शनिवार, सितम्बर 12, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

CM Yogi Announcement: भदोही का नाम फिर होगा संत रविदास नगर, गुरु रविदास जयंती समारोह में CM योगी का बड़ा ऐलान

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वाराणसी में गुरु रविदास जयंती समारोह के दौरान बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि भदोही जिले का नाम फिर से संत रविदास नगर किया जाएगा। उन्होंने संत रविदास की विरासत को सामाजिक समरसता का प्रतीक बताते हुए विपक्ष पर भी निशाना साधा।

by Sadaf Farooqui
जुलाई 29, 2026
in उत्तर प्रदेश
Share on FacebookShare on Twitter

CM Yogi Announcement: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को वाराणसी के सीर गोवर्धनपुर स्थित संत रविदास जन्मस्थली पर आयोजित श्री गुरु रविदास महाराज के 650वें जयंती वर्ष समारोह में बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा कि भदोही जिले को एक बार फिर संत रविदास नगर के नाम से जाना जाएगा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने समरसता संकल्प अभियान का भी शुभारंभ किया।

संत रविदास की विरासत को सम्मान देने की बात

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि संत रविदास की शिक्षाएं सामाजिक समरसता और समानता का संदेश देती हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार संत रविदास की विरासत और सांस्कृतिक पहचान को सम्मान देने के लिए प्रतिबद्ध है। उनके अनुसार, संत रविदास ने समाज को जोड़ने का कार्य किया और आज भी उनके विचार समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं।

RELATED NEWS

UP Relief: बलिया बाढ़ के बीच पहुंचे योगी, बुजुर्ग महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा समेत कई बड़ी बातें बताईं

UP Relief: बलिया बाढ़ के बीच पहुंचे योगी, बुजुर्ग महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा समेत कई बड़ी बातें बताईं

अगस्त 30, 2026
Raksha Bandhan Yogi Adityanath

Raksha Bandhan: मुख्यमंत्री आवास में बेटियों ने सीएम योगी को बांधी राखी, उन्होंने लिया इनके उज्ज्वल भविष्य का संकल्प

अगस्त 28, 2026

विपक्ष पर साधा निशाना

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने विपक्ष पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि कुछ राजनीतिक दल समाज को जाति और धर्म के आधार पर बांटने का प्रयास करते हैं, जबकि संत रविदास ने समाज को एकजुट करने का संदेश दिया था। योगी ने समाजवादी पार्टी का नाम लिए बिना आरोप लगाया कि पिछली सरकार ने बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के नाम पर बने मेडिकल कॉलेज का नाम भी बदल दिया था।

डिप्टी CM ने पहले ही दिया था संकेत

इससे पहले उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने मंच से कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार ने संत रविदास नगर का नाम बदलकर भदोही कर दिया था। उन्होंने भरोसा जताया था कि मुख्यमंत्री से चर्चा के बाद जिले का नाम फिर से संत रविदास नगर किया जाएगा। मुख्यमंत्री के ऐलान के साथ यह मांग पूरी होती दिखाई दी।

कार्यक्रम में जुटी बड़ी संख्या में श्रद्धालु

वाराणसी में आयोजित इस समारोह में बड़ी संख्या में श्रद्धालु, संत समाज और भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। सरकार ने इसे सामाजिक समरसता और संत परंपरा के सम्मान से जुड़ा महत्वपूर्ण आयोजन बताया।

 

Tags: Sant Ravidas NagarYogi Adityanath
Share196Tweet123Share49

Sadaf Farooqui

Related Posts

UP Relief: बलिया बाढ़ के बीच पहुंचे योगी, बुजुर्ग महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा समेत कई बड़ी बातें बताईं

UP Relief: बलिया बाढ़ के बीच पहुंचे योगी, बुजुर्ग महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा समेत कई बड़ी बातें बताईं

by Kirtika Tyagi
अगस्त 30, 2026

शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बाढ़ की स्थिति का जायजा लेने बलिया पहुंचे। उन्होंने प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण किया...

Raksha Bandhan Yogi Adityanath

Raksha Bandhan: मुख्यमंत्री आवास में बेटियों ने सीएम योगी को बांधी राखी, उन्होंने लिया इनके उज्ज्वल भविष्य का संकल्प

by SYED BUSHRA
अगस्त 28, 2026

Affection Bonding Program: रक्षाबंधन के पावन पर्व पर शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास का माहौल बेटियों की मौजूदगी और उत्साह से...

UP Development Projects

UP Development: योगी ने परियोजनाओं की समीक्षा कर अफसरों को दिए सख्त निर्देश, जमीन अधिग्रहण से जनकल्याण तक पर फोकस

by SYED BUSHRA
अगस्त 28, 2026

लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को स्टेट ट्रांसफॉर्मेशन कमीशन की बैठक में प्रदेश की प्रमुख विकास परियोजनाओं और...

Free Bus Travel

Free Bus Travel: यूपी में बुजुर्ग महिलाओं को बड़ी सौगात, रोडवेज बसों में मिलेगा निःशुल्क यात्रा का लाभ,सीएम योगी आज करेंगे शुभारंभ

by SYED BUSHRA
अगस्त 26, 2026

Free Bus Travel for Women:उत्तर प्रदेश में 60 वर्ष और उससे अधिक उम्र की महिलाओं के लिए रोडवेज बसों में...

CM योगी का राहुल गांधी पर तीखा हमला, बोले- नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी निभाने में हो रहे विफल

CM योगी का राहुल गांधी पर तीखा हमला, बोले- नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी निभाने में हो रहे विफल

by Sadaf Farooqui
अगस्त 24, 2026

Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी...

Next Post
Smart Electricity Meter: अब प्राइवेट लैब में भी होगी स्मार्ट मीटर की जांच! ज्यादा बिजली बिल की शिकायत पर मिलेगी बड़ी राहत

Smart Electricity Meter: अब प्राइवेट लैब में भी होगी स्मार्ट मीटर की जांच! ज्यादा बिजली बिल की शिकायत पर मिलेगी बड़ी राहत

National Honour: ‘वंदे मातरम्’ के अपमान पर अब होगी सख्त कार्रवाई, राज्यसभा से मिली मंजूरी

National Honour: ‘वंदे मातरम्’ के अपमान पर अब होगी सख्त कार्रवाई, राज्यसभा से मिली मंजूरी

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In