सोमवार, जुलाई 13, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home उत्तर प्रदेश

Tragic River Drowning: प्रयागराज में दर्दनाक हादसा, मां शीतला धाम मेले में यमुना में डूबने से 14 वर्षीय किशोर की मौत

प्रयागराज के मां शीतला धाम मेले में यमुना नदी में स्नान के दौरान 14 वर्षीय रितिक की डूबने से मौत हो गई। बारिश से बढ़े जलस्तर और तैरना न आने के कारण यह दर्दनाक हादसा हुआ।

by SYED BUSHRA
जुलाई 13, 2026
in उत्तर प्रदेश
Share on FacebookShare on Twitter

Tragic River Drowning: प्रयागराज के यमुनापार क्षेत्र में सोमवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। घूरपुर थाना क्षेत्र के सारीपुर स्थित मां शीतला धाम मेले में यमुना नदी में स्नान के दौरान 14 वर्षीय किशोर की डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद मेले में अफरा-तफरी मच गई। काफी देर तक चले खोज अभियान के बाद किशोर को नदी से बाहर निकाला गया, लेकिन अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

डांडी गांव का रहने वाला था रितिक

मृतक की पहचान नैनी थाना क्षेत्र के डांडी गांव निवासी 14 वर्षीय रितिक के रूप में हुई है। वह अपने पिता पूर्णवासी भारतीय और मां गीता के साथ मां शीतला धाम में दर्शन और पूजा करने आया था। दर्शन से पहले परिवार यमुना नदी में स्नान करने पहुंचा। उस समय बड़ी संख्या में श्रद्धालु नदी में स्नान कर रहे थे और किनारे कई नावें भी लगी हुई थीं।

RELATED NEWS

Lucknow Kanpur Expressway Inauguration

UP News: आज जनता को समर्पित होगा लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे, सफर होगा तेज और आसान

जुलाई 12, 2026
Lucknow Kanpur Expressway Inauguration

Inauguration: घंटे का सफर तय होगा मिनट में, एक्सप्रेसवे का इंतजार खत्म, 13 जुलाई को योगी और राजनाथ करेंगे उद्घाटन

जुलाई 11, 2026

तैरना नहीं आता था, गहरे पानी में डूबा

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार रितिक एक नाव पर चढ़ गया और वहीं से यमुना नदी में कूदकर स्नान करने लगा। उसे तैरना नहीं आता था। लगातार हो रही बारिश के कारण यमुना नदी का जलस्तर पहले से काफी बढ़ा हुआ था। पानी की गहराई का सही अंदाजा नहीं लग पाने के कारण वह गहरे पानी में चला गया और देखते ही देखते डूबने लगा। आसपास मौजूद लोगों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन वह नजरों से ओझल हो गया।

भीड़ और जाम के कारण अस्पताल पहुंचने में हुई देरी

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों ने किशोर की तलाश शुरू कर दी। करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद उसे नदी से बाहर निकाला गया। इसी दौरान घूरपुर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। मेले में भारी भीड़ और सड़क पर लगे जाम की वजह से किशोर को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चाका ले जाने में काफी समय लग गया। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

चार बहनों का इकलौता भाई था रितिक

रितिक अपने परिवार का इकलौता बेटा था और उसकी चार बड़ी बहनें हैं। वह कक्षा सात का छात्र था। बेटे की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा और घर में मातम छा गया। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया, जिसके बाद परिवार अंतिम संस्कार के लिए शव लेकर घर लौट गया। इस हादसे ने एक बार फिर बरसात के मौसम में बढ़े नदी के जलस्तर के बीच सावधानी बरतने की जरूरत को उजागर किया है।

Tags: Prayagraj NewsUttar Pradesh News
Share196Tweet123Share49

SYED BUSHRA

Related Posts

Lucknow Kanpur Expressway Inauguration

UP News: आज जनता को समर्पित होगा लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे, सफर होगा तेज और आसान

by SYED BUSHRA
जुलाई 12, 2026

Lucknow Kanpur Expressway Inauguration:उत्तर प्रदेश के दो प्रमुख शहर लखनऊ और कानपुर के बीच यात्रा करने वाले लाखों लोगों का...

Lucknow Kanpur Expressway Inauguration

Inauguration: घंटे का सफर तय होगा मिनट में, एक्सप्रेसवे का इंतजार खत्म, 13 जुलाई को योगी और राजनाथ करेंगे उद्घाटन

by SYED BUSHRA
जुलाई 11, 2026

Lucknow Kanpur Expressway Inauguration: लखनऊ और कानपुर के बीच सफर करने वाले लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी है। 13 जुलाई...

U P Plantation Drive: एक पेड़ मां के नाम’ पौधारोपण अभियान, स्कूलों, कॉलेजों में लगाए जाएंगे 32 लाख से ज्यादा पौधे बनेगा रिकॉर्ड

U P Plantation Drive: एक पेड़ मां के नाम’ पौधारोपण अभियान, स्कूलों, कॉलेजों में लगाए जाएंगे 32 लाख से ज्यादा पौधे बनेगा रिकॉर्ड

by SYED BUSHRA
जुलाई 11, 2026

Uttar Pradesh Plantation Drive: उत्तर प्रदेश में 12 जुलाई को बड़े स्तर पर पौधारोपण अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान के...

road accident 2026

Greater Noida West: ड्राइविंग सीख रही महिला की कार बच्चों पर चढ़ी, पांच घायल, एक बच्ची की हालत गंभीर

by SYED BUSHRA
जुलाई 8, 2026

Greater Noida West Car Hits School Children:ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित पंचशील ग्रीन्स-2 सोसायटी के बाहर बुधवार सुबह एक दर्दनाक हादसा...

Amroha Road Accident : दो बाइकों की भीषण टक्कर में तीन युवकों की मौत, पुलिस मृतकों की पहचान और परिजनों से संपर्क में जुटी

Amroha Road Accident : दो बाइकों की भीषण टक्कर में तीन युवकों की मौत, पुलिस मृतकों की पहचान और परिजनों से संपर्क में जुटी

by SYED BUSHRA
जुलाई 7, 2026

Amroha Road Accident News: उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले में सोमवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। मंडी...

Next Post
Bangkok Pub Fire: देर रात हुआ हादसा, बैंकॉक के पब में भीषण आग, 27 की मौत, कई लापता, दर्जनों घायल

Bangkok Pub Fire: देर रात हुआ हादसा, बैंकॉक के पब में भीषण आग, 27 की मौत, कई लापता, दर्जनों घायल

Job Quit Story: 1.9 करोड़ की सैलरी छोड़, चुना नया सपना,क्यों अब फैसले को बता रहे जिंदगी की सबसे बड़ी गलती

Job Quit Story: 1.9 करोड़ की सैलरी छोड़, चुना नया सपना,क्यों अब फैसले को बता रहे जिंदगी की सबसे बड़ी गलती

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist