रविवार, अगस्त 23, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home देश

Ukraine news belarus: यूक्रेन के पड़ोसी देशों में भेजे जाएंगे ये चार मंत्री, छात्रों की निकासी में करेंगे मदद

by abhishek tyagi
फ़रवरी 28, 2022
in देश, बड़ी खबर, विदेश
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली। यूक्रेन संकट गहराता जा रहा है। ऐसे में वहां पर फंसे भारतीयों की चिंता भी बढ़ रही है। इसको लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को फिर से उच्च स्तरीय आपात बैठक बुलाई है। सूत्रों के मुताबिक, यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्रों की निकासी के लिए चार केंद्रीय मंत्रियों को यूक्रेन के सीमावर्ती देशों में भेजा जा सकता है।

केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी, ज्योतिरादित्य सिंधिया, किरण रिजिजू व जनरल वीके सिंह को यूक्रेन के पड़ोसी देशों में भेजा जा सकता है। ये मंत्री निकासी मिशन के लिए अन्य देशों के साथ समन्वय स्थापित करेंगे और वहां फंसे भारतीय छात्रों की मदद करने के का काम करेंगे। जानकारी के मुताबिक, सिंधिया यूक्रेन और माल्डोवा जाएंगे। किरण रिजिजू स्लोवाकिया, हरदीप पुरी हंगरी और जनरल वीके सिंह पोलैंड जाकर भारतीय छात्रों को निकालने के लिए सरकारों के साथ समन्वय स्थापित करेंगे। 

RELATED NEWS

Russia Ukraine War: रूस ने यूक्रेन में मचाई तबाही, समुद्र और आसमान से 120 मिसाइलें दागीं 7 शहरों पर हमला, कीव के मेयर ने हमले के बीच नागरिकों से की ये अपील

दिसम्बर 29, 2022

जब चीन मोड़ रहा है मुंह, ऐसे में रूस दोस्त भारत से मांग रहा है मदद, मांगे ज्यादा मेडिकल उपकरण

अप्रैल 20, 2022

अब तक 1100 से ज्यादा भारतीय छात्रों की हुई घर वापसी
भारतीय छात्रों की निकासी के लिए सरकार की ओर से ऑपरेशन गंगा की शुरुआत की गई थी। इस मिशन के तहत अभी तक पांच फ्लाइट यूक्रेन में फंसे छात्रों को लेकर दिल्ली लौट चुकी हैं। सोमवार सुबह ही एक फ्लाइट 249 छात्रों को लेकर दिल्ली पहुंची। इससे पहले 26 फरवरी को एक और 27 फरवरी को तीन फ्लाइट दिल्ली लौटी थीं। इन्हें रोमानिया के रास्ते दिल्ली लाया गया है। अब तक करीब 1100 छात्रों को यूक्रेन से निकाला जा चुका है। 

20 हजार से ज्यादा नागरिक फंसे थे
संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत के बयान के मुताबिक, छात्रों व अन्य लोगों को मिलाकर करीब 20 हजार से ज्यादा भारतीय यूक्रेन में रहते हैं। भारत ने कहा था कि, सभी भारतीय नागरिकों की सुरक्षित निकासी हमारा प्रयास है। अभी भी करीब 18 हजार भारतीय यूक्रेन में फंसे हुए हैं। भारतीय दूतावास की ओर से लगातार इन छात्रों की सुरक्षा के लिए एडवाइजरी जारी की जा रही है। शनिवार को एडवाइजरी जारी कर सभी छात्रों को यूक्रेन के पश्चिमी इलाकों में जाने को कहा गया था। 

Tags: KharkivLive updates: Russia invades UkraineRussia-Ukraine newsRussia-Ukraine War News LIVE UpdatesRussia-Ukraine War UpdatesUkraine agrees to meet with Russia at Belarus borderUkraine holds Kyiv
Share197Tweet123Share49

abhishek tyagi

Related Posts

Russia Ukraine War: रूस ने यूक्रेन में मचाई तबाही, समुद्र और आसमान से 120 मिसाइलें दागीं 7 शहरों पर हमला, कीव के मेयर ने हमले के बीच नागरिकों से की ये अपील

by Muskaan Rajput
दिसम्बर 29, 2022

रूस ने एक बार फिर यूक्रेन पर समुद्र और आसमान से 120 मिसाइलें दागीं हैं। यूक्रेन की राजधानी कीव समेत...

जब चीन मोड़ रहा है मुंह, ऐसे में रूस दोस्त भारत से मांग रहा है मदद, मांगे ज्यादा मेडिकल उपकरण

by Web Desk
अप्रैल 20, 2022

Russia-Ukraine War: यूक्रेन पर हमले के बाद रूस पर पश्चिमी देशों ने कई प्रतिबंध लगा रखे हैं। ऐसे में रूस...

रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच राहत भरी खबर, क्रेमलिन प्रवक्ता ने कहा रूस नहीं करेगा परमाणु हमला

by Zeeshan Farooqui
मार्च 29, 2022

नई दिल्ली: मीडिया को दिए साक्षात्कार में क्रेमलिन प्रवक्ता ने यह साफ़ कर दिया की रूस की तरफ से यूक्रेन...

राष्ट्रपति जेलेंस्की ने बताया यूक्रेन को यूरोप का दिल, कहा-“सब को एक साथ आना होगा”

by Web Desk
मार्च 2, 2022

नई दिल्लीः यूक्रेन की राजधानी कीव पर हमला होने के बाद जेलेंस्की ने टीवी चैनल को इंटरव्यू देते हुए कहा...

Ukraine Russia War: कीव को छोड़ चुके हैं सभी भारतीय, लाने के लिए अगले 3 तीन दिनों में है 26 फ्लाइट्स हैं, विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला ने दी जानकारी

by abhishek tyagi
मार्च 2, 2022

Ukraine Russia War:  यूक्रेन में फंसे भारतीयों को निकालने का काम जारी है. विदेश मंत्रालय ने जानकारी दी है कि भारतीय...

Next Post

रूस को यूक्रेन पर हमला करना पड़ा भारी, 10 दिन और चला युद्ध तो कंगाल हो जाएगा रूस

कुशीनगर में Akhilesh Yadav पर अमित शाह का बड़ा तंज, कहा- अरे अखिलेश किसको डराते हो भाई.. हम डरने वालों में से नहीं है

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist