शुक्रवार, जुलाई 31, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home उत्तर प्रदेश

Shahjahanpur News: अंधविश्वास बना विवाद की वजह, सपने मे मौलवी के कहने पर खेत में बनाई मजार

शाहजहांपुर के सिंधौली क्षेत्र में एक युवक ने अंधविश्वास के चलते खेत में मजार बनवा दी। ग्रामीणों के विरोध के बाद निर्माण हटाया गया, शिवलिंग स्थापित किया गया और पुलिस ने युवक पर शांतिभंग की कार्रवाई की।

by SYED BUSHRA
जुलाई 31, 2026
in उत्तर प्रदेश
Shahjahanpur Blind Faith Incident
Share on FacebookShare on Twitter

Shahjahanpur Incident: उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले के सिंधौली क्षेत्र में अंधविश्वास से जुड़ा एक मामला सामने आया है। ढकिया हमीदनगर निवासी धीरज कुमार ने तीन साल पहले गांव से करीब 10 किलोमीटर दूर साढ़े चार बीघा खेत खरीदा था। बीते कुछ समय में परिवार में लगातार हुई दुखद घटनाओं के बाद वह मानसिक रूप से परेशान रहने लगा। उसके अनुसार उसे बार-बार डरावने सपने आने लगे। इसी बीच उसने दावा किया कि एक सपने में एक मौलवी ने उसे खेत में मजार बनाने की सलाह दी, जिससे उसकी परेशानियां दूर हो जाएंगी।

खेत में बनाई मजार

धीरज ने बताया कि करीब चार महीने पहले उसने खेत के एक कोने में चबूतरा बनवाया था। बुधवार रात उसने उसी चबूतरे पर पंचपीर के नाम से एक मजार जैसा निर्माण करा दिया। गुरुवार सुबह जब ग्रामीण खेत पर पहुंचे तो वहां बने ढांचे को देखकर हैरान रह गए। शुरुआत में लोगों को आशंका हुई कि किसी ने जानबूझकर माहौल खराब करने की कोशिश की है, जिसके बाद इसका विरोध शुरू हो गया।

RELATED NEWS

Chandauli Husband Wife Case

Chandauli News: पत्नी तीन बच्चों की माँ प्रेमी संग भागी, पति ने दोनों को पकड़ रजिस्ट्रार कार्यालय में कराई शादी

जुलाई 30, 2026
Bareilly Muezzin Suicide Case

Suicide Case: बरेली में मुअज्जिन की आत्महत्या से सनसनी, मौत से पहले वीडियो मे किस पर लगाए गंभीर आरोप

जुलाई 30, 2026

ग्रामीणों और संगठनों ने जताया विरोध

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों के साथ कई हिंदू संगठनों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंच गए। सूचना मिलने पर पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची और पूरे मामले की जानकारी ली। पुलिस ने धीरज से पूछताछ की, जिसमें उसने बताया कि उसने किसी विवाद की नीयत से नहीं, बल्कि अंधविश्वास और सपने के प्रभाव में आकर यह कदम उठाया था। उसने अपनी गलती स्वीकार कर ली।

मजार हटी, शिवलिंग की स्थापना

धीरज के बयान और ग्रामीणों की सहमति के बाद खेत में बने निर्माण को हटा दिया गया। इसके बाद उसी स्थान पर शिवलिंग स्थापित कर पूजा-अर्चना की गई और प्रसाद का वितरण किया गया। पूरे घटनाक्रम के दौरान पुलिस मौके पर मौजूद रही और स्थिति पर नजर बनाए रखी, जिससे किसी प्रकार का तनाव नहीं बढ़ा।

पुलिस ने दी सख्त चेतावनी

क्षेत्राधिकारी प्रवीण मलिक ने बताया कि युवक ने अंधविश्वास के कारण यह कदम उठाया था। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों की सहमति से निर्माण हटा दिया गया है और फिलहाल इलाके में पूरी तरह शांति है। पुलिस ने धीरज के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि यदि कोई भी व्यक्ति माहौल खराब करने या सांप्रदायिक तनाव फैलाने की कोशिश करेगा तो उसके खिलाफ कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Tags: Shahjahanpur NewsUttar Pradesh
Share196Tweet123Share49

SYED BUSHRA

Related Posts

Chandauli Husband Wife Case

Chandauli News: पत्नी तीन बच्चों की माँ प्रेमी संग भागी, पति ने दोनों को पकड़ रजिस्ट्रार कार्यालय में कराई शादी

by SYED BUSHRA
जुलाई 30, 2026

Chandauli Case : उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने लोगों को हैरान कर...

Bareilly Muezzin Suicide Case

Suicide Case: बरेली में मुअज्जिन की आत्महत्या से सनसनी, मौत से पहले वीडियो मे किस पर लगाए गंभीर आरोप

by SYED BUSHRA
जुलाई 30, 2026

Bareilly Muezzin Suicide Case: उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में एक मुअज्जिन की आत्महत्या ने पूरे इलाके को झकझोर दिया...

Highway Toll Collection: टोल देने में यूपी बना नंबर-1, इन राज्यों को छोड़ा पीछे, करोड़ों रुपये का रिकॉर्ड कलेक्शन

Highway Toll Collection: टोल देने में यूपी बना नंबर-1, इन राज्यों को छोड़ा पीछे, करोड़ों रुपये का रिकॉर्ड कलेक्शन

by Sadaf Farooqui
जुलाई 30, 2026

Highway Toll Collection: वित्त वर्ष 2025-26 में उत्तर प्रदेश देश का सबसे अधिक हाईवे टोल रेवेन्यू जुटाने वाला राज्य बन...

awahar Bhawan Fire Lucknow

Fire Incident: जवाहर भवन की चौथी मंजिल से उठीं आग की लपटें, मची अफरा-तफरी, समय रहते खाली कराया गया पूरा परिसर

by SYED BUSHRA
जुलाई 20, 2026

Jawahar Bhawan Fire: राजधानी लखनऊ के प्रमुख प्रशासनिक भवनों में शामिल जवाहर भवन में सोमवार सुबह करीब 9:40 बजे अचानक...

Kaushambi School Teacher Viral Video

Teacher Viral Video: कौशांबी के प्राथमिक स्कूल में चाकू और चापड़ लेकर पहुंची शिक्षिका, वायरल वीडियो से मचा हड़कंप

by SYED BUSHRA
जुलाई 17, 2026

Kaushambi School Teacher Viral Video: उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है,...

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist