रविवार, सितम्बर 6, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home राज्य दिल्ली

Delhi Fake Job Racket: Tata Motors में नौकरी का झांसा देकर 500 लोगों से ठगी, 5 आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस ने टाटा मोटर्स में नौकरी दिलाने के नाम पर करीब 500 बेरोजगारों से ठगी करने वाले फर्जी भर्ती रैकेट का खुलासा किया है। पुलिस ने वजीराबाद के संगम विहार में चल रहे फर्जी कॉल सेंटर से दो महिलाओं समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

by Sadaf Farooqui
सितम्बर 6, 2026
in दिल्ली
Share on FacebookShare on Twitter

Delhi Fake Job Racket:  दिल्ली पुलिस की एएटीएस ने नौकरी के नाम पर ठगी करने वाले एक गिरोह के खिलाफ कार्रवाई की है। पुलिस के मुताबिक, वजीराबाद इलाके के संगम विहार स्थित एक फ्लैट में फर्जी कॉल सेंटर चलाया जा रहा था। यहां से बेरोजगारों को निजी कंपनियों में नौकरी दिलाने का झांसा देकर उनसे पैसे लिए जाते थे।

डीसीपी निहारिका भट्ट के अनुसार, सूचना मिलने के बाद एएटीएस टीम ने परिसर पर छापा मारा। कार्रवाई के दौरान कॉल सेंटर संचालक समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने मौके से 9 मोबाइल फोन, 7 एटीएम कार्ड और 2 बैंक पासबुक समेत अन्य सामान बरामद किया है।

RELATED NEWS

Ghaziabad head constable suicide

Ghaziabad Hotel में हेड कॉन्स्टेबल का शव मिला, साथी पुलिसकर्मी रात में छोड़कर गया, जांच में जुटी पुलिस

अगस्त 18, 2026
PM Modi abuse case

No FIR: पीएम को गालियां देने वाली नाबालिग पर FIR नहीं होगी, दिल्ली पुलिस किस बात से डरी, लिया बड़ा फैसला

अगस्त 3, 2026

जॉब पोर्टल से जुटाते थे उम्मीदवारों का डेटा

जांच में सामने आया कि आरोपी नौकरी तलाशने वालों का डेटा जॉब पोर्टल ऐप से हासिल करते थे। इसके बाद कॉल सेंटर में काम करने वाली टेली-कॉलर्स उम्मीदवारों से संपर्क करती थीं।

उन्हें डेटा एंट्री ऑपरेटर, वेब डिजाइनर, डेटा एनालिस्ट और अकाउंटेंट जैसे पदों पर नौकरी का अवसर देने की बात कही जाती थी। इसके बाद इंटरव्यू और भर्ती प्रक्रिया के अलग-अलग चरणों के नाम पर उम्मीदवारों से रकम मांगी जाती थी।

पांच चरणों में वसूली का आरोप

पुलिस के मुताबिक, गिरोह कथित तौर पर अलग-अलग बहानों से पांच चरणों में लोगों से पैसे लेता था। अब तक की जांच में करीब 500 लोगों से लगभग 20 लाख रुपये की ठगी किए जाने की जानकारी सामने आई है।

पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इस नेटवर्क में और कितने लोग शामिल हैं और ठगी से जुड़े बैंक खातों में कितनी रकम का लेन-देन हुआ।

आरोपी को खुद हुई थी नौकरी के नाम पर ठगी

पुलिस के अनुसार, कॉल सेंटर संचालक सतीश मौर्या की उम्र 36 वर्ष है। उसने एमएससी की पढ़ाई की और पहले एक्सिस बैंक, टाटा मोटर्स समेत कुछ संस्थानों में काम कर चुका था।

बताया गया है कि नौकरी तलाशने के दौरान उसके साथ भी ₹500 की ठगी हुई थी। इसके बाद उसने कथित तौर पर इसी तरह का फर्जी भर्ती नेटवर्क शुरू करने की योजना बनाई। पहले वह अन्य लोगों के साथ कॉल सेंटर चलाता था, लेकिन करीब एक साल से इसे अकेले संचालित कर रहा था।

तीन महीने से चल रहा था कॉल सेंटर

पुलिस के मुताबिक, सतीश ने करीब तीन महीने पहले संगम विहार स्थित परिसर में कॉल सेंटर शुरू किया था। उसने जॉब पोर्टल के जरिए टेली-कॉलर्स की भर्ती की और उसी प्लेटफॉर्म से नौकरी तलाशने वालों का डेटा लेकर उनसे संपर्क कराया।

फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर गिरोह के पूरे नेटवर्क और अन्य संभावित पीड़ितों की जानकारी जुटा रही है।

Tags: delhi policeFake Job RacketTata Motors Job Fraud
Share196Tweet123Share49

Sadaf Farooqui

Related Posts

Ghaziabad head constable suicide

Ghaziabad Hotel में हेड कॉन्स्टेबल का शव मिला, साथी पुलिसकर्मी रात में छोड़कर गया, जांच में जुटी पुलिस

by SYED BUSHRA
अगस्त 18, 2026

Hotel Room suicide: गाजियाबाद के साहिबाबाद क्षेत्र के राजेंद्र नगर स्थित होटल रॉयल ब्लू में दिल्ली पुलिस की महिला हेड...

PM Modi abuse case

No FIR: पीएम को गालियां देने वाली नाबालिग पर FIR नहीं होगी, दिल्ली पुलिस किस बात से डरी, लिया बड़ा फैसला

by SYED BUSHRA
अगस्त 3, 2026

Case Update: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल करने वाली 15 वर्षीय नाबालिग लड़की के मामले में...

Delhi Police: PM मोदी कोअपशब्द बोलने लड़की ने मांगी माफी,वीडियो वायरल में उम्र और दावों पर उठे रहे सवाल

Delhi Police: PM मोदी कोअपशब्द बोलने लड़की ने मांगी माफी,वीडियो वायरल में उम्र और दावों पर उठे रहे सवाल

by Sadaf Farooqui
अगस्त 1, 2026

Delhi Police: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का वीडियो संदेश सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर एक नाबालिग लड़की का माफी...

Delhi Police: दिल्ली पुलिस का X को  नोटिस,  आपत्तिजनक पोस्ट हटाने और अकाउंट की जानकारी देने को कहा

Delhi Police: दिल्ली पुलिस का X को नोटिस, आपत्तिजनक पोस्ट हटाने और अकाउंट की जानकारी देने को कहा

by Kirtika Tyagi
जुलाई 29, 2026

Delhi Police X Notice: दिल्ली पुलिस ने बुधवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X, जिसे पहले ट्विटर के नाम से जाना...

CJP Slams Delhi Police: जंतर-मंतर पर बढ़ा तनाव, FRS निगरानी और भारी पुलिस तैनाती के बीच आमने-सामने आंदोलनकारी और पुलिस

CJP Slams Delhi Police: जंतर-मंतर पर बढ़ा तनाव, FRS निगरानी और भारी पुलिस तैनाती के बीच आमने-सामने आंदोलनकारी और पुलिस

by SYED BUSHRA
जुलाई 25, 2026

Tension Escalates: दिल्ली का जंतर-मंतर एक बार फिर बड़े छात्र आंदोलन का केंद्र बना हुआ है। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP)...

Next Post
Traffic Rules Update: अब सिर्फ चालान भरकर नहीं छूटेंगे नियम तोड़ने वाले लोग ? सरकार ला रही नया पॉइंट सिस्टम

Traffic Rules Update: अब सिर्फ चालान भरकर नहीं छूटेंगे नियम तोड़ने वाले लोग ? सरकार ला रही नया पॉइंट सिस्टम

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist