शनिवार, सितम्बर 26, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Hamirpur News: आजादी के 80 साल बाद भी नहीं मिली ये सुविधा तो तिरंगा यात्रा निकाल कर किया प्रदर्शन

हमीरपुर में पक्की सड़क की मांग को लेकर ग्रामीणों ने बच्चों के साथ करीब पांच किलोमीटर तिरंगा यात्रा निकाली और कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन किया। डीएम से मुलाकात न होने पर ग्रामीणों ने मुख्य गेट पर धरना दिया। करीब चार घंटे तक चले प्रदर्शन के दौरान पुलिस और पीएसी तैनात रही। सोशल मीडिया पर बच्चों की तिरंगा यात्रा का वीडियो भी वायरल हो रहा है।

by Sadaf Farooqui
अगस्त 12, 2026
in उत्तर प्रदेश
Share on FacebookShare on Twitter

RELATED NEWS

Kanpur Fortuner Tanker Accident

Fortuner Crash : कानपुर में फॉर्च्यूनर डिवाइडर पार कर टैंकर से टकराई, कारोबारी की मौत, कार में फंसा रहा चालक

सितम्बर 26, 2026
Agra-Lucknow Expressway Accident:

Road Accident News:आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, तेज रफ्तार क्रेटा डिवाइडर से टकराकर उछल गई ; तीन की मौत दो घायल

सितम्बर 26, 2026

Hamirpur Road Protest: उत्तर प्रदेश के हमीरपुर में लंबे समय से पक्की सड़क की मांग कर रहे ग्रामीणों का मंगलवार को गुस्सा फूट पड़ा। चंदूपुर गांव और आसपास के डेरों के ग्रामीण अपने बच्चों के साथ करीब पांच किलोमीटर पैदल तिरंगा यात्रा निकालकर कलेक्ट्रेट पहुंचे। ग्रामीणों का कहना है कि आजादी के इतने वर्षों बाद भी उनके गांव तक पक्की सड़क नहीं पहुंच सकी है, जिससे रोजमर्रा की आवाजाही और बच्चों की पढ़ाई प्रभावित होती है।

कलेक्ट्रेट पहुंचने के बाद ग्रामीणों ने जिलाधिकारी अभिषेक गोयल से मुलाकात कर सड़क की समस्या रखने की मांग की।

डीएम से मुलाकात न होने पर बढ़ा हंगामा

ग्रामीणों के मुताबिक डीएम से मुलाकात नहीं हो सकी, जिसके बाद प्रदर्शनकारी नाराज हो गए। बच्चों के साथ हाथों में तिरंगा लेकर कुछ ग्रामीण डीएम कार्यालय की ओर बढ़े और अंदर जाने का प्रयास किया। स्थिति को देखते हुए पुलिस ने कार्यालय का गेट बंद कर दिया।

इसके बाद ग्रामीणों ने डीएम कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया और बाद में कलेक्ट्रेट के मुख्य गेट पर धरने पर बैठकर नारेबाजी शुरू कर दी। सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस और पीएसी बल तैनात किया गया।

करीब चार घंटे चला प्रदर्शन

ग्रामीणों का प्रदर्शन करीब चार घंटे तक चला और दोपहर लगभग तीन बजे समाप्त हुआ। ग्रामीणों की मुख्य मांग बदहाल सड़क को जल्द से जल्द दुरुस्त कराकर पक्की सड़क बनवाने की है। प्रदर्शन के दौरान बच्चों की मौजूदगी ने इस पूरे मामले को और चर्चा में ला दिया।

अभिजीत दीपके ने बच्चों का किया समर्थन

इस बीच कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने भी बच्चों के आंदोलन का समर्थन किया। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर बच्चों के प्रदर्शन का वीडियो साझा करते हुए उन्हें सलाम किया।

दीपके ने कहा कि ये बच्चे अपने भविष्य और स्कूल तक पहुंचने के लिए सड़क की मांग कर रहे हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि आजादी के 80 साल बाद भी ग्रामीण इलाकों के बच्चों के लिए सड़क जैसी बुनियादी सुविधा की मांग क्या बहुत बड़ी है। उन्होंने 15 अगस्त पर ग्रामीण भारत के बच्चों और उनके स्कूलों के लिए काम करने का संकल्प लेने की अपील भी की।

Tags: Road ProtestUttar Pradesh News
Share196Tweet123Share49

Sadaf Farooqui

Related Posts

Kanpur Fortuner Tanker Accident

Fortuner Crash : कानपुर में फॉर्च्यूनर डिवाइडर पार कर टैंकर से टकराई, कारोबारी की मौत, कार में फंसा रहा चालक

by SYED BUSHRA
सितम्बर 26, 2026

Kanpur Fortuner Tanker Accident:कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर शनिवार को बड़ा सड़क हादसा हो गया। महाराजपुर थाना क्षेत्र के महोली मोड़ के...

Agra-Lucknow Expressway Accident:

Road Accident News:आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, तेज रफ्तार क्रेटा डिवाइडर से टकराकर उछल गई ; तीन की मौत दो घायल

by SYED BUSHRA
सितम्बर 26, 2026

 Road Accident News:आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर शनिवार सुबह करीब 7:15 बजे एक भीषण सड़क हादसा हो गया। दिल्ली से बलिया जा...

Ganga Miracle: महिला ने गंगा में लगाई छलांग, फिर हुआ चमत्कार , 14 घंटे बाद 40 KM दूर मिली जिंदा

Ganga Miracle: महिला ने गंगा में लगाई छलांग, फिर हुआ चमत्कार , 14 घंटे बाद 40 KM दूर मिली जिंदा

by SYED BUSHRA
सितम्बर 18, 2026

Mirzapur Ganga Woman Rescue: मिर्जापुर के कटरा कोतवाली क्षेत्र की छोटी बसही निवासी 38 वर्षीय सुनीता साहनी मंगलवार को पति...

1. Muzaffarnagar Mother Son Death

Muzaffarnagar News:पैसों को लेकर मां से हुआ विवाद, बेटे ने खाया जहर; सदमे में 80 वर्षीय मां ने भी उठाया खौफनाक कदम

by SYED BUSHRA
सितम्बर 15, 2026

Muzaffarnagar News: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में पारिवारिक कलह के चलते मां-बेटे की मौत का दर्दनाक मामला सामने आया है।...

कानपुर में जन्मदिन से एक दिन पहले 21 वर्षीय युवती की मौत, पिता से पूछा था- इस बार क्या गिफ्ट दोगे?

कानपुर में जन्मदिन से एक दिन पहले 21 वर्षीय युवती की मौत, पिता से पूछा था- इस बार क्या गिफ्ट दोगे?

by SYED BUSHRA
सितम्बर 12, 2026

Kanpur death case :उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले के गुजैनी थाना क्षेत्र में 21 वर्षीय युवती की मौत से परिवार...

Next Post
Kanwar Yatra 2026: यूपी में 12 दिन तक दिखा कांवड़ियों का सैलाब, करोड़ों शिवभक्तों ने की यात्रा, सुरक्षा में नहीं हुई कोई चूक

Kanwar Yatra 2026: यूपी में 12 दिन तक दिखा कांवड़ियों का सैलाब, करोड़ों शिवभक्तों ने की यात्रा, सुरक्षा में नहीं हुई कोई चूक

YouTube train chain pulling incident

YouTube Trick: यूट्यूब पर ट्रेन रोकने का तरीका देखकर युवक ने खींची चेन, RPF से बचने के लिए लगाई अज़ीब जुगत

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In