सोमवार, अगस्त 17, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home उत्तर प्रदेश

सुपरकॉप, एनकाउंटर स्पेशलिस्ट डॉ. राजेश्वर सिंह ने खाकी छोड़ पहनी खादी, घोटालों की जांच के लिए मशहूर ED अधिकारी को मिला बीजेपी का टिकट

by Zeeshan Farooqui
फ़रवरी 3, 2022
in उत्तर प्रदेश, चुनाव, राज्य, लखनऊ
Share on FacebookShare on Twitter

लखनऊ: भारतीय जनता पार्टी ने लखनऊ की सभी 9 सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। जिसमें चर्चित सीट सरोजनीनगर विधानसभा भी शामिल है। चर्चित इसलिए क्योंकि यहां से बीजेपी ने मंत्री रही स्वाति सिंह का टिकट काट दिया। साथ ही उनके पति दयाशंकर सिंह को भी टिकट नहीं दिया और टिकट मिला डॉ. राजेश्वर सिंह को जिन्होंने वीआरएस लेकर खाकी छोड़ खादी पहनी है।

लखनऊ में तैनाती के दौरान एनकाउंटर स्पेशलिस्ट के रूप में पहचान बनाने वाले डॉ. राजेश्वर सिंह अब चुनाव मैदान में हैं। इन्होंने INX मीडिया घोटाले, 2-जी घोटाले और एयरसेल-मैक्सिस डील में कांग्रेस के कद्दावर नेता और पूर्व वित्त मंत्री पी. चिदंबरम को सलाखों के पीछे तक पहुंचा दिया था। सहारा प्रमुख सुब्रत राय को हाउसिंग फाइनेंस के नाम पर लोगों से गैर-कानूनी तरीके से 24 हजार करोड़ लेने के आरोप में जेल भिजवा दिया था। एक वक्त पर सुपरकॉप, एनकाउंटर स्पेशलिस्ट की छवि रखने वाले राजेश्वर ने कब राजनीति की जमीन तलाशनी शुरू की, इसका जवाब खुद उनके पास भी नहीं है। हालांकि, अब वह भाजपा का चेहरा हैं और सरोजनीनगर सीट से विधायक का चुनाव लड़ रहे हैं।

RELATED NEWS

UP Women Financial Scheme

UP Women Scheme: बिहार की तर्ज पर यूपी में महिला दांव, चुनाव से पहले 20, फिर 30 हजार देने की तैयारी

अगस्त 14, 2026
Akhilesh Yadav

‘भावनाओं’ पर चल रही योगी सरकार, अखिलेश का तीखा हमला: बेईमानी करने लगी BJP

नवम्बर 10, 2025

24 वर्षों का यह कारवां आज एक पड़ाव पर रुका, इस अवसर पर आज मैं भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय श्री @narendramodi जी, गृह मंत्री श्री @AmitShah जी तथा वित्त मंत्री श्रीमती @nsitharaman जी, मुख्य्मंत्री श्री @myogiadityanath जी, श्री S K Mishra, निदेशक, प्रवर्तन निदेशालय 1/3 pic.twitter.com/Fk7RLHoqxz

— Rajeshwar Singh (@RajeshwarS73) January 31, 2022

ब्यूरोक्रेसी और सियासत के इस गठजोड़ के बाद राजेश्वर ने ट्विटर पर कई चर्चित केस में अपनी भूमिका साझा की। इनमें उन्होंने खुद 2 जी घोटाला, आईएनएक्स मीडिया घोटाला, आम्रपाली घोटाला, नोएडा पोंजी स्कीम, गोमती रिवर फ्रंट घोटाले की जांच को अपनी उपलब्धि के रूप में बताया।

यूपी के चर्चित घोटालों की जांच में शामिल रहे डॉ. राजेश्वर सिंह 1996 बैच के PPS अधिकारी हैं। यूपी पुलिस में 10 साल की सेवाएं और प्रवर्तन निदेशालय में 14 साल उन्होंने काम किया। सिर्फ हाई प्रोफाइल मामलों की जांच के लिए ही वो नहीं जाने जाते हैं। लखनऊ में तैनाती के दौरान वो एनकाउंटर स्पेशलिस्ट माने जाते थे। 13 एनकाउंटर उनके नाम पर हैं। 2007 में प्रतिनियुक्ति पर ED में चले गए थे।

डॉ. राजेश्वर सिंह सुल्तानपुर के पखरौली के मूल निवासी हैं। उन्होंने इंडियन स्कूल ऑफ माइंस धनबाद से इंजीनियरिंग की है। उन्होंने लॉ और ह्यूमन राइट्स की डिग्री भी हासिल की है। हालांकि, इंजीनियरिंग करने के बाद वो पुलिस सेवा में आ गए।

उनके बारे में एक रोचक तथ्य ये भी है कि उनके परिवार के अधिकांश सदस्य सिविल सेवा में ही हैं। इनके एक भाई और एक बहन इनकम टैक्स कमिश्नर हैं। बहनोई राजीव कृष्ण IPS हैं और आगरा जोन के ADG हैं। इनके दूसरे बहनोई वाईपी सिंह भी IPS थे और उन्होंने भी VRS ले लिया था। राजेश्वर सिंह के पिता भी पुलिस विभाग में थे। DIG के पद से रिटायर हुए थे। राजेश्वर सिंह की पत्नी लक्ष्मी सिंह भी IPS अधिकारी हैं और इस समय लखनऊ रेंज की IG हैं।

डॉ. राजेश्वर सिंह ने 2-जी स्पेक्ट्रम आवंटन घोटाला, अगस्ता वेस्टलैंड हेलिकॉप्टर डील, एयरसेल मैक्सिस घोटाला, आम्रपाली घोटाला, नोएडा पोंजी स्कीम घोटाला, गोमती रिवरफ्रंट घोटाला जैसे कई हाई प्रोफाइल मामलों की जांच की थी, लेकिन 2018 में उनके खिलाफ भी जांच बैठाई गई। हालांकि जांच में कुछ नहीं मिला था। उनके सर्विस के अभी 12 साल बाकी थे लेकिन उन्होंने VRS ले लिया और राजनीति को जरिया बना समाजसेवा में उतरे है।

डॉ राजेश्वर की मां बगलामुखी में विशेष आस्था है। डॉ. राजेश्वर दतिया के पीतांबरा पीठ हर महीने दर्शन के लिए जाते हैं। फिलहाल बीजेपी के साथ खाकी का जुड़ना लगातार जारी है। इससे पहले कानपुर के पुलिस कमिश्नर रहे असीम अरुण ने भी वीआरएस लेने के बाद बीजेपी का कमल थामा और पार्टी ने उनको कन्नौज से उम्मीदवार बनाया। वहीं अब राजेश्वर सिंह को सरोजनी नगर से टिकट दिया गया है। इस तरह बीजेपी भी लगातार समाज में अच्छी छवि रखने वाले और जिम्मेदार लोगों को टिकट देकर चुनावी मैदान में उतार कर विपक्षी दलों पर निशाना साध रही है साथ ही एक मजबूत रणनीति के तहत भी काम कर रही है।

Tags: dr. rajeshwar singhdr. rajeshwar singh sarojininagarED officer dr. rajeshwar singhUP ElectionUP Election 2022Up Election News in Hindiup election news update
Share197Tweet123Share49

Zeeshan Farooqui

Related Posts

UP Women Financial Scheme

UP Women Scheme: बिहार की तर्ज पर यूपी में महिला दांव, चुनाव से पहले 20, फिर 30 हजार देने की तैयारी

by SYED BUSHRA
अगस्त 14, 2026

UP Women Financial Scheme:उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले योगी सरकार महिलाओं के लिए बड़ी आर्थिक योजना लाने की...

Akhilesh Yadav

‘भावनाओं’ पर चल रही योगी सरकार, अखिलेश का तीखा हमला: बेईमानी करने लगी BJP

by Mayank Yadav
नवम्बर 10, 2025

UP Election 2027: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार पर गंभीर आरोप लगाते...

UP उपचुनाव को लेकर आज दिल्ली में बीजेपी की बड़ी बैठक, शाह-योगी समेत ये नेता होंगे शामिल

UP उपचुनाव को लेकर आज दिल्ली में बीजेपी की बड़ी बैठक, शाह-योगी समेत ये नेता होंगे शामिल

by Kirtika Tyagi
अक्टूबर 13, 2024

UP Election : दिल्ली में आज उत्तर प्रदेश में होने वाले उपचुनावों को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की एक...

BJP

यूपी में चुनाव से पहले चर्चा में आया बुर्क़ा विवाद , जानिए क्या है इसके पीछे बीजेपी का प्लान ?

by Mayank Yadav
नवम्बर 30, 2024

यूपी में भाजपा (BJP) ने बुर्के के जरिये हो सकने वाले फर्जी मतदान को रोकने के लिए अपनी तैयारी की...

MAYAWATI PHOTO

I.N.D.I.A गठबंधन में शामिल होंगी मायावती, UP में कांग्रेस को मिला अखिलेश का तोड़!

by Saurabh Chaturvedi
दिसम्बर 21, 2023

लखनऊ। I.N.D.I.A. गठबंधन की चौथी बैठक खत्म होते ही मायावती एक्शन मोड में दिखाई दे रही हैं. अब इनके निशाने...

Next Post

CM Yogi Press Conference: सीएम योगी ने गिनाई सरकार की उपलब्धियां, कहा-"जनता से किया हर वादा किया पूरा"

पांच साल के हिसाब-किताब के साथ सीएम योगी की प्रेस कॉन्फ्रेंस

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist