सोमवार, सितम्बर 7, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home उत्तर प्रदेश

Heartbreaking Accident: 10 साल पहले जिस तरह पति की गई थी जान, उसी तरह बसों के बीच फंसकर पत्नी की भी मौत

हरदोई के खेतुई गांव में दो रोडवेज बसों के बीच फंसकर 32 वर्षीय नेहा सिंह की मौत हो गई। 10 साल पहले उनके पति की भी सड़क हादसे में जान गई थी। नेहा दो बच्चों को छोड़ गईं।

by SYED BUSHRA
जुलाई 23, 2026
in उत्तर प्रदेश
Share on FacebookShare on Twitter

Heartbreaking Accident: उत्तर प्रदेश के हरदोई से एक ऐसा दर्दनाक हादसा सामने आया है, जिसने हर किसी को झकझोर कर रख दिया। करीब 10 साल पहले जिस तरह एक महिला के पति की सड़क हादसे में जान चली गई थी, लगभग उसी तरह अब उसकी पत्नी की भी दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना ने परिवार के पुराने जख्म फिर से हरे कर दिए हैं। हादसे का मंजर इतना खौफनाक था कि मौके पर मौजूद लोगों के रोंगटे खड़े हो गए।

दर्दनाक हादसा

यह हादसा कोतवाली देहात क्षेत्र के खेतुई गांव स्थित रोडवेज बस अड्डे पर हुआ। यहां दो रोडवेज बसों के बीच फंसने से 32 वर्षीय नेहा सिंह की जान चली गई। बताया गया कि नेहा एक निजी दवा कंपनी में काम करती थीं और उन्नाव के बांगरमऊ में होने वाली एक आधिकारिक बैठक में शामिल होने के लिए बस का इंतजार कर रही थीं। इसी दौरान दोनों बसों के बीच वह चपेट में आ गईं और गंभीर रूप से घायल हो गईं।

RELATED NEWS

एटा में दर्दनाक हादसा: जन्माष्टमी की झांकियां देखकर लौट रहे छह लोगों की बाइक बस से भिड़ी, बच्चे समेत 2 की मौत

एटा में दर्दनाक हादसा: जन्माष्टमी की झांकियां देखकर लौट रहे छह लोगों की बाइक बस से भिड़ी, बच्चे समेत 2 की मौत

सितम्बर 5, 2026
Kanpur DCM Road Accident

Kanpur accident: तेहरवीं में जा रहे पिता-पुत्र की बाइक को डीसीएम ने टक्कर मारी, पिता की मौत , बेटा घायल

सितम्बर 5, 2026

बसों के बीच फंसी

जानकारी के मुताबिक, हादसे के वक्त कन्नौज डिपो और हरदोई डिपो की बसें बस अड्डे पर मौजूद थीं। इसी दौरान दोनों बसें आगे बढ़ीं और नेहा उनके अगले हिस्से के बीच फंस गईं। अचानक हुए इस हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने किसी तरह महिला को बाहर निकालने की कोशिश की और गंभीर हालत में उन्हें इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया। हालांकि, डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

लापरवाही का आरोप

हादसे के बाद बस अड्डे पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के परिजनों ने इस हादसे के लिए दोनों बस चालकों को जिम्मेदार ठहराया है। परिवार का आरोप है कि बस चालकों ने सामने खड़े यात्रियों पर ध्यान नहीं दिया और बसों को आगे बढ़ा दिया। इसी लापरवाही के कारण नेहा दोनों बसों के बीच फंस गईं और उनकी जान चली गई।

10 साल पुराना दर्द

इस हादसे ने नेहा के परिवार को करीब 10 साल पहले हुए एक पुराने हादसे की याद दिला दी। मृतका के देवर वीरेश सिंह ने बताया कि लगभग एक दशक पहले नेहा के पति सर्वेश सिंह की भी सड़क हादसे में मौत हो गई थी। सर्वेश ट्रक चालक थे और हादसे के दौरान डीसीएम और ट्रक के बीच फंस गए थे। उस समय नेहा ने पति को खो दिया था और परिवार की जिम्मेदारी संभालने के लिए खुद नौकरी करने लगी थीं।

बच्चों पर संकट

पति की मौत के बाद नेहा ने हिम्मत नहीं हारी और नौकरी करके अपने परिवार का सहारा बनीं। लेकिन अब उनकी भी दर्दनाक मौत ने परिवार को एक बार फिर गहरे संकट में डाल दिया है। नेहा अपने पीछे 15 वर्षीय बेटी रिया सिंह और 11 वर्षीय बेटे विवेक को छोड़ गई हैं। एक दशक के भीतर पति और पत्नी दोनों की इसी तरह सड़क हादसों में जान जाने से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। अब बच्चों के सिर से मां का साया भी उठ गया है।

Tags: hardoi NewsROAD ACCIDENTUttar Pradesh News
Share197Tweet123Share49

SYED BUSHRA

Related Posts

एटा में दर्दनाक हादसा: जन्माष्टमी की झांकियां देखकर लौट रहे छह लोगों की बाइक बस से भिड़ी, बच्चे समेत 2 की मौत

एटा में दर्दनाक हादसा: जन्माष्टमी की झांकियां देखकर लौट रहे छह लोगों की बाइक बस से भिड़ी, बच्चे समेत 2 की मौत

by SYED BUSHRA
सितम्बर 5, 2026

उत्तर प्रदेश के एटा में जन्माष्टमी की खुशियां मातम में बदल गईं। कोतवाली देहात क्षेत्र में शुक्रवार देर रात करीब...

Kanpur DCM Road Accident

Kanpur accident: तेहरवीं में जा रहे पिता-पुत्र की बाइक को डीसीएम ने टक्कर मारी, पिता की मौत , बेटा घायल

by SYED BUSHRA
सितम्बर 5, 2026

 Kanpur DCM Road Accident:कानपुर में शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे ने परिवार की खुशियों को मातम में बदल दिया।...

Lucknow Transporter Death

Lucknow Crime: 2 दिन से लापता ट्रांसपोर्टर का शव नाले में मिला, भाई ने जताई हत्या की आशंका

by SYED BUSHRA
सितम्बर 5, 2026

Lucknow Transporter Death:लखनऊ के खदरा मदेयगंज इलाके के रहने वाले 37 वर्षीय ट्रांसपोर्टर जितेंद्र शर्मा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत...

Kanpur Municipal Corporation ETF Officer

Kanpur Update: नगर निगम में ETF प्रभारी ने इस्तीफे की पेशकश, बोले- ताकतवर लोग नहीं करने दे रहे काम

by SYED BUSHRA
सितम्बर 2, 2026

 Kanpur Municipal Corporation ETF Officer:कानपुर नगर निगम में इनफोर्समेंट टास्क फोर्स (ईटीएफ) के प्रभारी रिटायर लेफ्टिनेंट कर्नल आलोक नारायन ने...

Lucknow Hotel Manager Death

Lucknow Crime: चौराहे के पास बेसुध मिला होटल मैनेजर, शरीर पर रगड़ के निशान; मौत से उठे कई सवाल

by SYED BUSHRA
सितम्बर 2, 2026

 Lucknow Hotel Manager Death:लखनऊ के आशियाना इलाके में होटल के जनरल मैनेजर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से सनसनी फैल...

Next Post
Mobile Manufacturing: मोबाइल मैन्युफैक्चरिंग का नया हब बना उत्तर प्रदेश, देश के इतने प्रतिशत इलेक्ट्रॉनिक्स कंपोनेंट का हो रहा उत्पादन

Mobile Manufacturing: मोबाइल मैन्युफैक्चरिंग का नया हब बना उत्तर प्रदेश, देश के इतने प्रतिशत इलेक्ट्रॉनिक्स कंपोनेंट का हो रहा उत्पादन

Delhi vs Jaipur Jantar Mantar: दिल्ली के जंतर-मंतर पर ही क्यों होते हैं प्रदर्शन? जयपुर में क्यों नहीं लगता ऐसा धरना

Delhi vs Jaipur Jantar Mantar: दिल्ली के जंतर-मंतर पर ही क्यों होते हैं प्रदर्शन? जयपुर में क्यों नहीं लगता ऐसा धरना

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist