गुरूवार, सितम्बर 24, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Snake Bite: 15 साल की लड़की की मौत, 15 दिनों में 18 लोग सर्पदंश का शिकार, बारिश में बढ़ा सांपों का आतंक

गाजियाबाद के मसूरी क्षेत्र में 15 वर्षीय साक्षी की सांप के डसने से मौत हो गई। बारिश के मौसम में पिछले 15 दिनों में 18 लोग सर्पदंश का शिकार हुए, जिनमें चार की जान गई।

by SYED BUSHRA
अगस्त 10, 2026
in गाजियाबाद
Ghaziabad Snake Bite
Share on FacebookShare on Twitter

Ghaziabad Snake Bite News:गाजियाबाद कमिश्नरी के मसूरी थाना क्षेत्र के बयाना गांव में रविवार रात सांप के डसने से 15 वर्षीय किशोरी की मौत हो गई। मृतका की पहचान साक्षी के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, रात करीब 8:30 बजे साक्षी घर में जूठे बर्तन साफ कर रही थी। इसी दौरान अचानक एक काले रंग का सांप वहां पहुंचा और उसने साक्षी के हाथ में डस लिया। घटना के बाद परिवार में हड़कंप मच गया।

अस्पताल में मौत

पड़ोसी और समाजसेवी अरुण चंद्र के अनुसार, सर्पदंश की जानकारी मिलते ही परिजन साक्षी को इलाज के लिए अलग-अलग निजी अस्पतालों में लेकर पहुंचे। हालांकि, डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। बताया गया कि साक्षी की मां की भी करीब 15 साल पहले सांप के डसने से मौत हुई थी। एक ही परिवार में सर्पदंश से दो मौतों की घटना ने गांव के लोगों को भी झकझोर दिया है।

RELATED NEWS

Ganga Miracle: महिला ने गंगा में लगाई छलांग, फिर हुआ चमत्कार , 14 घंटे बाद 40 KM दूर मिली जिंदा

Ganga Miracle: महिला ने गंगा में लगाई छलांग, फिर हुआ चमत्कार , 14 घंटे बाद 40 KM दूर मिली जिंदा

सितम्बर 18, 2026
1. Muzaffarnagar Mother Son Death

Muzaffarnagar News:पैसों को लेकर मां से हुआ विवाद, बेटे ने खाया जहर; सदमे में 80 वर्षीय मां ने भी उठाया खौफनाक कदम

सितम्बर 15, 2026

15 दिन में 18 मामले

सावन के महीने में नाग देवता की पूजा की जाती है और सांपों को भगवान शिव के गले का हार भी माना जाता है। लेकिन गाजियाबाद में पिछले 15 दिनों के दौरान सर्पदंश की घटनाओं ने चिंता बढ़ा दी है। जानकारी के मुताबिक, इस अवधि में करीब 18 लोग सांप के डसने का शिकार हुए। इनमें समय पर इलाज मिलने से 12 लोगों की जान बचाई जा सकी, जबकि अस्पताल पहुंचने में देरी के कारण चार लोगों की मौत हो गई।

बारिश बनी वजह

जिला पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. एसपी पांडे ने बताया कि बारिश के दौरान जमीन के अंदर बने गड्ढों और बिलों में पानी भर जाता है। ऐसे में सांप और दूसरे जहरीले जीव सुरक्षित जगह की तलाश में बाहर निकलते हैं। इसके बाद खेतों, झाड़ियों, नालियों और रिहायशी इलाकों में इनकी मौजूदगी बढ़ जाती है। रात के समय अंधेरे में सांप दिखाई नहीं देने के कारण सर्पदंश का खतरा और बढ़ जाता है।

इलाज में देरी न करें

विशेषज्ञों का कहना है कि सांप के काटने के बाद घबराने के बजाय पीड़ित को तुरंत अस्पताल ले जाना चाहिए। समय पर उपचार मिलने पर एंटी-वेनम के जरिए सांप के जहर के प्रभाव को कम या निष्प्रभावी किया जा सकता है और मरीज की जान बचने की संभावना बढ़ जाती है। गाजियाबाद में हाल की घटनाएं बारिश के मौसम में सावधानी बरतने और सर्पदंश के मामलों में तत्काल चिकित्सा सहायता लेने की जरूरत साफ तौर पर बताती हैं।

Tags: Ghaziabad Newssnake biteUttar Pradesh News
Share196Tweet123Share49

SYED BUSHRA

Related Posts

Ganga Miracle: महिला ने गंगा में लगाई छलांग, फिर हुआ चमत्कार , 14 घंटे बाद 40 KM दूर मिली जिंदा

Ganga Miracle: महिला ने गंगा में लगाई छलांग, फिर हुआ चमत्कार , 14 घंटे बाद 40 KM दूर मिली जिंदा

by SYED BUSHRA
सितम्बर 18, 2026

Mirzapur Ganga Woman Rescue: मिर्जापुर के कटरा कोतवाली क्षेत्र की छोटी बसही निवासी 38 वर्षीय सुनीता साहनी मंगलवार को पति...

1. Muzaffarnagar Mother Son Death

Muzaffarnagar News:पैसों को लेकर मां से हुआ विवाद, बेटे ने खाया जहर; सदमे में 80 वर्षीय मां ने भी उठाया खौफनाक कदम

by SYED BUSHRA
सितम्बर 15, 2026

Muzaffarnagar News: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में पारिवारिक कलह के चलते मां-बेटे की मौत का दर्दनाक मामला सामने आया है।...

कानपुर में जन्मदिन से एक दिन पहले 21 वर्षीय युवती की मौत, पिता से पूछा था- इस बार क्या गिफ्ट दोगे?

कानपुर में जन्मदिन से एक दिन पहले 21 वर्षीय युवती की मौत, पिता से पूछा था- इस बार क्या गिफ्ट दोगे?

by SYED BUSHRA
सितम्बर 12, 2026

Kanpur death case :उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले के गुजैनी थाना क्षेत्र में 21 वर्षीय युवती की मौत से परिवार...

Gonda Crocodile Attack

Crocodile Attack: गोंडा में पानी में घात लगाए मगरमच्छ ने दबोचे दोनों पैर, भैंस की पूंछ बनी जिंदगी की डोर, बची जान

by SYED BUSHRA
सितम्बर 9, 2026

 Gonda Crocodile Attack:उत्तर प्रदेश के गोंडा में बाढ़ के पानी में मगरमच्छ ने 35 वर्षीय लाली यादव पर हमला कर...

Electric Shock, Rain Accident, Uttar Pradesh News

Rain Accident: सबमर्सिबल का स्टार्टर छूते ही छह साल के बच्चे की मौत, इकलौते बेटे को खोकर परिवार में पसरा मातम

by SYED BUSHRA
सितम्बर 8, 2026

Six Year Old Electric Shock Death:उत्तर प्रदेश के कोतवाली क्षेत्र के टीकैत गांव में रविवार दोपहर एक दर्दनाक हादसा हो...

Next Post
Sitapur Marriage Fraud Case

Marriage Fraud Case: एक दो नहीं 25 महिलाओं से की शादी, शातिर ठगने जाल में फंसाकर करी करोड़ों की ठगी

Greater Noida GST Consultant Kidnapping

Greater Noida: पुलिस की वर्दी में आए, GST कंसल्टेंट को 8 घंटे बंधक बना वसूली 29 लाख की फिरौती

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In