रविवार, सितम्बर 27, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

फर्जी खुलासा: कार चोरी के मामलों में जल्दबाजी दिखाने के लिए एक थाने की पुलिस ने फर्जी खुलासा कर लूटी वाह वाही, दूसरे थाने की रिकवरी में खुली पोल, कई मामले आए सामने

by Piyush Tiwari
फ़रवरी 8, 2022
in बड़ी खबर
Share on FacebookShare on Twitter

गौतमबुद्धनगर/ललित पंडित: वाहन चोरी के मामलों में अक्सर देखने को मिलता है कि पीड़ित थाने चौकियों के चक्कर लगा लगा थक जाता है लेकिन मुकदमा दर्ज नहीं होता। कई बार पीड़ित अधिकारियों से शिकायत कर मुकदमा दर्ज कराने में कामयाब भी हो जाते है। लेकिन मुकदमा दर्ज होने के बाद फिर से पीड़ित उसी थाने चौकियों के चक्कर लगाने को मजबूर हो जाता है जिन्होंने मुकदमा लिखने में दिलचस्पी नहीं दिखाई थी। ऐसे ही कुछ प्रकरण जनपद गौतमबुद्धनगर में देखने को मिले है। जहां वाहन चोरी का मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस की तत्परता सामने आई।

दरअसल जनवरी माह में जोन 2 के एक थाना क्षेत्र से चोरी हुई एक कार का मुकदमा थाने पर पंजीकृत किया गया। अधिकारियों की आंखों में धूल झोंकते हुए थाना पुलिस चंद दिनों में मुकदमे का खुलासा कर देती है। खुलासे में थाना पुलिस ने चोरों को गिरफ्तार करते हुए गाड़ी के पार्ट्स बरामद कर लिए। मुकदमें में थाना पुलिस की कार्यवाही से पीड़ित को तो न्याय नहीं मिला लेकिन थाना पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए खुलासा कर वाह वाही जरूर बटोर ली। वही जब जनपद गौतमबुद्धनगर के एक अन्य थाने की पुलिस द्वारा वाहन चोर गैंग गिरफ्तार किया गया तो उनके कब्जे से एक चलती हुई साबुत कार भी बरामद हुई। सूत्रों की मानें तो पुलिस जॉच में यह सामने आया कि यह वही कार है जोकि जनवरी माह में ज़ोन 2 के थाना क्षेत्र से चोरी हुई थी और बाद में थाना पुलिस ने मुकदमे का खुलासा कर कार के पार्ट्स बरामद दिखा दिए थे।

RELATED NEWS

UK Visa : भारतीय छात्रों की राह हुई मुश्किल,  गिरी संख्या… ब्रिटेन को हर साल लगेग हजारो करोड़ का झटका

UK Visa : भारतीय छात्रों की राह हुई मुश्किल, गिरी संख्या… ब्रिटेन को हर साल लगेग हजारो करोड़ का झटका

सितम्बर 27, 2026
Russia Support : भारत को UNSC में स्थायी सीट पर समर्थन, जर्मनी-जापान पर रूस सख्त… क्या बदलेगी सुरक्षा परिषद की तस्वीर?

Russia Support : भारत को UNSC में स्थायी सीट पर समर्थन, जर्मनी-जापान पर रूस सख्त… क्या बदलेगी सुरक्षा परिषद की तस्वीर?

सितम्बर 27, 2026

अब ऐसे में ज़ोन 2 के इस थाना पुलिस की कार्यवाही पर कई बड़े सवाल खड़े होते है। थाना पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए चोर भी असली चोर अथवा असली चोर गैंग के सदस्य नही थे। सूत्र बताते है कि थाना पुलिस ने फर्जी खुलासे में कबाडियो को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जिनका इस कार चोरी से दूर-दूर तक कोई रिश्ता नहीं था। वही दूसरे थाने की पुलिस द्वारा कार बरामदगी के बाद कार को कनेक्ट करने के लिए मुकदमें की तलाश में जुटी हुई है। साथ ही सूत्र यह भी बताते है कि यह इकलौता मामला नहीं है जिसमे फर्जी खुलासा किया गया है। बीते दिनों हुई कार चोरी के लगभग आधा दर्जन से अधिक मामलों में ज़ोन 2 के इस थाना पुलिस के द्वारा फर्जी खुलासे कर वाह वाही लूटी जा चुकी है।

Share196Tweet123Share49

Piyush Tiwari

Related Posts

UK Visa : भारतीय छात्रों की राह हुई मुश्किल,  गिरी संख्या… ब्रिटेन को हर साल लगेग हजारो करोड़ का झटका

UK Visa : भारतीय छात्रों की राह हुई मुश्किल, गिरी संख्या… ब्रिटेन को हर साल लगेग हजारो करोड़ का झटका

by Kirtika Tyagi
सितम्बर 27, 2026

ब्रिटेन में पढ़ाई करने का सपना देख रहे भारतीय छात्रों के लिए वीजा नियमों में सख्ती चिंता बढ़ा रही है।...

Russia Support : भारत को UNSC में स्थायी सीट पर समर्थन, जर्मनी-जापान पर रूस सख्त… क्या बदलेगी सुरक्षा परिषद की तस्वीर?

Russia Support : भारत को UNSC में स्थायी सीट पर समर्थन, जर्मनी-जापान पर रूस सख्त… क्या बदलेगी सुरक्षा परिषद की तस्वीर?

by Kirtika Tyagi
सितम्बर 27, 2026

रूस ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में भारत को स्थायी सदस्य बनाए जाने की मांग का एक बार फिर...

AI Warning : बिल गेट्स ने किससे एक अरब मौतों का खतरा बताया, ऑस्ट्रेलिया में कौन सा एजेंट घुसा

AI Warning : बिल गेट्स ने किससे एक अरब मौतों का खतरा बताया, ऑस्ट्रेलिया में कौन सा एजेंट घुसा

by Kirtika Tyagi
सितम्बर 26, 2026

माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक बिल गेट्स ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI को लेकर बेहद गंभीर चेतावनी दी है। उन्होंने कहा है...

FSDA Raid : कानपुर में 60 होटल-रेस्टोरेंट पर छापे, गंदगी और एक्सपायरी सामान मिला, 5 लाइसेंस निलंबित

FSDA Raid : कानपुर में 60 होटल-रेस्टोरेंट पर छापे, गंदगी और एक्सपायरी सामान मिला, 5 लाइसेंस निलंबित

by Kirtika Tyagi
सितम्बर 26, 2026

खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (FSDA) की टीम ने कानपुर में होटल और रेस्टोरेंट के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। लखनऊ...

CJI Story : शिया कॉलेज की कक्षा से सुप्रीम कोर्ट तक, कबसे संभालेंगे देश की सर्वोच्च अदालत की कमान

CJI Story : शिया कॉलेज की कक्षा से सुप्रीम कोर्ट तक, कबसे संभालेंगे देश की सर्वोच्च अदालत की कमान

by Kirtika Tyagi
सितम्बर 26, 2026

लखनऊ यूनिवर्सिटी से कानून की पढ़ाई पूरी करने के करीब 40 साल बाद जस्टिस विक्रम नाथ देश के अगले चीफ...

Next Post

देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 71 हजार 365 नए केस आए सामने, 1,217 लोगों की गई जान

प्रियंका का ट्वीट, 'हिजाब हो या घूंघट, महिलाओं को मर्जी के कपड़े पहनने का हक

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In