शनिवार, अगस्त 22, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home उत्तर प्रदेश

Banda News: एक को बचाने दूसरा गया दोनों काल के गाल में समाये, बोरवेल में जहरीली गैस से दो किसानों की मौत

बांदा के बिसंडा क्षेत्र में बोरवेल की मोटर ठीक करने कुएं में उतरे किसान जहरीली गैस की चपेट में आ गए। बचाने उतरे खेत मालिक भी बेहोश हुए। इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई।

by SYED BUSHRA
अगस्त 22, 2026
in उत्तर प्रदेश
Banda Borewell Gas Death
Share on FacebookShare on Twitter

Banda Borewell Gas Death:उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में बोरवेल की मरम्मत के दौरान हुए हादसे में दो किसानों की मौत हो गई। घटना बिसंडा थाना क्षेत्र के अजीतपारा गांव की है। शुक्रवार को शिव नारायण सिंह के खेत में लगे बोरवेल की मोटर का पंखा खराब हो गया था। उसे ठीक करने के लिए खेत का बटाईदार लालू (40) कुएं में नीचे उतरा था। बताया गया कि चेंबर के पास पहुंचते ही वह अचानक जहरीली गैस की चपेट में आ गया और वहीं बेहोश होकर गिर पड़ा।

बचाने उतरा दूसरा किसान

लालू को कुएं के अंदर बेहोश पड़ा देखकर खेत मालिक कृष्ण कुमार त्रिपाठी (45) उसे बचाने के लिए नीचे उतर गए। हालांकि, अंदर पहुंचते ही वह भी जहरीली गैस की चपेट में आ गए और बेहोश हो गए। कुछ ही देर में दोनों किसानों के कुएं में फंसे होने की जानकारी आसपास मौजूद लोगों को हुई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और ग्रामीणों ने पुलिस को इसकी सूचना दी।

RELATED NEWS

लखनऊ में ट्रिपल मर्डर से सनसनी, बैंककर्मी ने पत्नी और बहन को मारा, फिर खुद को मारी गोली करी आत्महत्या

लखनऊ में ट्रिपल मर्डर से सनसनी, बैंककर्मी ने पत्नी और बहन को मारा, फिर खुद को मारी गोली करी आत्महत्या

अगस्त 20, 2026
shahjahanpur sarraf umesh gupta death police raid case investigation

Shahjahanpur News: पुलिस दबिश के बाद सर्राफ की संदिग्ध मौत, छह पुलिसकर्मियों पर हत्या का मुकदमा दर्ज

अगस्त 20, 2026

पुलिस ने चलाया बचाव

सूचना मिलते ही बिसंडा पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया। कुएं के अंदर जहरीली गैस होने की आशंका को देखते हुए ऑक्सीजन की व्यवस्था की गई। इसके बाद सुरक्षा उपायों के साथ एक व्यक्ति को कुएं में उतारा गया। काफी प्रयास के बाद दोनों किसानों को बाहर निकाला गया और तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बिसंडा ले जाया गया।

इलाज के दौरान मौत

अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने लालू को मृत घोषित कर दिया। वहीं, कृष्ण कुमार त्रिपाठी की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें वीरांगना रानी दुर्गावती राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। मेडिकल कॉलेज में उनका उपचार शुरू किया गया, लेकिन देर शाम इलाज के दौरान उन्होंने भी दम तोड़ दिया। हादसे की खबर गांव में पहुंचते ही परिवारों में मातम छा गया।

पुलिस कार्रवाई जारी

पुलिस क्षेत्राधिकारी बबेरू कृष्णकांत त्रिपाठी ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि दोनों किसानों की मौत जहरीली गैस की चपेट में आने से हुई। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने की कार्रवाई शुरू कर दी है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। पुलिस का कहना है कि मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। हादसे के बाद बोरवेल और कुएं जैसे बंद स्थानों में बिना सुरक्षा इंतजाम प्रवेश करने को लेकर भी सावधानी की जरूरत सामने आई है।

Tags: Banda NewsFarmer DeathUttar Pradesh News
Share196Tweet123Share49

SYED BUSHRA

Related Posts

लखनऊ में ट्रिपल मर्डर से सनसनी, बैंककर्मी ने पत्नी और बहन को मारा, फिर खुद को मारी गोली करी आत्महत्या

लखनऊ में ट्रिपल मर्डर से सनसनी, बैंककर्मी ने पत्नी और बहन को मारा, फिर खुद को मारी गोली करी आत्महत्या

by SYED BUSHRA
अगस्त 20, 2026

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में गुरुवार को सनसनीखेज वारदात ने लोगों को दहला दिया। गोमतीनगर इलाके में एक बैंककर्मी...

shahjahanpur sarraf umesh gupta death police raid case investigation

Shahjahanpur News: पुलिस दबिश के बाद सर्राफ की संदिग्ध मौत, छह पुलिसकर्मियों पर हत्या का मुकदमा दर्ज

by Kirtika Tyagi
अगस्त 20, 2026

 Shahjahanpur Sarraf Death:शाहजहांपुर के निगोही में चोरी के जेवरात खरीदने के मामले में वांछित सर्राफा व्यापारी उमेश गुप्ता उर्फ गुड्डू...

Kanpur Woman Murder Case

Kanpur Crime: रिश्तो का क़त्ल, सड़क हादसा समझी गई महिला की मौत निकली हत्या, किसने रची थी साजिश, हुआ खुलासा

by SYED BUSHRA
अगस्त 20, 2026

Accident Mystery Solved: कानपुर के सचेंडी थाना क्षेत्र में करीब एक साल पहले हुई 32 वर्षीय सीमा देवी की मौत...

Ghaziabad Murder Case

Ghaziabad Crime:शराब के लिए 20 रुपए नहीं दिए तो दोस्त ने घोंपा चाकू, दो छोटे बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

by SYED BUSHRA
अगस्त 20, 2026

Ghaziabad Murder Case:गाजियाबाद के शालीमार गार्डन थाना क्षेत्र में बुधवार दोपहर महज 20 रुपए को लेकर हुए विवाद में एक...

Khadi Modernization: परंपरा के साथ आधुनिकता से जोड़ने की तैयारी, अब देश-विदेश में बढ़ेगा खादी का कारोबार

Khadi Modernization: परंपरा के साथ आधुनिकता से जोड़ने की तैयारी, अब देश-विदेश में बढ़ेगा खादी का कारोबार

by Sadaf Farooqui
अगस्त 18, 2026

Khadi Industry:  चरखे और हथकरघे से तैयार होने वाली खादी अब सिर्फ पारंपरिक कपड़े तक सीमित नहीं रहेगी। बदलते समय...

Next Post
Divya Murder Case

iPhone Evidence: क्या मानस और दिव्या के iPhone की कॉल, मैसेज, लोकेशन, खोलेंगे तिहरे हत्याकांड के राज

Basti Crime News

Basti Crime News: बस्ती में प्रेम संबंध का विरोध पड़ा भारी, बेटी के प्रेमी पर पिता की हत्या का आरोप, नहर किनारे मिला शव

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist