शुक्रवार, सितम्बर 11, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

CJP Protest In Delhi: CJP ने सरकार पर समझौता तोड़ने का लगाया आरोप, इस नेता ने छात्रों को दिया कानूनी मदद का भरोसा

CJP ने सरकार पर प्रदर्शनकारियों के खिलाफ कार्रवाई रोकने संबंधी समझौते के उल्लंघन का आरोप लगाया है। पार्टी ने सभी एफआईआर वापस लेने और गिरफ्तार छात्रों की रिहाई की मांग की है। वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल ने आंदोलन से जुड़े छात्रों को कानूनी सहायता देने और 1 करोड़ रुपये की मदद का ऐलान किया है।

by Sadaf Farooqui
जुलाई 28, 2026
in राष्ट्रीय
Share on FacebookShare on Twitter

CJP Protest In Delhi: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने जंतर-मंतर पर अपना आंदोलन समाप्त करने के बाद पहली बार प्रेस कॉन्फ्रेंस कर केंद्र सरकार पर समझौते का उल्लंघन करने का आरोप लगाया है। पार्टी का दावा है कि आंदोलन खत्म होने के बावजूद देश के विभिन्न राज्यों में प्रदर्शनकारी छात्रों को पुलिस निशाना बना रही है और उनके खिलाफ कार्रवाई जारी है।

सीजेपी के मुख्य प्रवक्ता सौरव दास, आशुतोष रांका और अन्य सदस्यों ने वरिष्ठ अधिवक्ता एवं राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल के साथ संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अपनी बात रखी।

RELATED NEWS

Supreme Court CJP Protest Case

CJP Protest: छात्रों को नोटिस पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, ग्रेटर नोएडा के कार्यकारी मजिस्ट्रेट से मांगा जवाब

सितम्बर 9, 2026
Supreme Court का बड़ा कदम, छात्रों की हिंसा और पुलिस कार्रवाई की जांच के लिए पांच सदस्यीय कमेटी गठित

Supreme Court का बड़ा कदम, छात्रों की हिंसा और पुलिस कार्रवाई की जांच के लिए पांच सदस्यीय कमेटी गठित

अगस्त 20, 2026

FIR वापस लेने और कार्रवाई रोकने की मांग

सीजेपी का कहना है कि सरकार के साथ हुई बातचीत में प्रदर्शनकारियों के खिलाफ दर्ज मामलों को वापस लेने और भविष्य में कोई दंडात्मक कार्रवाई न करने पर सहमति बनी थी। लेकिन पार्टी के अनुसार बिहार, पश्चिम बंगाल और दिल्ली समेत कई राज्यों में छात्रों को हिरासत में लिया जा रहा है और उन पर नए मामले दर्ज किए जा रहे हैं।

पार्टी ने मांग की है कि सभी प्रदर्शनकारियों के खिलाफ दर्ज एफआईआर तत्काल वापस ली जाएं, गिरफ्तार छात्रों को रिहा किया जाए और सरकार कानूनी मामलों पर हुए लिखित समझौते को सार्वजनिक करे।

फिर आंदोलन की चेतावनी

सीजेपी प्रवक्ता आशुतोष रांका ने कहा कि यदि छात्रों के खिलाफ कार्रवाई नहीं रुकी और सरकार अपनी प्रतिबद्धताओं का पालन नहीं करती, तो संगठन दोबारा आंदोलन शुरू करने के लिए मजबूर होगा। उन्होंने आरोप लगाया कि कई राज्यों में छात्रों और आंदोलन से जुड़े स्वयंसेवकों को परेशान किया जा रहा है।

कपिल सिब्बल ने दिया कानूनी सहयोग का आश्वासन

राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि जिन छात्रों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है, उन्हें कानूनी सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने दावा किया कि विभिन्न राज्यों में दर्ज मामलों की निगरानी के लिए एक कानूनी तंत्र बनाया जाएगा।

सिब्बल ने घोषणा की कि वह छात्रों की कानूनी लड़ाई के लिए 1 करोड़ रुपये तक की सहायता उपलब्ध कराएंगे। उन्होंने कहा कि उनका समर्थन पूरी तरह कानूनी और संवैधानिक दायरे में रहेगा।

Tags: CJPkapil sibalStudent Protest
Share196Tweet123Share49

Sadaf Farooqui

Related Posts

Supreme Court CJP Protest Case

CJP Protest: छात्रों को नोटिस पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, ग्रेटर नोएडा के कार्यकारी मजिस्ट्रेट से मांगा जवाब

by SYED BUSHRA
सितम्बर 9, 2026

 Supreme Court CJP Protest Case:CJP के विरोध प्रदर्शन से जुड़े मामले में ग्रेटर नोएडा के कार्यकारी मजिस्ट्रेट द्वारा एक छात्र...

Supreme Court का बड़ा कदम, छात्रों की हिंसा और पुलिस कार्रवाई की जांच के लिए पांच सदस्यीय कमेटी गठित

Supreme Court का बड़ा कदम, छात्रों की हिंसा और पुलिस कार्रवाई की जांच के लिए पांच सदस्यीय कमेटी गठित

by SYED BUSHRA
अगस्त 20, 2026

Committee Formation: छात्रों के हालिया विरोध-प्रदर्शन और उसके दौरान हुई हिंसा को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा कदम उठाया है।...

Police Controversy: अभिजीत दिपके ने घर पर तैनात PSI को लगाई फटकार, बोले- लोगों से मिलने से रोकने का अधिकार किसने दिया?

Police Controversy: अभिजीत दिपके ने घर पर तैनात PSI को लगाई फटकार, बोले- लोगों से मिलने से रोकने का अधिकार किसने दिया?

by Sadaf Farooqui
अगस्त 8, 2026

Police Controversy: महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संयोजक अभिजीत दिपके और उनके घर पर सुरक्षा...

JPSC-JSSC Protest: जंतर-मंतर आंदोलन से चर्चा में आए मोहम्मद जुनैद रांची पहुंचे, CBI जांच और ‘जीरो पेपर लीक’ की उठाई मांग

JPSC-JSSC Protest: जंतर-मंतर आंदोलन से चर्चा में आए मोहम्मद जुनैद रांची पहुंचे, CBI जांच और ‘जीरो पेपर लीक’ की उठाई मांग

by Kirtika Tyagi
अगस्त 6, 2026

JPSC-JSSC Protest: जंतर-मंतर आंदोलन का प्रमुख चेहरा रहे मोहम्मद जुनैद अब झारखंड की राजधानी रांची पहुंच गए हैं। वे JPSC...

Cockroach Row: कॉकरोच के साथ ‘पार्टी’ लिखना पड़ गया भारी, अभिजीत ने नाम को लेकर क्या दी सफाई

Cockroach Row: कॉकरोच के साथ ‘पार्टी’ लिखना पड़ गया भारी, अभिजीत ने नाम को लेकर क्या दी सफाई

by Kirtika Tyagi
अगस्त 3, 2026

Cockroach Row : कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने अपने संगठन के नाम को लेकर पहली बार...

Next Post
Amarnath Yatra bus accident

Amarnath Yatra: श्रद्धालुओं से भरी बस 50 फीट गहरी खाई में गिरी, 40 घायल, SKIMS सौरा में भर्ती

Jr NTR Injury: शूटिंग के बीच घायल हुए जूनियर एनटीआर, डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह

Jr NTR Injury: शूटिंग के बीच घायल हुए जूनियर एनटीआर, डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In