चैंपियनशिप जीतकर इतिहास रचा। रोनाल्डो ने कहा कि यह उपलब्धि उनके लिए विश्व कप जीतने जितनी ही खास है। विश्व कप का सफर भले ही खत्म हो गया हो, लेकिन फुटबॉल में उनका योगदान हमेशा याद रखा जाएगा।

Tags: Cristiano RonaldoFIFA WORLD CUP 2026
Share196Tweet123Share49

Kirtika Tyagi

Kirtika Tyagi is a journalist. she is working on sub-editor post and she is expert in International, National, Health, Crime, Lifestyle, Astro beat. 

Related Posts

FIFA World Cup 2026: आखिरी मिनट में बदला मैच का नतीजा, स्पेन ने पुर्तगाल को हरा क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह

FIFA World Cup 2026: आखिरी मिनट में बदला मैच का नतीजा, स्पेन ने पुर्तगाल को हरा क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह

by Kirtika Tyagi
जुलाई 7, 2026

FIFA World Cup 2026: फीफा विश्व कप 2026 के नॉकआउट मुकाबले में स्पेन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पुर्तगाल को...

FIFA World Cup 2026: बेल्जियम ने अमेरिका को 4-1 रौंद कर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई , अब स्पेन से होगी टक्कर

FIFA World Cup 2026: बेल्जियम ने अमेरिका को 4-1 रौंद कर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई , अब स्पेन से होगी टक्कर

by Kirtika Tyagi
जुलाई 7, 2026

FIFA World Cup 2026 के नॉकआउट मुकाबले में बेल्जियम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अमेरिका को 4-1 से हराकर टूर्नामेंट...

FIFA World Cup : क्वार्टर फाइनल में होगी यूरोप की दो मजबूत टीमों की टक्कर, सेमीफाइनल की दौड़ हुई और रोमांचक

FIFA World Cup : क्वार्टर फाइनल में होगी यूरोप की दो मजबूत टीमों की टक्कर, सेमीफाइनल की दौड़ हुई और रोमांचक

by Kirtika Tyagi
जुलाई 6, 2026

FIFA World Cup 2026 Quarter Final: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के राउंड ऑफ 16 में सबसे बड़ा उलटफेर करते हुए...

FIFA World Cup 2026: नॉर्वे से हार ब्राजील टूर्नामेंट से बाहर, आंसुओं के साथ खत्म हुआ नेमार का विश्व कप सफर

FIFA World Cup 2026: नॉर्वे से हार ब्राजील टूर्नामेंट से बाहर, आंसुओं के साथ खत्म हुआ नेमार का विश्व कप सफर

by Kirtika Tyagi
जुलाई 6, 2026

FIFA World Cup 2026: ब्राजील के स्टार फुटबॉलर नेमार जूनियर के लिए यादगार नहीं बन सका। अनुभवी कोच कार्लो एंसेलोटी...

FIFA World Cup: 10 खिलाड़ियों के साथ खेल इंग्लैंड ने मेक्सिको को हराया, अब क्वार्टर फाइनल में नॉर्वे से होगा मुकाबला

FIFA World Cup: 10 खिलाड़ियों के साथ खेल इंग्लैंड ने मेक्सिको को हराया, अब क्वार्टर फाइनल में नॉर्वे से होगा मुकाबला

by Kirtika Tyagi
जुलाई 6, 2026

FIFA World Cup 2026 Round of 16: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के राउंड ऑफ 16 में इंग्लैंड ने मेजबान मेक्सिको...

Next Post
FIFA World Cup 2026: आखिरी मिनट में बदला मैच का नतीजा, स्पेन ने पुर्तगाल को हरा क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह

FIFA World Cup 2026: आखिरी मिनट में बदला मैच का नतीजा, स्पेन ने पुर्तगाल को हरा क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह

Indonesia Honor PM Modi: इंडोनेशिया ने पीएम मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, भारत के रिश्तों को मिली नई मजबूती

Indonesia Honor PM Modi: इंडोनेशिया ने पीएम मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, भारत के रिश्तों को मिली नई मजबूती

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist