शुक्रवार, सितम्बर 25, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Allahabad High Court: धर्म परिवर्तन करने वाली दो बहनों को मिली आजादी, लाखों का मुआवजा भी हुआ तय

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने स्वेच्छा से इस्लाम अपनाने वाली दो बालिग बहनों को कथित अवैध हिरासत से मुक्त करने का आदेश दिया। कोर्ट ने पिता और यूपी सरकार को संयुक्त रूप से 25 लाख रुपये मुआवजा देने तथा सभी दस्तावेज सात दिन में लौटाने का निर्देश दिया।

by Sadaf Farooqui
अगस्त 11, 2026
in उत्तर प्रदेश
Share on FacebookShare on Twitter

Allahabad High Court: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने स्वेच्छा से इस्लाम धर्म अपनाने वाली दो बालिग बहनों को कथित तौर पर अवैध हिरासत में रखे जाने के मामले में अहम फैसला सुनाया है। कोर्ट ने दोनों युवतियों को अपनी इच्छा के अनुसार कहीं भी रहने और अपनी पसंद के व्यक्ति के साथ जीवन जीने की स्वतंत्रता दी है। साथ ही बालिग बेटियों के मौलिक अधिकारों के उल्लंघन के लिए उनके पिता और उत्तर प्रदेश सरकार को संयुक्त रूप से 25 लाख रुपये का मुआवजा देने का आदेश दिया है।

यह आदेश न्यायमूर्ति संदीप जैन ने दोनों बहनों की बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका पर सुनवाई करते हुए दिया।

RELATED NEWS

Agra Lucknow Expressway Accident

Road Accident:आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा टला, ग्लूकोज लदे DCM का टायर फटा, ऑक्सीजन टैंकर से जा भिड़ा

सितम्बर 5, 2026
Mohanlalganj murder case accused death

UP News: तीन साल पुराने हत्या केस को लेकर परेशान युवक की मौत, रेलवे ट्रैक पर मिला शव

सितम्बर 2, 2026

व्यक्तिगत स्वतंत्रता सर्वोपरि

कोर्ट ने अपने विस्तृत आदेश में कहा कि बालिग नागरिक की व्यक्तिगत स्वायत्तता और संवैधानिक अधिकार सर्वोपरि हैं। संविधान के अनुच्छेद 21 के तहत जीवन और व्यक्तिगत स्वतंत्रता तथा अनुच्छेद 25 के तहत धर्म और अंतःकरण की स्वतंत्रता का अधिकार प्राप्त है।

कोर्ट के मुताबिक, कोई माता-पिता केवल धार्मिक या व्यक्तिगत फैसले से असहमति के आधार पर अपनी बालिग संतान को उसकी इच्छा के विरुद्ध घर में नहीं रख सकता। कोर्ट ने पुलिस और राज्य सरकार के रवैये पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि मौलिक अधिकारों की रक्षा के बजाय कार्रवाई में उदासीनता बरती गई।

2020 और 2021 में अपनाया था इस्लाम

मामला आगरा के सदर बाजार क्षेत्र से जुड़ा है। अनिल कुमार भाटिया की बेटियों अंशु भाटिया उर्फ अमीना और दिया भाटिया उर्फ जोया ने कोर्ट में बताया कि उन्होंने क्रमशः 2020 और 2021 में अपनी इच्छा से इस्लाम धर्म अपनाया था।

दोनों ने आरोप लगाया कि धर्म परिवर्तन के बाद पिता ने उन्हें घर में कथित तौर पर बंधक बनाकर रखा और उनके शैक्षणिक दस्तावेज, पासपोर्ट, बैंक पासबुक तथा पहचान पत्र अपने पास रख लिए। उन्होंने धर्म परिवर्तन वापस लेने के लिए दबाव बनाए जाने की बात भी कही।

तुरंत रिहाई का आदेश

कोर्ट ने दोनों महिलाओं को तुरंत रिहा करने का निर्देश दिया। अदालत ने स्पष्ट किया कि वे अपनी इच्छा से कहीं भी रह सकती हैं और अपनी पसंद के व्यक्ति के साथ जा सकती हैं।

वहीं, राज्य की ओर से इसे कथित संगठित साजिश का हिस्सा होने की आशंका जताई गई थी, लेकिन कोर्ट ने केवल आशंका के आधार पर दोनों बालिग महिलाओं की स्वतंत्रता सीमित करने को उचित नहीं माना।

आठ सप्ताह में देना होगा 25 लाख मुआवजा

अदालत ने पिता और राज्य सरकार को आठ सप्ताह के भीतर दोनों बहनों को कुल 25 लाख रुपये, यानी 12.5-12.5 लाख रुपये देने का आदेश दिया है। राज्य सरकार बाद में निर्धारित प्रक्रिया के तहत जिम्मेदार अधिकारियों और पिता से राशि की वसूली कर सकती है।

कोर्ट ने पिता को दोनों बेटियों के मूल दस्तावेज भी सात दिनों के भीतर लौटाने का निर्देश दिया है। पुलिस को उनके शांतिपूर्ण जीवन में हस्तक्षेप न करने और जरूरत पड़ने पर सुरक्षा देने के निर्देश दिए गए हैं।

 

Tags: Allahabad High CourtUP News
Share196Tweet123Share49

Sadaf Farooqui

Related Posts

Agra Lucknow Expressway Accident

Road Accident:आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा टला, ग्लूकोज लदे DCM का टायर फटा, ऑक्सीजन टैंकर से जा भिड़ा

by SYED BUSHRA
सितम्बर 5, 2026

Agra Lucknow Expressway Accident:आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर शनिवार सुबह करीब 6:30 बजे एक बड़ा हादसा होते-होते बच गया। फतेहाबाद थाना क्षेत्र...

Mohanlalganj murder case accused death

UP News: तीन साल पुराने हत्या केस को लेकर परेशान युवक की मौत, रेलवे ट्रैक पर मिला शव

by SYED BUSHRA
सितम्बर 2, 2026

Mohanlalganj murder case accused death: कोतवाली क्षेत्र के पुरसेनी रेलवे क्रॉसिंग के पास बुधवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया,...

UP officers retirement

UP Officers Retirement: यूपी में 21 अफसरों की सेवा पूरी, 3 IAS समेत 10 IPS हुए रिटायर

by SYED BUSHRA
सितम्बर 1, 2026

UP officers retirement:उत्तर प्रदेश में सोमवार, 31 अगस्त को प्रशासन और पुलिस विभाग के कुल 21 अधिकारियों का सेवाकाल पूरा...

UP Relief: बलिया बाढ़ के बीच पहुंचे योगी, बुजुर्ग महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा समेत कई बड़ी बातें बताईं

UP Relief: बलिया बाढ़ के बीच पहुंचे योगी, बुजुर्ग महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा समेत कई बड़ी बातें बताईं

by Kirtika Tyagi
अगस्त 30, 2026

शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बाढ़ की स्थिति का जायजा लेने बलिया पहुंचे। उन्होंने प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण किया...

Kanpur Yashi Accident

Raksha Bandhan Tragedy: कानपुर में 25 फीट गहरे गड्ढे में समाई किशोरी , बहनो की आंखों के सामने हुई दर्दनाक मौत

by SYED BUSHRA
अगस्त 29, 2026

 Kanpur Yashi Accident:कानपुर के महाराजपुर क्षेत्र के पुरवामीर गांव में रक्षाबंधन का त्योहार एक परिवार के लिए जिंदगी भर का...

Next Post
Noida Newlywed Woman Death

Noida News: 16वीं मंजिल से गिरी नवविवाहिता, शादी के एक महीने बाद मौत; मायके वालों ने लगाया दहेज हत्या का आरोप

Sawan Shivratri Jalabhishek Muhurat

Sawan Shivratri: सावन शिवरात्रि पर भद्रा का साया, जानें शिवलिंग पर जल चढ़ाने का शुभ समय

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In