बुधवार, सितम्बर 16, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Double Murder : पति-पत्नी के अर्धनग्न शव मिले, 1 किमी दूर अलग-अलग जगहों पर मिली दोनों की लाशें

बिजनौर में लापता पति-पत्नी के शव अलग-अलग जगह मिले। पत्नी का शव गंगा किनारे मिला, जबकि पति पेड़ से लटका था। दोनों की संदिग्ध मौत के बाद पुलिस हत्या समेत कई पहलुओं की जांच कर रही है।

by SYED BUSHRA
सितम्बर 15, 2026
in उत्तर प्रदेश
Bijnor Couple Death
Share on FacebookShare on Twitter

 Bijnor Couple Death:उत्तर प्रदेश के बिजनौर में सोमवार से लापता पति-पत्नी के शव मंगलवार सुबह अलग-अलग जगहों पर मिलने से सनसनी फैल गई। दोनों सदपुरा-जलालपुर के जंगल में लकड़ी काटने गए थे, लेकिन वापस घर नहीं लौटे। परिवार ने रातभर उनकी तलाश की। पुलिस और वन विभाग की टीम ने भी खोजबीन की और ड्रोन की मदद ली।

गंगा किनारे मिला पत्नी का शव

मृतकों की पहचान जलालपुर गांव निवासी देशराज और उनकी पत्नी सुषमा के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, दोनों सोमवार सुबह जंगल गए थे। दोपहर करीब दो बजे तक घर नहीं लौटे तो परिवार को चिंता हुई। मंगलवार सुबह पुलिस और ग्रामीणों ने दोबारा तलाश शुरू की। करीब आठ बजे सुषमा का शव गंगा किनारे कम पानी में पड़ा मिला।

RELATED NEWS

Ayodhya Attack: बम-गोली कांड में बेटे के बाद मां की भी मौत, मचा हड़कंप, सड़क जाम और मौके पर पहुंचे स्वामी प्रसाद

Ayodhya Attack: बम-गोली कांड में बेटे के बाद मां की भी मौत, मचा हड़कंप, सड़क जाम और मौके पर पहुंचे स्वामी प्रसाद

सितम्बर 16, 2026
Hunger Strike :दीवार गिराने के विवाद पर महिला ने कलेक्ट्रेट में शुरू किया अनशन, शिकायत के बाद भी नहीं रुका दुकान का निर्माण

Hunger Strike :दीवार गिराने के विवाद पर महिला ने कलेक्ट्रेट में शुरू किया अनशन, शिकायत के बाद भी नहीं रुका दुकान का निर्माण

सितम्बर 12, 2026

रिपोर्ट के अनुसार, सुषमा के गले पर दबाव के निशान मिले हैं। इससे पुलिस उसकी मौत को हत्या से जोड़कर जांच कर रही है। उसके शरीर पर सलवार नहीं थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत की वजह और चोटों की स्थिति स्पष्ट होने की उम्मीद है।

एक किलोमीटर दूर पेड़ पर पति

सुषमा का शव मिलने के बाद पुलिस ने देशराज की तलाश जारी रखी। करीब एक किलोमीटर दूर जंगल में एक पेड़ पर उसका शव लटका मिला। रिपोर्ट के मुताबिक, देशराज के शरीर पर शर्ट नहीं थी और उसने अपनी पत्नी की सलवार पहन रखी थी। उसका शव क्लच के तार से पेड़ पर लटका हुआ मिला।

दोनों शवों की स्थिति ने पूरे मामले को संदिग्ध बना दिया है। पत्नी के गले पर दबाव के निशान और पति का पेड़ से लटका मिलना पुलिस के लिए कई सवाल खड़े कर रहा है। फिलहाल पुलिस हत्या, आत्महत्या और घटना से जुड़े दूसरे संभावित कारणों को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

परिवार में मचा कोहराम

दंपती के दो बेटे और दो बेटियां हैं। दोनों की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। एएसपी सिटी कृष्ण गोपाल और सीओ अभय पांडे ने भी मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने परिवार और आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है।

फिलहाल यह साफ नहीं है कि दंपती की मौत कैसे हुई और दोनों शव अलग-अलग जगहों तक कैसे पहुंचे। पुलिस घटनास्थल से साक्ष्य जुटा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत की वास्तविक वजह सामने आने की उम्मीद है।

Tags: bijnor crimeCouple DeathUP Crime News
Share196Tweet123Share49

SYED BUSHRA

Related Posts

Ayodhya Attack: बम-गोली कांड में बेटे के बाद मां की भी मौत, मचा हड़कंप, सड़क जाम और मौके पर पहुंचे स्वामी प्रसाद

Ayodhya Attack: बम-गोली कांड में बेटे के बाद मां की भी मौत, मचा हड़कंप, सड़क जाम और मौके पर पहुंचे स्वामी प्रसाद

by SYED BUSHRA
सितम्बर 16, 2026

अयोध्या में बम और गोली से हुए हमले के बाद मामला और गंभीर हो गया है। हमले में घायल एक...

Hunger Strike :दीवार गिराने के विवाद पर महिला ने कलेक्ट्रेट में शुरू किया अनशन, शिकायत के बाद भी नहीं रुका दुकान का निर्माण

Hunger Strike :दीवार गिराने के विवाद पर महिला ने कलेक्ट्रेट में शुरू किया अनशन, शिकायत के बाद भी नहीं रुका दुकान का निर्माण

by SYED BUSHRA
सितम्बर 12, 2026

Hamirpur Wall Dispute: हमीरपुर के मौदहा कोतवाली क्षेत्र के कपसा गांव में दीवार को लेकर विवाद सामने आया है। गांव...

Hardoi Wife Shooting Case

Hardoi Crime: संयम का ज्ञान देने वाले कथा वाचक ने क्यों पत्नी को मारी गोली , इलाज के दौरान लखनऊ में हुई मौत

by SYED BUSHRA
सितम्बर 5, 2026

Hardoi Wife Shooting Case:हरदोई के शाहाबाद क्षेत्र के मिश्रीपुर गांव में घरेलू विवाद के बाद एक महिला की गोली लगने...

Crime Video: कानपुर में चोरी के शक में युवक को रस्सी से बांधा, नाले में कूदकर भागा तो लोगों ने शर्ट पकड़कर खींचा

Crime Video: कानपुर में चोरी के शक में युवक को रस्सी से बांधा, नाले में कूदकर भागा तो लोगों ने शर्ट पकड़कर खींचा

by Kirtika Tyagi
सितम्बर 1, 2026

कानपुर के फजलगंज थाना क्षेत्र के विजय नगर में चोरी का सामान ले जाने के आरोप में एक युवक को...

Balrampur Accident: लखनऊ का सफर बना आखिर सफ़र, कार को डंपर ने रौंदा, एक साथ उठे चार जनाजे

Balrampur Accident: लखनऊ का सफर बना आखिर सफ़र, कार को डंपर ने रौंदा, एक साथ उठे चार जनाजे

by SYED BUSHRA
अगस्त 26, 2026

Balrampur Road Accident: बलरामपुर में मंगलवार शाम हुए भीषण सड़क हादसे ने एक पूरे परिवार की खुशियां छीन लीं। मोहल्ला...

Next Post
Sahara Refund: सुब्रत रॉय नहीं रहे तो कौन लौटा रहा सहारा निवेशकों का पैसा ,जानिए पूरा सिस्टम

Sahara Refund: सुब्रत रॉय नहीं रहे तो कौन लौटा रहा सहारा निवेशकों का पैसा ,जानिए पूरा सिस्टम

Su-57 Deal: रूस की बड़ी पेशकश, भारत के सामने बड़ी दुविधा ,चाहिए दो स्क्वाड्रन या ज्यादा विमान

Su-57 Deal: रूस की बड़ी पेशकश, भारत के सामने बड़ी दुविधा ,चाहिए दो स्क्वाड्रन या ज्यादा विमान

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In