Friday, March 13, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home बड़ी खबर

Election 2022: सपा और बसपा पर जमकर बरसे अमिता शाह, कहा- सारे गुंडे जेल में हैं

abhishek tyagi by abhishek tyagi
January 29, 2022
in बड़ी खबर
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

UP Election 2022: उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में BJP जीत सुनिश्चित करने के लिए प्रचार में जोर शोर से जुड़ गई है. एक बार फिर से केंद्रीय गृहमंत्री और पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह (Amit Shah) ने कमान संभाल ली है. अमित शाह ने रैली के दौरान कहा कि बहुत समय बाद मुजफ्फरनगर आया हूं. जब यूपी का प्रभारी बना तो यहां शुरू में ही दंगे हो गए. जो आरोपी थे वो पीड़ित बन गए और जो पीड़ित थे वो आरोपी बन गए. मैं उन दंगों की पीड़ा को भूला नहीं हूं।. 

यही मुजफ्फरनगर है जिसने 2014, 2017 और 2019 में BJP की उत्तर प्रदेश में प्रचंड जीत की नींव डालने का काम किया है. यहीं से लहर उठती है जो काशी तक जाती है और हमारे विरोधियों का सूपड़ा साफ कर देती है. 2014 में यहीं से लहर उठी थी जो काशी तक गई थी. इस बार भी मुझे भरोसा है कि लहर यहीं से उठेगी. धर्म और जाति के आधार पर राजनीति करने वालों का बोलबाला था।

RELATED NEWS

Kanpur Viral Video : किसने कहां ठाकुर हूं मैं, बैंक महिला कर्मचारी और ग्राहक के बीच विवाद का वीडियो वायरल, कार्रवाई की मांग तेज

Kanpur Viral Video : किसने कहां ठाकुर हूं मैं, बैंक महिला कर्मचारी और ग्राहक के बीच विवाद का वीडियो वायरल, कार्रवाई की मांग तेज

February 9, 2026
Kasganj Patiali bribery case

Patiali bribery case: कासगंज का पटियाली रिश्वत कांड मामला फिर गरमाया, पीड़ित व्यापारी ने डीजीपी से लगाई गुहार

February 3, 2026

योगी की सरकार बनने के बाद सारे के सारे गुंडे जेल में हैं. पश्चिमी ही नहीं, पूरे यूपी से माफियाओं को चुन-चुनकर साफ करने का काम योगी सरकार ने किया है. अखिलेश झूठ भी ऐसे बोलते हैं कि लोग सच मान लें. कल ही अखिलेश बाबू यहां कह कर गए कि प्रदेश में कानून व्यवस्था की परिस्थिति ठीक नहीं है. अखिलेश की हिम्मत है तो कल कानून व्यवस्था को लेकर सार्वजनिक प्रेस कॉन्फ्रेंस करें. आपके शासन की अपेक्षा में, BJP की सरकार के 5 वर्ष में योगी आदित्यनाथ के मुख्यमंत्री बनने के बाद यूपी में डकैती की घटनाओं में 70 प्रतिशत की कमी, लूट में 69 प्रतिशत की कमी, हत्या की घटनाओं में 30 प्रतिशत और अपहरण में 35 प्रतिशत की कमी आई है. अपहरण, लूट और बलात्कार में कमी आई है. लेकिन मुझे मालूम है वो नहीं करेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस।

एक वोट उत्तर प्रदेश में माफिया राज भी ला सकता है

आपका एक वोट उत्तर प्रदेश में माफिया राज भी ला सकता है और वही वोट माफियाराज से मुक्ति भी दिला सकता है. अगर सपा-बसपा की सरकार बनी, तो फिर से माफिया राज आएगा, जातिवाद आएगा. लेकिन अगर BJP को वोट दिया तो उत्तर प्रदेश देश का नंबर वन राज्य बनेगा. पहले की सरकारों के शासन को उत्तर प्रदेश ने देखा है. बहन जी की पार्टी आती थी तो एक जाति की बात करती थी. कांग्रेस पार्टी आती थी तो परिवार की बात करती थी. सपा पार्टी आती थी तो गुंडा, माफिया और तुष्टिकरण की बात करते थे. आज BJP के पांच साल हो गए, न जाति की बात है, न परिवारवाद की बात है, न गुंडे, माफिया, तुष्टिकरण की बात है. भाजपा के शासन में सिर्फ और सिर्फ सुरक्षा और विकास की बात है. आप लोगों ने फिर से गलती कर दी तो दंगे कराने वाले लखनऊ की गद्दी पर बैठ जाएंगे. कल अखिलेश और जयंत ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की. वो कहते हैं कि हम साथ-साथ हैं. मगर ये साथ कब तक है? अगर इसकी सरकार बन गई तो जयंत सरकार से निकल जाएंगे और आजम खान वापस आ जाएंगे. यूपी के लोग तो टिकटों के बंटवारे से समझ गए हैं कि आगे क्या होने वाला है. 

Tags: amit shah in upcmyogiNews1IndiaUP Election 2022 NEWSup election 2022 opinion pollUP Election 2022: Amit ShahUP NewsUttar Pradesh
Share196Tweet123Share49
abhishek tyagi

abhishek tyagi

Related Posts

Kanpur Viral Video : किसने कहां ठाकुर हूं मैं, बैंक महिला कर्मचारी और ग्राहक के बीच विवाद का वीडियो वायरल, कार्रवाई की मांग तेज

Kanpur Viral Video : किसने कहां ठाकुर हूं मैं, बैंक महिला कर्मचारी और ग्राहक के बीच विवाद का वीडियो वायरल, कार्रवाई की मांग तेज

by SYED BUSHRA
February 9, 2026

Kanpur Bank Viral Video Case: उत्तर प्रदेश के कानपुर से एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा...

Kasganj Patiali bribery case

Patiali bribery case: कासगंज का पटियाली रिश्वत कांड मामला फिर गरमाया, पीड़ित व्यापारी ने डीजीपी से लगाई गुहार

by SYED BUSHRA
February 3, 2026

Kasganj Patiali bribery case: जनपद कासगंज में पुलिस की कार्यप्रणाली एक बार फिर सवालों के घेरे में आ गई है।...

Sambhal Murder Case update : इंसानियत हुई शर्मसार, अवैध रिश्ते, झूठा ‘मामा’, खौफनाक साजिश, पुलिस ने खोली पूरी कहानी

Sambhal Murder Case update : इंसानियत हुई शर्मसार, अवैध रिश्ते, झूठा ‘मामा’, खौफनाक साजिश, पुलिस ने खोली पूरी कहानी

by SYED BUSHRA
December 26, 2025

Sambhal Murder Case: उत्तर प्रदेश के संभल जिले के चंदौसी क्षेत्र से सामने आई यह घटना इंसानियत को शर्मसार कर...

Sambhal road accident news today

Sambhal: तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से हुआ दर्दनाक हादसा,एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत, इलाके में मातम

by SYED BUSHRA
December 20, 2025

Sambhal Road Accident :उत्तर प्रदेश के संभल जिले से एक बेहद दुखद और दिल दहला देने वाली खबर सामने आई...

UP News: बृजभूषण शरण सिंह ने खोल दिए 2029 के पत्ते, बता दिया कहां से लड़ेंगे लोकसभा का इलेक्शन

by Vinod
November 30, 2025

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। हम कहां से चुनाव लड़ूंगे इसका फैसला वह नहीं बल्कि जनता करेगी। चुनाव में कहां से उतरूंगा,...

Next Post

जालौन में चेकिंग के दौरान स्कॉर्पियो कार से बरामद हुआ 55 लाख रुपये

राजस्थान: भाभी से प्यार करना पड़ा भारी, बड़े भाई ने छोटे भाई को उतारा मौत के घाट

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist