Sunday, May 24, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home उत्तर प्रदेश

UP MLC Election 2022: 30 सीटों के लिए मैदान में 139 उम्मीदवार, नामांकन के अंतिम दिन 113 प्रत्याशियों ने भरे पर्चे

by abhishek tyagi
March 22, 2022
in उत्तर प्रदेश, राज्य
Share on FacebookShare on Twitter

UP MLC Election 2022: यूपी विधानसभा चुनाव के बाद एमएलसी चुनाव में भी बीजेपी (BJP) और सपा (Samajwadi Party) के बीच सीधी टक्कर दिखाई दे रही है. दोनों ओर से चुनाव जीतने के लिए पूरी ताकत झोंकी गयी है. विधान परिषद सदस्य की 36 सीटों के लिए हो रहे चुनाव के तहत पहले चरण की 30 सीटों के लिए कुल 139 उम्मीदवार चुनाव मैदान में डट गए हैं. नामांकन के अंतिम दिन 113 प्रत्याशियों ने पर्चे भरे. यूपी एमएलसी चुनाव में सर्वाधिक 14 उम्मीदवार मेरठ-गाजियाबाद सीट से हैं. बदायूं, हरदोई व अलीगढ़ सीट से केवल दो-दो उम्मीदवार ही चुनाव मैदान में हैं. ऐसे में इन सीटों पर तो बीजेपी व सपा प्रत्याशियों के बीच ही मुकाबला है. मंगलवार को नामांकन पत्रों की जांच होगी. 24 को नाम वापसी के बाद प्रत्याशियों की असली तस्वीर सामने आ जाएगी।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी अजय कुमार शुक्ला ने बताया कि मथुरा-एटा-मैनपुरी निर्वाचन क्षेत्र ही ऐसा है जहां से दो प्रतिनिधि चुने जाते हैं. बाकी सभी निर्वाचन क्षेत्रों से एक-एक प्रतिनिधि ही चुने जाते हैं. उन्होंने बताया कि 22 मार्च को नामांकन पत्रों की जांच व 24 को नाम वापसी का समय है. नौ अप्रैल को मतदान होगा. मतगणना 12 अप्रैल को सुबह आठ बजे से होगी. पहले चरण के 29 निर्वाचन क्षेत्रों की 30 सीटों के लिए सोमवार को नामांकन का अंतिम दिन था. बीजेपी व सपा गठबंधन सभी 36 सीटों पर चुनाव लड़ रहे हैं. कांग्रेस व बसपा इस चुनाव से बाहर हैं. वहीं इनमें कुछ निर्दलीय प्रत्याशी ऐसे भी है जिन्हें सपा या बीजेपी से टिकट नहीं मिला है। 

RELATED NEWS

Uttar Pradesh में भीषण गर्मी पर अलर्ट, CM योगी ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

Uttar Pradesh में भीषण गर्मी पर अलर्ट, CM योगी ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

May 21, 2026
Uttar Pradesh के सभी कॉलेजों में लागू होगी यूनिफॉर्म, छात्राओं के लिए शुरू होंगे कई नए कोर्सेस

Uttar Pradesh के सभी कॉलेजों में लागू होगी यूनिफॉर्म, छात्राओं के लिए शुरू होंगे कई नए कोर्सेस

May 20, 2026

बांदा-हमीरपुर में आठ व प्रतापगढ़ में सात प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं. मुरादाबाद-बिजनौर, रामपुर-बरेली व आगरा-फिरोजाबाद में छह-छह, वाराणसी, लखनऊ-उन्नाव, रायबरेली, सुल्तानपुर, आजमगढ़-मऊ, इलाहाबाद, झांसी-जालौन-ललितपुर, मथुरा-एटा-मैनपुरी, मुजफ्फरनगर-सहारनपुर और पीलीभीत-शाहजहांपुर में पांच-पांच प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं. कानपुर-फतेहपुर, बाराबंकी, खीरी, गाजीपुर, बुलंदशहर व सीतापुर में चार-चार प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं. इसी प्रकार इटावा-फरूर्खाबाद, मीरजापुर-सोनभद्र, जौनपुर, बहराइच में तीन-तीन प्रत्याशी मैदान में हैं।

छह सीटों के लिए मंगलवार को नामांकन का अंतिम दिन

एमएलसी की छह सीटों के लिए मंगलवार को नामांकन का अंतिम दिन है. सोमवार को इन छह सीटों के लिए नौ पर्चे भरे गए. गोंडा, देवरिया व बलिया निर्वाचन क्षेत्र से एक-एक और फैजाबाद, बस्ती-सिद्धार्थनगर व गोरखपुर-महराजगंज से दो-दो प्रत्याशियों ने नामांकन किया है।

उधर, अलीगढ़-हाथरस स्थानीय निकाय एमएलसी सीट के लिए सपा-बीजेपी में सीधी टक्कर मानी जा रही है. कलेक्ट्रेट पर बीजेपी से ऋषिपाल सिंह और सपा से मौजूदा एमएलसी जसवंत सिंह यादव ने नामांकन किया. इस दौरान दोनों दलों के तमाम दिग्गज नेता मौजूद रहे. नामांकन के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे. इस दौरान लोकदल नेता व पूर्व एमएलसी सुनील सिंह जो पहले अपनी दावेदारी ठोक रहे थे अंतिम समय में बीजेपी को समर्थन देकर पीछे हट गए हैं।

विधान परिषद के पीलीभीत-शाहजहांपुर निर्वाचन क्षेत्र के लिए सोमवार को बीजेपी प्रत्याशी डॉ.सुधीर गुप्ता और सपा उम्मीदवार अमित यादव रिंकू समेत कई निर्दलियों ने कलेक्ट्रेट जाकर डीएम के न्यायालय कक्ष में नामांकन पत्र जमा किया. बीजेपी उम्मीदवार के आरओ कक्ष में पहुंचने से पहले ही प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना, प्रावधिक शिक्षा मंत्री जितिन प्रसाद, पूर्व केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री कृष्णाराज आदि प्रमुख नेताओं और बीजेपी विधायकों समेत पार्टी के कई प्रमुख पदाधिकारी कलेक्ट्रेट पहुंच गए।

मुरादाबाद-बिजनौर स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव के लिए सोमवार नामांकन प्रक्रिया के तहत बीजेपी और सपा उम्मीदवारों के साथ ही एक किन्नर समेत कुल छह उम्मीदवारों ने पर्चा भरा. इन सभी उम्मीदवारों ने डीएम/ निर्वाचन अधिकारी शैलेंद्र कुमार सिंह के समक्ष नामांकन पत्र दाखिल किया।

Tags: cm yogi adiyanathelection news on mlcUP Election 2022UP MLC Election 2022uttar pardesh news of the dayUttar Pradesh
Share198Tweet124Share50

abhishek tyagi

Related Posts

Uttar Pradesh में भीषण गर्मी पर अलर्ट, CM योगी ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

Uttar Pradesh में भीषण गर्मी पर अलर्ट, CM योगी ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

by Sadaf Farooqui
May 21, 2026

Yogi Adityanath ने उत्तर प्रदेश में लगातार बढ़ रही भीषण गर्मी और लू की स्थिति को देखते हुए अधिकारियों को...

Uttar Pradesh के सभी कॉलेजों में लागू होगी यूनिफॉर्म, छात्राओं के लिए शुरू होंगे कई नए कोर्सेस

Uttar Pradesh के सभी कॉलेजों में लागू होगी यूनिफॉर्म, छात्राओं के लिए शुरू होंगे कई नए कोर्सेस

by Sadaf Farooqui
May 20, 2026

Uttar Pradesh में उच्च शिक्षा व्यवस्था को लेकर बड़ा बदलाव होने जा रहा है। अब प्रदेश के सभी विश्वविद्यालयों और...

Kasganj Patiali bribery case

Patiali bribery case: कासगंज का पटियाली रिश्वत कांड मामला फिर गरमाया, पीड़ित व्यापारी ने डीजीपी से लगाई गुहार

by SYED BUSHRA
February 3, 2026

Kasganj Patiali bribery case: जनपद कासगंज में पुलिस की कार्यप्रणाली एक बार फिर सवालों के घेरे में आ गई है।...

Sambhal Murder Case update : इंसानियत हुई शर्मसार, अवैध रिश्ते, झूठा ‘मामा’, खौफनाक साजिश, पुलिस ने खोली पूरी कहानी

Sambhal Murder Case update : इंसानियत हुई शर्मसार, अवैध रिश्ते, झूठा ‘मामा’, खौफनाक साजिश, पुलिस ने खोली पूरी कहानी

by SYED BUSHRA
December 26, 2025

Sambhal Murder Case: उत्तर प्रदेश के संभल जिले के चंदौसी क्षेत्र से सामने आई यह घटना इंसानियत को शर्मसार कर...

UP News: बृजभूषण शरण सिंह ने खोल दिए 2029 के पत्ते, बता दिया कहां से लड़ेंगे लोकसभा का इलेक्शन

by Vinod
November 30, 2025

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। हम कहां से चुनाव लड़ूंगे इसका फैसला वह नहीं बल्कि जनता करेगी। चुनाव में कहां से उतरूंगा,...

Next Post

सेना में भर्ती का जुनून लेकर रातों को सड़क पर दौड़ता दिखा 19 साल का युवक

वाराणसी: योगी की सत्ता मे वापसी के साथ एसटीएफ ने मोस्ट वांटेड मनीष सिंह सोनू को मार गिरया

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist