Monday, November 2, 2026
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » बिहार » Bhojpur Murder : क्या प्रेम संबंध में अंधी मां ने ही रची बेटे की हत्या की साजिश, किसने दिया वारदात को अंजाम?” हुआ खुलासा

Bhojpur Murder : क्या प्रेम संबंध में अंधी मां ने ही रची बेटे की हत्या की साजिश, किसने दिया वारदात को अंजाम?” हुआ खुलासा

बिहार के भोजपुर में 14 वर्षीय मोहित राज की हत्या के मामले में पुलिस ने उसकी मां मानती देवी को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि उसने प्रेमी के साथ मिलकर बेटे की हत्या की साजिश रची।

by SYED BUSHRA
02/11/2026

बिहार के भोजपुर जिले में 14 साल के स्कूली छात्र मोहित राज की हत्या के मामले में पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। जिस मां पर बेटे की देखभाल और सुरक्षा की जिम्मेदारी थी, उसी पर हत्या की साजिश रचने का आरोप लगा है। पुलिस के मुताबिक, मां अपने प्रेम संबंध का विरोध करने वाले बेटे से नाराज थी। इसी के चलते उसने कथित तौर पर अपने प्रेमी के साथ मिलकर बेटे को रास्ते से हटाने की योजना बनाई। पुलिस ने मां मानती देवी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि उसका प्रेमी संतोष कुमार सिंह और दो अन्य आरोपी फरार हैं।

मां के रिश्ते से था विवाद

यह मामला भोजपुर जिले के तरारी थाना क्षेत्र के दुर्गपुर गांव का है। पुलिस जांच के अनुसार, मानती देवी का गांव के ही संतोष कुमार सिंह के साथ प्रेम संबंध था। संतोष का महिला के घर आना-जाना भी था। मोहित को मां के इस रिश्ते की जानकारी थी और वह इसका विरोध करता था।

इसी बात को लेकर मां और बेटे के बीच अक्सर विवाद होता था। पुलिस का दावा है कि मोहित का विरोध मानती देवी और उसके प्रेमी को पसंद नहीं था। इसके बाद दोनों ने कथित तौर पर उसकी हत्या की साजिश रची। आरोप है कि मां के इशारे पर संतोष ने दो अन्य लोगों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया।

RELATED NEWS

Jamui Minor Harassment Case

Jamui Case : दोस्त को बचाने आरोपियों से भिड़ा नाबालिग, सोशल मीडिया में छाया, मुख्य आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल

September 23, 2026
Bihar Crime: जमुई में नाबालिग से छेड़खानी मामले में सख्ती, वीडियो शेयर करने वाले लोगों पर भी केस दर्ज

Bihar Crime: जमुई में नाबालिग से छेड़खानी मामले में सख्ती, वीडियो शेयर करने वाले लोगों पर भी केस दर्ज

September 22, 2026

एटीएम से निकाले थे छह हजार

मोहित राज आठवीं कक्षा का छात्र था। 27 अक्टूबर की शाम वह करथ बाजार स्थित एटीएम बूथ से पैसे निकालने घर से निकला था। उसके पिता सत्येंद्र सिंह उर्फ अलगू के मुताबिक, मोहित ने एटीएम से छह हजार रुपये निकाले थे। इसके बाद वह घर लौट रहा था, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं पहुंचा।

परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। अगले दिन यानी 28 अक्टूबर की सुबह करथ गांव के बिरहर करहा के पास मोहित का शव बरामद हुआ। 14 साल के बच्चे की हत्या की खबर से गांव में हड़कंप मच गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और जांच शुरू कर दी।

पिता ने जताई थी आशंका

मोहित के पिता सत्येंद्र सिंह ने पुलिस को दिए बयान में संतोष कुमार सिंह समेत तीन लोगों को नामजद किया था। उन्होंने बताया था कि संतोष का उनके घर आना-जाना था और उनका बेटा इसका विरोध करता था।

पिता ने यह भी आरोप लगाया था कि इसी विवाद के चलते संतोष की ओर से पहले मोहित को धमकी दी गई थी। उन्होंने आशंका जताई थी कि बेटे की हत्या उसे रास्ते से हटाने के लिए की गई है।

फोन कॉल से खुला राज

पीरो के एसडीपीओ कन्हैया कुमार ने रविवार को प्रेस वार्ता में बताया कि पुलिस ने तकनीकी, वैज्ञानिक और मानवीय साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच की। इसी दौरान परिवार के सदस्यों और संदिग्धों से पूछताछ की गई, जिसमें मां मानती देवी की भूमिका सामने आई।

तरारी थानाध्यक्ष पंकज कुमार के मुताबिक, मानती देवी और संतोष के बीच अक्सर 30 से 40 मिनट तक फोन पर बातचीत होती थी। पति के घर पर नहीं रहने के दौरान संतोष का महिला के घर आना-जाना भी था। पुलिस ने इन तथ्यों और दूसरे साक्ष्यों के आधार पर साजिश की कड़ियां जोड़ीं।

प्रेमी समेत तीन आरोपी फरार

पुलिस ने मानती देवी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, मुख्य आरोपी संतोष कुमार सिंह और उसके साथ शामिल दो अन्य लोगों की तलाश जारी है। गिरफ्तारी के लिए पुलिस की अलग-अलग टीमें छापेमारी कर रही हैं।

एसडीपीओ कन्हैया कुमार के अनुसार, मामले में सभी आरोपियों की पहचान कर ली गई है। पुलिस फरार आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने का प्रयास कर रही है।

Related Posts

Jamui Minor Harassment Case

Jamui Case : दोस्त को बचाने आरोपियों से भिड़ा नाबालिग, सोशल मीडिया में छाया, मुख्य आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल

September 23, 2026
Bihar Crime: जमुई में नाबालिग से छेड़खानी मामले में सख्ती, वीडियो शेयर करने वाले लोगों पर भी केस दर्ज

Bihar Crime: जमुई में नाबालिग से छेड़खानी मामले में सख्ती, वीडियो शेयर करने वाले लोगों पर भी केस दर्ज

September 22, 2026
Bihar News: नवविवाहिता की तीन महीने बाद  संदिग्ध हालात में मौत, मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप

Bihar News: नवविवाहिता की तीन महीने बाद संदिग्ध हालात में मौत, मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप

September 10, 2026
Kishanganj Newlywed Death Case

Bihar News: नवविवाहिता की तीन महीने बाद संदिग्ध हालात में मौत, मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप

September 9, 2026
Fake Liquor: पटना में नकली शराब फैक्ट्री का खुलासा, 3 गिरफ्तार; 1000 रॉयल चैलेंज बोतलें बरामद

Fake Liquor: पटना में नकली शराब फैक्ट्री का खुलासा, 3 गिरफ्तार; 1000 रॉयल चैलेंज बोतलें बरामद

September 4, 2026
Pankaj Tripathi Brother Attack: एक्टर पंकज त्रिपाठी के भाई पर क्यों हुआ हमला, पटना में चल रहा इलाज

Pankaj Tripathi Brother Attack: एक्टर पंकज त्रिपाठी के भाई पर क्यों हुआ हमला, पटना में चल रहा इलाज

June 22, 2026
नोएडा से गुवाहाटी जा रहे करोड़ों के चोरी के मोबाइल,अररिया में मिला लावारिस कंटेनर तो SIT जांच में जुटी

नोएडा से गुवाहाटी जा रहे करोड़ों के चोरी के मोबाइल,अररिया में मिला लावारिस कंटेनर तो SIT जांच में जुटी

June 10, 2026
Muzaffarpur Family Suicide Case

Bihar Crime:बिहार में रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात, पिता ने बच्चों संग लगाई फांसी, चार की मौत, दो बेटे चमत्कारिक रूप से बचे

December 15, 2025
Bhagalpur wedding procession attack

Bihar News: भागलपुर में बारात पर हमला, महिलाओं से छेड़छाड़, गहने और नकदी लूटे, नए गृह मंत्री के लिए बड़ी चुनौती

November 24, 2025
बिहार के नवगछिया में केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय के भांजो बीच फायरिंग, एक की हुई मौत

बिहार के नवगछिया में केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय के भांजो बीच फायरिंग, एक की हुई मौत

March 20, 2025
Next Post
Diwali Cyber Fraud: दिवाली शॉपिंग के दौरान खाली हो सकता है बैंक अकाउंट, इन साइबर फ्रॉड से रहें सावधान

Diwali Cyber Fraud: दिवाली शॉपिंग के दौरान खाली हो सकता है बैंक अकाउंट, इन साइबर फ्रॉड से रहें सावधान

POPULAR POST

Dry Fruits : क्या बादाम सुबह, अखरोट शाम और पिस्ता दोपहर में खाना चाहिए ? जानिए मेवे खाने का सही तरीका

Dry Fruits : क्या बादाम सुबह, अखरोट शाम और पिस्ता दोपहर में खाना चाहिए ? जानिए मेवे खाने का सही तरीका

October 31, 2026
Selection Controversy : वैभव को मौका क्यों नहीं ? किसने कहा- सबको खुश करना मेरा काम नहीं, लोकप्रिय नहीं सही फैसले जरूरी

Selection Controversy : वैभव को मौका क्यों नहीं ? किसने कहा- सबको खुश करना मेरा काम नहीं, लोकप्रिय नहीं सही फैसले जरूरी

November 1, 2026
Delhi Pollution: ‘वकील घर से काम कर सकते हैं, जज नहीं’, दिवाली के बाद प्रदूषण पर सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी

Delhi Pollution: ‘वकील घर से काम कर सकते हैं, जज नहीं’, दिवाली के बाद प्रदूषण पर सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी

October 29, 2026
IND vs NZ : क्या पांचवें टी-20 में वैभव सूर्यवंशी करेंगे वापसी,  ग्लेन फिलिप्स पर भी रहेगी नजर

IND vs NZ : क्या पांचवें टी-20 में वैभव सूर्यवंशी करेंगे वापसी, ग्लेन फिलिप्स पर भी रहेगी नजर

October 31, 2026
Delhi Varanasi Bullet Train

Bullet Train : यूपी में दौड़ेगी बुलेट ट्रेन, दिल्ली से वाराणसी सिर्फ 3 घंटे 33 मिनट, आगरा-लखनऊ का सफर भी होगा आसान

October 31, 2026
Azam Khan Arrest: आजम खान की दोबारा गिरफ्तारी पर भड़के अखिलेश यादव, बोले- वक्त बदलेगा तो तख्त भी बदलेंगे

Azam Khan Arrest: आजम खान की दोबारा गिरफ्तारी पर भड़के अखिलेश यादव, बोले- वक्त बदलेगा तो तख्त भी बदलेंगे

November 1, 2026

LATEST

Diwali Cyber Fraud: दिवाली शॉपिंग के दौरान खाली हो सकता है बैंक अकाउंट, इन साइबर फ्रॉड से रहें सावधान

Diwali Cyber Fraud: दिवाली शॉपिंग के दौरान खाली हो सकता है बैंक अकाउंट, इन साइबर फ्रॉड से रहें सावधान

November 2, 2026
Bhojpur Murder : क्या प्रेम संबंध में अंधी मां ने ही रची बेटे की हत्या की साजिश, किसने दिया वारदात को अंजाम?” हुआ खुलासा

Bhojpur Murder : क्या प्रेम संबंध में अंधी मां ने ही रची बेटे की हत्या की साजिश, किसने दिया वारदात को अंजाम?” हुआ खुलासा

November 2, 2026
Survey Report : कौन बना देश का नंबर-1 मुख्यमंत्री? Best CM Survey 2026 में किसे मिला पहला स्थान

Survey Report : कौन बना देश का नंबर-1 मुख्यमंत्री? Best CM Survey 2026 में किसे मिला पहला स्थान

November 2, 2026
Kushinagar Accident : तिलक समारोह से लौटते समय वैन की ट्रक से टक्कर, 6 की मौत, दो की हालत गंभीर

Kushinagar Accident : तिलक समारोह से लौटते समय वैन की ट्रक से टक्कर, 6 की मौत, दो की हालत गंभीर

November 2, 2026
Love Dispute : शादी की जिद में अड़ी युवती, प्रेमी के घर की छत पर चढ़ी , घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामा

Love Dispute : शादी की जिद में अड़ी युवती, प्रेमी के घर की छत पर चढ़ी , घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामा

November 2, 2026
UP Weather: क्या बदलेगा यूपी का मौसम, पूर्वांचल के किन जिलों में बारिश के आसार; जानें अगले 5 दिनों का हाल

UP Weather: क्या बदलेगा यूपी का मौसम, पूर्वांचल के किन जिलों में बारिश के आसार; जानें अगले 5 दिनों का हाल

November 2, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India