मंगलवार, सितम्बर 22, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Murder Mystery: दिनदहाड़े किसने किया व्यापारी का सिर तन से जुदा , सड़क पर पड़ा धड़, 12 फीट दूर गड्ढे में मिला सिर

कानपुर में 45 वर्षीय व्यापारी राज किशोर पटवा की गला काटकर हत्या कर दी गई। धड़ सड़क पर मिला, जबकि सिर 12 फीट दूर पानी के गड्ढे में मिला। परिवार में पत्नी और तीन बेटियां हैं।

by Kirtika Tyagi
सितम्बर 22, 2026
in उत्तर प्रदेश, कानपुर
Share on FacebookShare on Twitter

कानपुर में मंगलवार सुबह एक व्यापारी की गला काटकर हत्या कर दी गई। हत्या के बाद उसका धड़ सड़क के बीच पड़ा मिला, जबकि सिर घटनास्थल से करीब 12 फीट दूर पानी से भरे गड्ढे में मिला। धड़ के पास व्यापारी की साइकिल और अंगोछा भी पड़ा था। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।

एक घंटे में मिली लाश

जानकारी के मुताबिक, व्यापारी मंगलवार सुबह करीब 8 बजे घर से निकले थे। इसके करीब एक घंटे बाद उनकी लाश सड़क पर मिली। राहगीर ने शव देखकर पुलिस को सूचना दी। इसके बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और शव की पहचान राज किशोर पटवा (45) के रूप में की गई। पुलिस ने उनके परिवार को घटना की जानकारी दी।

RELATED NEWS

कानपुर में जन्मदिन से एक दिन पहले 21 वर्षीय युवती की मौत, पिता से पूछा था- इस बार क्या गिफ्ट दोगे?

कानपुर में जन्मदिन से एक दिन पहले 21 वर्षीय युवती की मौत, पिता से पूछा था- इस बार क्या गिफ्ट दोगे?

सितम्बर 12, 2026
Deleted Chats: कानपुर के दवा कारोबारी की हत्या का राज़ हुआ फाश, बहू और आरोपियों के डिलीट मैसेज खंगाल रही पुलिस

Deleted Chats: कानपुर के दवा कारोबारी की हत्या का राज़ हुआ फाश, बहू और आरोपियों के डिलीट मैसेज खंगाल रही पुलिस

सितम्बर 9, 2026

परिवार पर टूटा दुख

व्यापारी की हत्या की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया। उनकी पत्नी और तीन बेटियां रोते-बिलखते घटनास्थल पर पहुंचीं। शव की हालत देखकर परिवार के लोग बदहवास हो गए। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। पुलिसकर्मियों ने किसी तरह उन्हें संभाला। अचानक हुई इस वारदात से परिवार और आसपास के लोग भी सदमे में हैं।

मौके पर पहुंचे अधिकारी

घटना की सूचना मिलने के बाद डीएसपी एसएम कासिम अबीदी और एसीपी अंकित कुमार भी मौके पर पहुंचे। पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। इसके साथ ही फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया। टीम ने मौके से जरूरी साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई शुरू की।

गड्ढे में मिला सिर

पुलिस के मुताबिक, धड़ मिलने के बाद सिर की तलाश शुरू की गई। काफी देर तक तलाश करने के बाद धड़ से करीब 12 फीट की दूरी पर पानी के गड्ढे में सिर पड़ा मिला। धड़ और सिर अलग-अलग जगह मिलने से पुलिस ने घटनास्थल के आसपास के हिस्से की भी जांच की। व्यापारी की साइकिल और अंगोछा भी पास में मिला।

जांच में जुटी पुलिस

यह घटना जिला मुख्यालय से करीब 50 किलोमीटर दूर खुर्द खोजनापुर मोड़ के पास हुई। पुलिस अब हत्या के कारण और वारदात में शामिल लोगों का पता लगाने में जुटी है। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस घटनास्थल के आसपास मौजूद संभावित साक्ष्यों को भी जांच में शामिल कर रही है। हत्या की वजह सामने आने के बाद मामले की तस्वीर साफ होगी।

Tags: Businessman MurderKanpur Crime
Share196Tweet123Share49

Kirtika Tyagi

Kirtika Tyagi is a journalist. she is working on sub-editor post and she is expert in International, National, Health, Crime, Lifestyle, Astro beat. 

Related Posts

कानपुर में जन्मदिन से एक दिन पहले 21 वर्षीय युवती की मौत, पिता से पूछा था- इस बार क्या गिफ्ट दोगे?

कानपुर में जन्मदिन से एक दिन पहले 21 वर्षीय युवती की मौत, पिता से पूछा था- इस बार क्या गिफ्ट दोगे?

by SYED BUSHRA
सितम्बर 12, 2026

Kanpur death case :उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले के गुजैनी थाना क्षेत्र में 21 वर्षीय युवती की मौत से परिवार...

Deleted Chats: कानपुर के दवा कारोबारी की हत्या का राज़ हुआ फाश, बहू और आरोपियों के डिलीट मैसेज खंगाल रही पुलिस

Deleted Chats: कानपुर के दवा कारोबारी की हत्या का राज़ हुआ फाश, बहू और आरोपियों के डिलीट मैसेज खंगाल रही पुलिस

by SYED BUSHRA
सितम्बर 9, 2026

Kanpur Drug Trader Murder: कानपुर में दवा कारोबारी विनीत मिनोचा की हत्या की जांच में 49 डिलीट वाट्सऐप चैट सामने...

Crime Video: कानपुर में चोरी के शक में युवक को रस्सी से बांधा, नाले में कूदकर भागा तो लोगों ने शर्ट पकड़कर खींचा

Crime Video: कानपुर में चोरी के शक में युवक को रस्सी से बांधा, नाले में कूदकर भागा तो लोगों ने शर्ट पकड़कर खींचा

by Kirtika Tyagi
सितम्बर 1, 2026

कानपुर के फजलगंज थाना क्षेत्र के विजय नगर में चोरी का सामान ले जाने के आरोप में एक युवक को...

Kanpur Woman Murder Case

Kanpur Crime: रिश्तो का क़त्ल, सड़क हादसा समझी गई महिला की मौत निकली हत्या, किसने रची थी साजिश, हुआ खुलासा

by SYED BUSHRA
अगस्त 20, 2026

Accident Mystery Solved: कानपुर के सचेंडी थाना क्षेत्र में करीब एक साल पहले हुई 32 वर्षीय सीमा देवी की मौत...

Kanpur Pregnant Woman Death Case

Kanpur Mystery: बाग में मिला कुंवारी गर्भवती युवती का शव, भरी मांग, पैर में नई बिछिया से गहराया रहस्य

by SYED BUSHRA
अगस्त 15, 2026

Kanpur Mystery: उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले के पटारा कस्बे में 25 वर्षीय अविवाहित महिला का शव बाग में मिलने...

Next Post
India Win : बारिश से घटे 5-5 ओवर के मुकाबले में जापान को हराकर भारत ने दर्ज की रोमांचक जीत

India Win : बारिश से घटे 5-5 ओवर के मुकाबले में जापान को हराकर भारत ने दर्ज की रोमांचक जीत

Hypersonic Missile : नॉर्थ कोरिया ने दिखाई सैन्य ताकत, मिसाइल परीक्षण कर किम जोंग ने दुश्मनों को ललकारा

Hypersonic Missile : नॉर्थ कोरिया ने दिखाई सैन्य ताकत, मिसाइल परीक्षण कर किम जोंग ने दुश्मनों को ललकारा

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In