Friday, November 21, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home चुनाव

Punjab Election 2022: चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन करने के आरोप में सोनू सूद के खिलाफ मामला दर्ज

abhishek tyagi by abhishek tyagi
February 24, 2022
in चुनाव, पंजाब, राज्य
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. 20 फरवरी को पंजाब चुनाव की वोटिंग के दौरान आचार संहिता का उल्लंघन के मामले में पुलिस ने यह कदम उठाया है. मोगा के डीएसपी सिटी जश्नदीप सिंह गिल ने यह जानकारी दी है।

दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, मोगा जिले में सूद के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 188 (लोक सेवक के विधिवत आदेश की अवज्ञा) के तहत रविवार को मामला दर्ज किया गया. पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए रविवार को मतदान हुआ था।

RELATED POSTS

Punjab Election 2022: मिली हार के बाद बोले सुखबीर बादल- जनता का फैसला मंजूर

March 11, 2022

निर्वाचन आयोग ने अभिनेता सोनू सूद को मोगा में मतदान केंद्रों पर जाने से रविवार को रोक दिया था. सूद द्वारा मतदाताओं को प्रभावित करने के आरोप लगे थे, जिसके बाद आयोग ने यह कदम उठाया. सूद ने इन आरोपों से इनकार किया है. मोगा विधानसभा क्षेत्र से सूद की बहन कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ रही हैं।

मोगा थाने (नगर) में दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, पुलिस को सूचना मिली थी कि सूद मोगा के लांडेके गांव में अपनी बहन के लिए प्रचार कर रहे थे. वह गांव में वाहन में बैठे मिले थे और ऐसा करके उन्होंने अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट के आदेशों का उल्लंघन किया. मोगा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक चरणजीत सिंह सोहल ने सोमवार को कहा था कि सूद को वहां नहीं होना चाहिए था और इसलिए उनके खिलाफ कार्रवाई की गई है।

बता दें, पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी की ओर से दिए गए आंकड़ों के मुताबिक राज्य में अंतिम मत प्रतिशत 71.95 फीसदी रहा. राज्य में पिछले तीन विधानसभा चुनावों से इसकी तुलना की जाए तो इस बार सबसे कम मतदान हुआ है. वर्ष 2017 के पंजाब विधानसभा चुनाव में 77.40 प्रतिशत मतदान हुआ था, जबकि 2007 में 75.45 और 2012 यह 78.20 प्रतिशत रहा था. हालांकि, 2002 के चुनाव में मतदान काफी कम हुआ था और यह महज 65.14 प्रतिशत था।

Tags: BJP Candidates List For Punjab Assembly Elections 2022BJP Candidates List For Punjab Elections 2022BJP Candidates punjab electionPunjab Assembly Election 2022Punjab Assembly Election 2022punjab election 2022 bjpPunjab Elections 2022: BJP releases first list of 34 candidates
Share196Tweet123Share49
abhishek tyagi

abhishek tyagi

Related Posts

Punjab Election 2022: मिली हार के बाद बोले सुखबीर बादल- जनता का फैसला मंजूर

by abhishek tyagi
March 11, 2022

Punjab Assembly Election 2022 Result: आम आदमी पार्टी ने पंजाब की 117 सदस्यीय विधानसभा में 92 सीटें जीती हैं, जबकि कांग्रेस...

Next Post

रूस ने किया यूक्रेन पर हमला, राष्ट्रपति पुतिन ने चेताया, कहा-“साथ देने वालों का बुरा होगा अंजाम”

रूस ने छेड़ी जंग,अमेरिका और NATO को दी खुली धमकी

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version